न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए नई नीति, भजनलाल सरकार लाएगी 'राजस्थान AI पॉलिसी 2025'

राजस्थान सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी पहल करते हुए जल्द ही राजस्थान एआई पॉलिसी 2025 लागू करने जा रही है। यह नीति नैतिक, जिम्मेदार और समावेशी AI के साथ डिजिटल बुनियादी ढांचे और कौशल विकास को बढ़ावा देगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 8:17:38

प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए नई नीति, भजनलाल सरकार लाएगी 'राजस्थान AI पॉलिसी 2025'

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज करा रहा है। जहां एक ओर AI तकनीक को सरल और सुलभ बना रहा है, वहीं इसके दुरुपयोग को लेकर भी आशंकाएं बढ़ रही हैं। राजस्थान में AI को लेकर कई पहलें पहले ही शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में यहां कृत्रिम वर्षा के लिए AI आधारित प्रणाली के इस्तेमाल की शुरुआत होने जा रही है। इस कड़ी में अब राज्य सरकार एक उत्तरदायी, नैतिक और समावेशी AI मॉडल को अपनाने की दिशा में गंभीर कदम उठा रही है और जल्द ही ‘राजस्थान AI नीति 2025’ को लागू करने की तैयारी में है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को साझा की गई।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में बनेगी नई नीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह नीति राजस्थान में लागू की जाएगी, जो तकनीक और पारदर्शिता को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। यह नीति न केवल नवाचारों को बढ़ावा देगी बल्कि तकनीकी दृष्टि से आत्मनिर्भर राजस्थान की ओर भी एक निर्णायक कदम होगी।

नीति के तीन मुख्य आधार

‘राजस्थान AI पॉलिसी 2025’ तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगी:

नैतिक और जिम्मेदार AI को सरकारी तंत्र में शामिल करना – इसमें सरकारी संस्थानों में AI को जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ अपनाने की रणनीति तय की जाएगी।
कौशल विकास एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना – युवाओं को AI में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और रिसर्च प्रोग्राम को बल दिया जाएगा।
डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना – पूरे राज्य में एक सशक्त और समावेशी तकनीकी आधार तैयार किया जाएगा, ताकि AI प्रणाली सुचारू रूप से काम कर सके।

सूचना-तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर राजस्थान

राज्य सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सरकार की प्रगतिशील सोच और नवाचार को समर्थन देने वाली नीतियों के चलते राजस्थान तकनीकी विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

एवीजीसी-एक्सआर नीति से रचनात्मक क्षेत्रों को मिला बल

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पेश की गई ‘एवीजीसी-एक्सआर पॉलिसी’ ने एनीमेशन, गेमिंग और विजुअल इफेक्ट्स जैसे रचनात्मक उद्योगों को नई गति दी है। इसके माध्यम से राज्य को इन क्षेत्रों में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सरकार ने 1000 करोड़ रुपये की लागत से चार अटल 'इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सेलेरेटर' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जो नवाचार और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करेंगे।

डेटा सेंटर क्षेत्र में भी बड़ा कदम

राजस्थान में तकनीकी विकास को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘राजस्थान डेटा सेंटर नीति-2025’ भी लागू की है। इस नीति के तहत निजी क्षेत्र को डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है – राजस्थान को एक विश्व स्तरीय डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करना और राज्य को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाना।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?