न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हमें एटम बम मिला है, फटेगा तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा' – वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी का बड़ा दावा

बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं जो चुनाव आयोग की साख पर सवाल खड़े कर सकते हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर संसद के भीतर और बाहर विरोध जता रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 1:12:51

'हमें एटम बम मिला है, फटेगा तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा' – वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी का बड़ा दावा

बिहार में मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण अभियान ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। विपक्षी दल इसे संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं और लगातार इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। संसद भवन के भीतर और बाहर इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा मचा रखा है, और वे लगातार इसकी गंभीरता से जांच की मांग कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का पता चला है और उनके पास ऐसे दस्तावेज़ मौजूद हैं जो अगर सामने आ गए, तो चुनाव आयोग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा, “हमने सबसे पहले मध्य प्रदेश में कुछ असमानताएं नोटिस कीं। इसके बाद लोकसभा चुनावों में भी हमें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। फिर महाराष्ट्र में हमारी शंका और भी मजबूत हुई। विधानसभा चुनावों के दौरान हमें स्पष्ट महसूस हुआ कि मतों की चोरी की जा रही है। इसी आधार पर हमने एक विस्तृत पड़ताल शुरू की।”

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने स्तर पर छह महीने तक एक विशेष जांच करवाई। उस जांच से जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें उन्होंने 'एटम बम' की संज्ञा दी। राहुल बोले, “जो दस्तावेज हमारे हाथ लगे हैं, वो अगर सार्वजनिक कर दिए गए तो इलेक्शन कमीशन का कहीं अता-पता नहीं रहेगा। जो खुलासे होंगे, वो इस संस्था की साख को हिला देंगे।”

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी का यह दावा निश्चित ही आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल को और भी गर्मा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं