Oochakothaaaa 🙏🏻🙏🏻🔥🔥#Kingdom #BoxOfficeBlockbusterKingdom pic.twitter.com/DX4VAKYPN0
— KINGDOM (@KINGDOM_Offl) Jul ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
तेलुगु वर्जन की ऑक्यूपेंसी पहले दिन औसतन 57.87% रही। सुबह के शो सबसे ज्यादा भरे हुए थे (63.56%), जबकि दोपहर (56.52%), शाम (50.12%) और रात (61.27%) को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 19.07% रही, जिसमें सबसे अधिक दर्शक रात के शो (29.28%) में आए।
फिल्म की कहानी और टीम
Kingdom में विजय देवरकोंडा ने एक ईमानदार पुलिस कांस्टेबल ‘सूरी’ की भूमिका निभाई है, जिसे एक सीक्रेट मिशन पर श्रीलंका भेजा जाता है – जहां वह राष्ट्रीय खतरे को रोकने के साथ-साथ अपने खोए हुए भाई शिवा (सत्या देव) की तलाश करता है।
अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार म्यूजिक और फिल्म की इमोशनल स्टोरीलाइन की तारीफ हो रही है। गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे, सत्या देव, और अय्यप्पा पी. शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स क्लिफहैंगर पर खत्म होता है, और निर्माता नागा वम्सी ने इसके सीक्वल की पुष्टि भी कर दी है।
अब नजरें वीकेंड पर
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि Kingdom वीकेंड तक अपनी रफ्तार बनाए रख पाएगी या नहीं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड तक ₹50 करोड़ वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर सकती है।













