Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं हैं कि मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज खाया ही जाए, ये 7 शाकाहारी फूड्स कर सकते हैं भरपाई

हम आपको बताना चाहते हैं की मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज खाया ही जाए, यह जरूरी नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे शाकाहारी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो नॉनवेज की भरपाई करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 7:06:08

जरूरी नहीं हैं कि मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज खाया ही जाए, ये 7 शाकाहारी फूड्स कर सकते हैं भरपाई

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि लोग अपनी सेहत पर खूब ध्यान दे रहे हैं जो कि अच्छी बात हैं। लेकिन कई युवा सेहत से ज्यादा ध्यान मसल्स बनाने पर दे रहे हैं। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए युवा कई घंटे जिम में बिताने के साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान देते हैं। खासतौर से युवा मसल्स पाने के लिए नॉनवेज को डाइट में शामिल करते हैं, तो शाकाहारी लोग संकोच में पड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं की मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज खाया ही जाए, यह जरूरी नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे शाकाहारी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो नॉनवेज की भरपाई करेंगे।
Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles राजमा

एक कप राजमा में 120 कैलोरी और 5 ग्राम प्रोटीन होता है। मसल्‍स के निर्माण में मूंग की दाल भी फायदेमंद रहती है। मूंग को अंकुरित कर‍ सब्जियों के साथ तलकर खाएं, इससे आप हैल्दी रहेंगे। Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles अश्‍वगंधा

अश्‍वगंधा ऐसी जड़ी-बूटी है जो दुनिया भर में मशहूर है। इसे शक्तिवर्धक हर्ब्‍स के तौर पर भी जाना जाता है। यह टेस्‍टोस्‍टेरॉन लेवल को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है, जिससे व्‍यक्ति की शारीरिक ताकत और मसल्‍स बिल्डिंग भी बढ़ती है। यह कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल कर हृदय संबंधी समस्‍याओं को दूर करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। स्‍ट्रेस लेवल को भी कम करता है। बॉडी बिल्डिंग शाकाहारी आहार में अश्वगंधा सबसे अच्छा आहार है। Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles ताजी सब्जियां और फल

अपने भोजन में मौसमी सब्जियां शामिल करें। मूली, मैथी, गाजर और पालक का सेवन आप सलाद के रूप में कच्चा कर सकते हैं। मसल्स बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे फल ही खाएं। आप अमरूद, आंवला, खीरा, खरबूज और तरबूज आदि का भी सेवन करें। Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles बीन्‍स

बीन्‍स में किसी भी हरी सब्जियों से कहीं ज्‍यादा प्रोटीन और सॉल्‍यूबल फाइबर्स होते हैं। लेकिन अमिनो एसिड चेन पूरे न होने के कारण इसका प्रोटीन अधूरा होता है, अगर बीन्‍स को ब्राउन राइस के साथ खाया जाए तो यह पूरा हो जाता है। हैवी वर्कआउट के बाद इसे ले सकते हैं। Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles लोबिया और पालक

उबाकर या फिर फ्राई करके लोबिया का सेवन करें। एक कटोरी लोबिया में लगभग 198 कैलोरी होती है। इसे आप कई सब़्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते है। वहीं, एक कटोरी पालक के साग में करीब 126 कैलोरी और 6 ग्राम प्रोटीन होता है। Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles कार्नफ्लेक्‍स और दूध

शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए कार्नफ्लेक्‍स और दूध का सेवन करें। साबुत अनाज से बने कार्नफ्लेक्‍स खाने से अधिक फायदा मिलेगा। बिना चीनी के दूध का सेवन करें।
Health tips,health tips in hindi,healthy foods,foods for muscles बादाम

बादाम में विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और कैल्‍शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक मुठ्ठी बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology