न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोमैटो फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ले रहा गिरफ्त में, देखें लक्षण और बचाव के तरीके

कोरोना की चौथी लहर में बच्‍चों में तेजी से संक्रमण फैलने की खबर से परेशान अभिभावकों के लिए टोमैटो फ्लू नई मुश्किलें लेकर आया है। खबर है कि कोरोना के नए-नए वेरिएंट मिलने के बीच केरल टमाटर फ्लू से बुरी तरह जकड़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 1:36:09

टोमैटो फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ले रहा गिरफ्त में, देखें लक्षण और बचाव के तरीके

कोरोना की चौथी लहर में बच्‍चों में तेजी से संक्रमण फैलने की खबर से परेशान अभिभावकों के लिए टोमैटो फ्लू नई मुश्किलें लेकर आया है। खबर है कि कोरोना के नए-नए वेरिएंट मिलने के बीच केरल टमाटर फ्लू से बुरी तरह जकड़ गया है। यहां अस्‍पतालों में सैंकड़ों बच्‍चे इस बीमारी से ग्रसित होकर इलाज कराने पहुंचे हैं। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ये परेशानी पेश आ रही है। फिलहाल इस बुखार के असल वजहों की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन इसको फैलने से रोकने की कोशिशें लगातार जारी है। हालाकि, देश के किसी अन्‍य राज्‍य में अभी टमाटर फीवर की पुष्टि नहीं हुई है।

tomato flu,tomato flu symptoms,tomato flu prevention,what is tomato flu,tomato flu fever,Health,health news,healthy living

स्वास्थ्य मंत्रालय टोमैटो फीवर, टमाटर बुखार की सतत निगरानी कर रहा है। संभव है कि इस बीमारी को लेकर सरकार जल्‍द ही एडवाइजरी जारी करे। बताया गया है कि टोमैटो फ्लू 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ज्‍यादा प्रभावित करती है। यहां अब तक 80 बच्चों में इसका संक्रमण मिल चुका है। केरल में बढ़ते टोमैटो फ्लू के मामलों के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट इस रोग से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है ताकि ये बीमारी कहीं विकराल रूप न ले। आइए टोमैटो फीवर (Tomato Fever) के बारे में विस्तार से जानते हैं और इससे आखिर कैसे बचा जा सकता है।

टोमैटो फीवर क्या है?

टोमैटो फीवर एक तरह का फ्लू है जो छोटे बच्चों पर हमला कर रहा है। हालांकि इसके असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। कई एक्सपर्ट्स इसके पीछे डेंगू या चिकनगुनिया को वजह बता रहे हैं। इस तरह की फ्लू में बच्चों की स्किन पर टमाटर की तरह चकते उभर आते हैं। यही कारण है कि इसे टोमैटो फीवर कहा जाता है। भले ही ये बीमारी केरल में ही अपना कहर ढा रही है, लेकिन दूसरे राज्यों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है।

tomato flu,tomato flu symptoms,tomato flu prevention,what is tomato flu,tomato flu fever,Health,health news,healthy living

कभी न करें ऐसी गलती

टोमेटो फ्लू एक संक्रामक बीमारी हो जो छूने से फैसला है, इसलिए अगर आपके आसपास कोई इस बीमारी से पीड़ित शख्स है तो उससे दूरी बना लें और खासकर बच्चों को पेशेंट के पास न आने दें। ये गलती आपके बच्चे को भारी पड़ सकती है।

टोमैटो फीवर के लक्षण

- तेज बुखार
- शरीर में दर्द
- जोड़ों में सूजन
- थकान
- टमाटर के आकार के चकत्ते
- मुंह में जलन
- पेट में ऐंठन
- उल्टी
- खांसी
- हाथों का रंग फीका पड़ना
- घुटनों का रंग फीका पड़ना
- नितंबों का रंग फीका पड़ना

tomato flu,tomato flu symptoms,tomato flu prevention,what is tomato flu,tomato flu fever,Health,health news,healthy living

टोमैटो फीवर से कैसे बचें?

- यदि बच्चे में टमाटर बुखार के लक्षण हो तो डॉक्‍टर से परामर्श करें।
- टोमैटो फ्लू से संक्रमित बच्‍चों को तरल पदार्थ का सेवन कराएं।
- शरीर पर बने चकत्ते को न खरोंचें।
- स्‍वस्‍‍थ बच्‍चों को संक्रमित बच्‍चे से दूर रखें।
- घर-बाहर स्वच्छता का पूरा ख्‍याल रखें।
- संक्रमित को ज्‍यादा से ज्‍यादा आराम करने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत