Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एलर्जी : 15-20 फीसदी लोग कभी न कभी होते हैं ग्रस्त, इन चीजों से हो सकती है समस्या

एलर्जी वास्तव में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का ऐसा असर है जिसकी वजह से हमारे शरीर के संपर्क में आने वाले

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 11 Jun 2021 7:41:16

एलर्जी : 15-20 फीसदी लोग कभी न कभी होते हैं ग्रस्त, इन चीजों से हो सकती है समस्या

एलर्जी वास्तव में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का ऐसा असर है जिसकी वजह से हमारे शरीर के संपर्क में आने वाले कुछ पदार्थों और रसायनों के प्रति संवेदनशीलता बहुत तेजी से दिखती है और कई बार इस संवेदनशीलता का असर काफी लंबे समय तक दिखाई देता है। जिस पदार्थ या रसायन की वजह से शरीर में एलर्जी होती है उसे एलर्जेन कहा जाता है और एलर्जेन्स कहीं भी पाए जा सकते हैं।

भोजन, पेय पदार्थों से लेकर पेड़- पौधों और यहां तक कि दवाओं में भी इन्हें देखा जा सकता है। ज्यादातर एलर्जेन हानिकारक नहीं होते या यह कहा जा सकता है कि अधिकांश लोगों को इनका असर नहीं होता है, लेकिन जिनका शरीर एलर्जेन्स के प्रति संवेदनशील होता है, उनके लिए एलर्जी की समस्या बेहद घातक हो सकती है।


allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi यदि आपका शरीर एलर्जेन्स के प्रति संवेदनशील है तो इसका अर्थ यह है कि आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र किसी भी सामान्य एलर्जेन के आपके शरीर में प्रवेश के बाद उसे घातक मान बैठता है और उस पर आक्रमण कर देता है, उसे तहस-नहस करना चाहता है। इसी आक्रमण की वजह से शरीर पर लाल धब्बों, सूजन या चकतों का होना दिखाई देता है।

दुनियाभर में लोगों में एलर्जी होना एक आम बात है। माना जाता है कि लगभग 15-20 प्रतिशत लोग अपने जीवनकाल में किसी ना किसी तरह की एलर्जी से ग्रस्त होते हैं या उन्हें इस एलर्जी के निवारण के इलाज की जरूर पड़ती है। ऐसे में एलर्जी को और बेहतर समझना जरूरी है।

खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी

जीवन के किसी ना किसी मोड़ पर हर किसी को खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी का सामना करना पड़ता है। खाद्य पदार्थों को सूंघकर या सेवन करने के तुरंत बाद शरीर में एलर्जी होते अक्सर देखा जाता है। खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद शरीर में सूजन, त्वचा का रूखापन या दस्त जैसी समस्याएं एलर्जी होने को दर्शाती हैं।


allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi दूध से एलर्जी

कई लोगों को दूध से एलर्जी होते देखा गया है। दूध सेवन के बाद कुछ लोगों को त्वचा पर लालपन या चकते पड़ जाते हैं और ऐसे लोगों को दूध या दूध से बने किसी भी उत्पाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दूध की एलर्जी से कई बार उल्टियों और छींक का होना भी देखा गया है।

अंडे से एलर्जी

अंडे से सफेद हिस्से के सेवन के बाद बच्चों में एलर्जी होते देखा जाता है, यद्यपि इस तरह की एलर्जी व्यस्कों में कम होती है।


allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi गेहूं की एलर्जी

गेहूं में पाए जाने वाले प्रोटीन की वजह से कई लोगों को एलर्जी होते देखा गया है। ग्लुटेन नामक पदार्थ की उपस्थिति के कारण शरीर में दाद-खाज, पेट दर्द, दस्त लगना, ब्रोंकोस्पास्म (अस्थमा के लक्षण) के अलावा एनाफायलेक्सिस जैसी एलर्जी को भी होते देखा गया है।

मूंगफली की एलर्जी

जिन्हें मूंगफली की एलर्जी हो उन्हें इसके तेल, उत्पादों और दानों से बने उत्पादों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। अक्सर मूंगफली के खाने के बाद शरीर पर लाल, काले निशान बन आना और जी मिचलाने की शिकायत होना एलर्जी की ही निशानी है।


allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi सोय पदार्थों की एलर्जी

सोय पदार्थों से एलर्जी का तात्पर्य सोयाबीन, सेम, चना, काली सेम, दलहन आदि से है। इनके बीजों के सेवन के बाद अचानक दस्त होना, जी मिचलाना और आंखों में लालपन होना एलर्जी की वजह से ही होता है।

मछली से एलर्जी

जो लोग भोजन में मछलियों का सेवन करते हैं, उन्हें भी कई बार एलर्जी का सामना कर पड़ सकता है। शरीर पर किसी भी तरह के दानों का अचानक उभरना, दस्त लगना, आंखों में लालपन और पानी का बहाव होना, मछलियों से जु़ड़ी एलर्जी की समस्या के तरफ इशारा करती है।


allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi मौसमी एलर्जी

बसंत ऋतु के आते ही कई लोगों को एलर्जी होते देखा जाना आम होता है। इस मौसम में पेड़ों पर नई पत्तियों और फूलों का लदना शुरु हो जाता है और ऐसे में फूलों के परागकण हवाओं में तैरते रहते हैं और इन परागकणों के सम्पर्क में आकर कई बार लोगों को एलर्जी हो जाती है और अलग अलग तरह की समस्याओं जैसे दमा, खांसी, छींक और आंखों में लालपन से जूझना होता है। बसंत ऋतु में होने वाली एलर्जी के लक्षण कई बार गर्मियों में भी होते दिखाई देते हैं।

सूर्य की किरणों से एलर्जी

सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों कें सम्पर्क में काफी देर तक रहने पर हमारी त्वचा पर एलर्जी होने की काफी गुंजाइश होती है।


allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi कॉस्मेटिक एलर्जी

कॉस्मेटिक हमारे सौंदर्य को निखारने का दावा जरूर करते हैं लेकिन कई बार इनके उपयोग से लेने के देने भी पड़ जाते हैं। कॉस्मेटिक्स में इस्तेमाल होने वाले कई रसायन, सुगंधित पदार्थ, प्रिजर्वेटिव्स एलर्जी के कारक बन जाते हैं।

allergy,allergy problem,things allergy,skin,cough,allergen,food items,milk,egg,wheat,groundnut,fish,spring,medicine,cosmetics,health article in hindi दवाओं की एलर्जी

कई रासायनिक और हर्बल दवाएं भी एलर्जी कर सकती हैं। कई बार दवाओं के शरीर में पहुंचते ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इन दवाओं पर ही आक्रमण कर बैठती है और ऐसे में एलर्जी हो जाती है।

धूल से एलर्जी

धूल से एलर्जी होने पर दमा, सांस लेने में तकलीफ और आंखों की जलन पैदा होती है और यह असर काफी लंबे समय तक रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology