Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ी हुई चर्बी को घटाने में मदद करेंगे ये 9 जूस, हमेशा करें इनका सेवन

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस की जानकारी लेकर आए हैं जो कम कैलोरी वाले होते हैं और पेट की बढ़ी चर्बी को कम करें में मददगार साबित होते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 6:01:55

बढ़ी हुई चर्बी को घटाने में मदद करेंगे ये 9 जूस, हमेशा करें इनका सेवन

वर्तमान समय में आबादी के एक बड़े हिस्से की परेशानी है बढ़ा हुआ वजन और चर्बी जिसे सभी घटाना चाहते हैं लेकिन उसके अनुरूप काम नहीं कर पाते हैं। जी हाँ कैलोरी की ज्यादा मात्रा लेने से वजन असंतुलित होने लगता है और लोग शारीरक श्रम नहीं करते हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ता चला जाता हैं। ऐसे में आपको व्यायाम के साथ ही अपनी दिनचर्या में ऐसे आहार को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो वजन नियंत्रित करने में आपकी मदद करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस की जानकारी लेकर आए हैं जो कम कैलोरी वाले होते हैं और पेट की बढ़ी चर्बी को कम करें में मददगार साबित होते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips टमाटर का जूस

टमाटर में बहुत कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है। 100 ग्राम टमाटर में करीब 18 कैलोरी और 3।86 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। वजन घटाने की सोच रहे हैं तो टमाटर का जूस पीना आपके लिए एक अच्छा विक्लप हो सकता है। इसमें पानी की खूब मात्रा होती है। टमाटर के साथ चुकंदर का रस मिलकार भी पी सकते हैं।

juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips खीरे का जूस

फैट बर्न करने के लिए खीरा का जूस सबसे अच्छा माना जाता है। खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास खीरे के जूस में मात्र 16 कैलोरी होती है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips गाजर का जूस

गाजर फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पाचन में सबसे ज्यादा समय लेता है जिससे आप लंबे समय तक भूख महसूस नहीं करते हैं। अपनी डेली डाइट में गाजर को शामिल कर आप अपने वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। 100 ग्राम गाजर में करीब 41 कैलोरी और 3 ग्राम फाइबर होता है।

juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips अदरक लेमन जूस
वजन घटाने के लिए के आप नींबू और अदरक के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। नींबू और अदरक में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। मनुष्यों और जानवरों में कुछ अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि अदरक चयापचय को बढ़ावा देने, भूख कम करने और वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips करेले का जूस

करेले का जूस वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में मात्र 17 कैलोरी होती है। वजन कम करने के साथ यह जूस शुगर की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है। juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips आंवले का जूस

आंवले का जूस जल्दी फैट बर्न करने में मदद कर सकता है। रोजाना आंवले का जूस पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। आंवला का जूस आपके शरीर से सभी हानिकारक टॉक्सिन को निकालकर आपके पाचन में सुधार करने में मदद करता है। आंवले का जूस पीने से आप मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं। धीमी मेटाबॉलिज्म दर आमतौर पर बढ़े हुए वजन के कारणों में से एक है। आंवला फाइबर से भरपूर होता है। आंवले का जूस पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips अनार का जूस

वैसे तो अनार का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। अनार के जूस में 54 कैलोरी होती है। इस जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता है। juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips चुकंदर का जूस

बीटरूट यानी चुकंदर के जूस में विटामिन सी, फाइबर, नाइट्रेट्स, बेटानिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके बेली फैट को कम कर सकते हैं। चुकंदर को आप उबालकर या भूनकर भी खा सकते हैं। लेकिन इसे पकाने से इसके अंदर के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में चुकंदर का जूस सबसे फायदेमंद है। चुकंदर के जूस में कैलोरी बहुत कम होती है और इसे पीने से एनर्जी भी मिलती है। चुकंदर मैग्नीशियम का समृद्ध स्रोत है। मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज है जो वजन कम करने की कोशिश करने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

juices helps to reduce fat,healthy living,Health tips तरबूज का जूस

तरबूज के जूस को समर सीजन में वेट लॉस के लिए रोजाना पिएं। जानकारों की मानें तो तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता है। ऐसे में जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें रोजाना तरबूज का सेवन करना चाहिए। इससे भूख नियंत्रित रहती है। तरबूज विटामिन A,C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध है। तरबूज में मौजूद यह पोषक तत्व आपको दिल की बीमारी, कैंसर आदि जैसी बीमारियों से बचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology