Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 बीज, हड्डियों को मजबूत बनाएं और हार्मोन रखें संतुलित

बीज न केवल शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं, बल्कि अनहेल्दी खाने की आदतों से भी बचाते हैं। घर और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखते हुए इन बीजों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना महिलाओं की सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 7:26:39

महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 बीज, हड्डियों को मजबूत बनाएं और हार्मोन रखें संतुलित

महिलाएं अक्सर अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियों को निभाने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इस लापरवाही के कारण कई बार उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को सबसे पहले अपनी डाइट को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। अच्छी डाइट सेहत को सुधारने की कुंजी है, और इसे बेहतर बनाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बीजों का सेवन शुरू करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

बीज न केवल शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं, बल्कि अनहेल्दी खाने की आदतों से भी बचाते हैं। घर और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखते हुए इन बीजों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना महिलाओं की सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं उन खास बीजों के बारे में जो महिलाओं की डाइट में शामिल होने चाहिए:
seeds for women health,strengthen bones,hormonal balance,essential seeds for women,women health tips,healthy diet for women,bone strengthening foods,hormone balancing diet,women nutrition,healthy seeds अलसी के बीज (Flax Seeds):

अलसी को पोषण का खजाना कहा जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिगनेंस से भरपूर होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आंत की सेहत को बेहतर बनाता है और सूजन को कम करता है। फाइबर वजन कम करने में मदद करता है, जबकि लिगनेंस स्वस्थ एस्ट्रोजन चयापचय को सपोर्ट करते हैं, जो महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। अलसी का सेवन करने के लिए आप इसे हल्का भूनकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकती हैं। इसे सुबह के नाश्ते में स्मूदी, ओट्स या दही में 1-2 चम्मच मिलाकर खाएं। आप चाहें तो इसका ड्रिंक बनाकर भी सेवन कर सकती हैं। seeds for women health,strengthen bones,hormonal balance,essential seeds for women,women health tips,healthy diet for women,bone strengthening foods,hormone balancing diet,women nutrition,healthy seeds कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds):

कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये हार्मोन बैलेंस करने, बालों की सेहत सुधारने, और तनाव कम करने में सहायक हैं। कद्दू के बीज नींद में सुधार करते हैं और थायरॉयड के कार्यों को भी बेहतर बनाते हैं। इन बीजों को भूनकर खाया जा सकता है या स्मूदी, ग्रेनोला बार, और सलाद में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। रोजाना सुबह एक चम्मच कद्दू के बीज खाने से आपकी त्वचा और बालों को भी प्राकृतिक पोषण मिलता है। seeds for women health,strengthen bones,hormonal balance,essential seeds for women,women health tips,healthy diet for women,bone strengthening foods,hormone balancing diet,women nutrition,healthy seeds तिल के बीज (Sesame Seeds):

तिल के बीज मिनरल्स और विटामिन्स का पावरहाउस हैं। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह थायरॉयड फंक्शन में सुधार करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। तिल के बीज का सेवन चटनी, पराठा, सलाद और डेसर्ट में किया जा सकता है। तिल से बनी तिलपट्टी और लड्डू भी स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प हैं। seeds for women health,strengthen bones,hormonal balance,essential seeds for women,women health tips,healthy diet for women,bone strengthening foods,hormone balancing diet,women nutrition,healthy seeds सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds):

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने और हार्मोन संतुलन में भी मददगार होते हैं। इनमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम और सेलेनियम हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और तनाव कम करने में सहायक होते हैं। इन बीजों को स्नैक के रूप में, सलाद में, या ब्रेकफास्ट बाउल में शामिल करें। आप इसे हल्का भूनकर या ग्रेनोला बार में मिलाकर भी खा सकते हैं। seeds for women health,strengthen bones,hormonal balance,essential seeds for women,women health tips,healthy diet for women,bone strengthening foods,hormone balancing diet,women nutrition,healthy seeds चिया सीड्स (Chia Seeds):

चिया सीड्स एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। चिया सीड्स का सेवन वजन घटाने, पाचन सुधारने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होते हैं। इसे स्मूदी, पानी या दूध में भिगोकर पुडिंग के रूप में खाया जा सकता है। आप इसे योगर्ट, सलाद या ओटमील में मिलाकर भी खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology