न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किडनी को नुकसान पहुंचाती है आपकी ये 11 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें

खराब खान-पान से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे किडनी में स्टोन बनने से लेकर किडनी में कैंसर तक की बीमारियां हो सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 11:32:41

किडनी को नुकसान पहुंचाती है आपकी ये 11 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ्य रख पाना एक बड़ी चुनौती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ जरूरी है एक अच्छी डाइट। हमारी खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी किडनी पर लगातार पड़ता है। इंसान के शरीर में किडनी यानि गुर्दों का अहम रोल होता है। किडनी ही शरीर में खून को साफ करके उसमें से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। किडनी की बीमारी के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसका पता शुरुआत में नहीं चलता है लेकिन उसके लक्षण नजर आने लगते हैं। खराब खान-पान से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे किडनी में स्टोन बनने से लेकर किडनी में कैंसर तक की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनके सेवन से किडनी को नुकसान पहुंचा सकते है...

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

नमक

अधिक नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकता है जिसकी वजह से किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए डॉक्टर खाने में नमक की जगह दूसरे मसालों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड सोडियम और फॉसफोरस से भरे होते हैं, इसलिए इनका सेवन हमारी किडनी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। हाई फॉसफोरस वाला प्रोसेस्ड फूड ना सिर्फ आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह हमारी हड्डियों के लिए भी घातक साबित हो सकता है।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

बॉडी को हाइड्रेट ना रखना

बॉडी के हाइड्रेट रहने से टॉक्सिन और अतिरिक्त सोडियम बाहर निकलता है। इसलिए हमें दिन में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। पानी पीने से किडनी स्टोन (पथरी) का जोखिम भी कम होता है। डॉक्टर कहते हैं कि एक सेहतमंद इंसान को दिन में करीब 4-5 लीटर पानी जरुर से पीना चाहिए।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

शराब का सेवन

ज्यादा शराब का सेवन करने से किडनियां खराब हो सकती हैं। ज्यादा शराब के सेवन से किडनियों की फंक्शनिंग में परेशानी हो सकती है, इसका असर आपके दिमाग पर पड़ सकता है। शराब न सिर्फ आपकी किडनियों पर बुरा असर डालती है बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाती है। ज्यादातर लोगों की किडनियां सिर्फ शराब पीने से ही खराब हो जाती है।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

कैफीन

अक्सर हम ऑफिस हो या घर में कई कप कॉफी या चाय पी लेते हैं। कॉफी और चाय में काफी मात्रा में कैफीन पाया जाता है। ज्यादातर लोग तो सुबह उठने के बाद सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं, क्या आपको पता है यह आपकी किडनी के लिए यह घातक साबित हो सकता है। कैफीन का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ाता है जो किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

शुगर

शुगर का जरुरत से ज्यादा सेवन मोटापे की बीमारी को बढ़ावा देता है और इससे डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ता है। ये दोनों ही बीमारियां इंसान की किडनी को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए हमें मीठे बिस्किट या व्हाइट ब्रेड जैसी चीजों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए जिनमें बहुत ज्यादा शुगर पाई जाती है।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

रेड मीट

भले ही रेड मीट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है लेकिन इसका अधिक सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रेड मीट के ज्यादा सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड भी बढ़ता है।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

सोडा

अक्सर लोग फ्रेसनेस और एनर्जी के लिए सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते है जो की किडनी के लिए खतरनाक होता है। सोडा और एनर्जी ड्रिंक पीने से कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं है, इसलिए उन्हें अपने आहार से दूर ही रखें तो अच्छा होगा। इन ड्रिंक्स में बस कैफीन और चीनी के साथ कुछ खतरनाक कलर और केमिकल मौजूद होते है जो किडनी के लिए बेहद खराब हो सकते हैं।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

डेयरी प्रोडक्ट

डेयरी प्रोडक्ट आपकी किडनी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर होती है। ये आपके आहार के लिए लाभदायक हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन किडनियों को खराब कर सकता है। ज्यादा कैल्शियम के सेवन से किडनी में पथरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

एक स्थान पर बैठे रहना

दिनभर एक जगह पर बैठे रहना या शरीर को बिल्कुल निष्क्रिय रखना भी किडनी डिसीज का कारण बन सकता है। इस तरह का खराब लाइफस्टाइल हमारी किडनी पर बहुत बुरा असर डालता है। ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। इससे हमारी किडनी भी ठीक रहेगी।

kidney,kidney health,mistakes damage your kidney,healthy kidney,Health tips

मांस

एनिमल प्रोटीन खून में एसिड के हाई अमाउंट को जेनरेट करने का करता है। ये हमारी किडनी को डैमेज कर सकता है और एसिडोसिस का कारण न सकता है। एसिडोसिस एक ऐसा रोग है जिसमें इंसान की किडनी तेजी से एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग