न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको दिल का रोगी बना सकती हैं ये 10 गलत आदतें, जानें और सुधारे अपनी लाइफस्टाइल

वर्तमान समय में दिल के रोगियों की संख्या में गजब का इजाफा देखने को मिल रहा हैं और हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल से जुड़ी इन बीमारियों के पैदा होने का मुख्य कारण बनता हैं आपकी गलत लाइफस्टाइल।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 7:17:39

आपको दिल का रोगी बना सकती हैं ये 10 गलत आदतें, जानें और सुधारे अपनी लाइफस्टाइल

वर्तमान समय में दिल के रोगियों की संख्या में गजब का इजाफा देखने को मिल रहा हैं और हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल से जुड़ी इन बीमारियों के पैदा होने का मुख्य कारण बनता हैं आपकी गलत लाइफस्टाइल। जी हां, अक्सर युवा अवस्था में लोग अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी गलत आदतों को शामिल कर लेते हैं जो भविष्य में उनके लिए घातक साबित होती हैं। यह बुरी आदतें 50 वर्ष की उम्र के बाद आपको दिल की बीमारियां दे सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी आदतों और गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आप हार्ट पेसेंट बन सकते हैं। इन आदतों को जानकर आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

मोटापा है सबसे बड़ा दुश्मन

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका बढ़ा हुआ वेट, दिल की बमारियों से ताल्लुक नहीं रखता तो आप गलत हैं। आपके दिल की बीमारी का पहला बड़ा कारण आपका वेट बनता है। मोटे लोगों में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए क्योंकि मोटापा के कारण ब्लड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, ब्लड प्रेशर और मधुमेह का खतरा बढ़ता है और ये सभी हार्ट अटैक की वजह हैं।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

मसूड़ों से संबंधित दिक्कत

वैसे ये सुनने में अजीब लग रहा है, पर आपको बता दें कि इसका संबंध दिल की बीमारी से है। विशेषज्ञों के मुताबिक मसूड़ों में बनने वाला बैक्टीरिया ब्लड वेसल को प्रभावित करता है। ये बैक्टीरिया ब्लड वेसल में सूजन पैदा कर देता है और इस कारण हार्ट अटैक के आसार बन जाते हैं। अगर आपको भी मसूड़ों से जुड़ी परेशानियां हैं, तो इसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

स्मोकिंग

यदि आप धूम्रपान के आदी हैं तो आपको दिल से संबंधित बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन व्यक्तियों को धूम्रपान की वजह से हार्ट अटैक हुआ था, उन्हें धूम्रपान से हर हाल में बचना चाहिए। कई अध्ययन में इस बात का पता चला है कि हार्ट अटैक पड़ने के बाद जो व्यक्ति दोबारा धूम्रपान करने लगते हैं, उन्हें जान का खतरा अधिक रहता है।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

ब्रेकफास्ट मिस करना

बिजी शेड्यूल या फिर अन्य कारणों की वजह से आप अगर ब्रेकफास्ट मिस करते हैं, तो कारण हार्ट अटैक की आशंका को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर लगातार ब्रेकफास्ट मिस होता रहे, तो ऐसे में डायबिटीज होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं और वे दोपहर या रात में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए किसी खतरे से कम नहीं होता।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

रेगुलर एक्टिविटी न करना

ऐसे कई कारण हैं, जिस वजह से व्यक्ति उतना एक्टिव नहीं रह पाता , जितना उसे होना चाहिए। हालांकि दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप दिनभर एक्टिव रहें। शुरूआत वॉकिंग से करें। केवल 20 मिनट के लिए चलना, दौड़ना या कोई खेल खेलने जैसी एक्टिविटी हृदय स्वस्थ्य बनाए रखने में बहुत मदद करती है।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

कम पानी पीना

कम पानी पीने के कारण भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं बन जाती हैं। इतना ही नहीं पानी कम पीने की वजह से हार्ट ही नहीं स्वास्थ्य संबंधी अन्य दिक्कतें भी परेशान करती हैं। कम पानी पीने की वजह से स्किन को भी खासा नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

ऑयली और जंक फूड्स का ज्यादा सेवन करना

ऑयल फूड खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है। यह नरम मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर की हर कोशिका में मौजूद होता है। इसका लेवल बढ़ने से दिल से संबंधित बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। अनहेल्दी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से भी आपका दिल खतरे में पड़ सकता है। यह एक हानिकारक आदत है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसे जोखिम कारक को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि भोजन के पोषण की जानकारी के लिए अपने मैन्यू पर ध्यान दें और केवल वही खाएं, जो आपको लगे कि पोषण और स्वाद के मामले में संतुलित है।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

शिफ्ट वर्क

ऑफिस में काम ज्यादा होने से ज्यादातर लोगों को अलग-अलग शिफ्ट में वर्क करना पड़ रहा है। किसी भी शिफ्ट में काम करने से उनका लाइफस्टाइल तो बिगड़ा ही हुआ है, साथ ही इस कारण उनके शरीर की सर्काडियन रिदम पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। अगर ये रिदम प्रभावित होती है, तो इससे दिल की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। कोशिश करें कि एक ही शिफ्ट में काम किया जाए।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

ज्यादा स्ट्रेस

युवा अवस्था में लोग अक्सर अपने भविष्य को लेकर या अन्य कई चीजों को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि लंबे समय तक तनाव में रहने से आप डिप्रेशन से तो ग्रसित होते ही हैं साथ ही हार्ट अटैक के भी शिकार हो सकते हैं। तनाव में गुस्सा आना स्वाभाविक है, जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। कोर्टिसोल का हाई लेवल आपके कोलेस्ट्रोल के स्तर के साथ ही आपके रक्तचाप को भी बढ़ाता है, जिससे शरीर में दिल संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

heart,heart care tips,heart patient,bad habits to make a heart patient,heart care,healthy heart

नियमित रूप से शराब पीना

शराब लोगों के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गई है। लेकिन ये उन मुख्य कारकों में से एक है, जो लोगों में हार्ट अटैक का कारण बनती है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को ट्रिगर करती है। इसमें मौजूद फैट कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। धमनी में ब्लॉकेज और वजन बढऩा ज्यादा शराब पीने के बुरे परिणाम हैं। इसे मॉडरेशन में पीना बहुत जरूरी है और इसके नुकसान से बचने के लिए व्यायाम करना एक बेहतर उपाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत