न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

जिसमे से मुख्य हैं एनीमिया। खानपान से लेकर ब्लड लॉस, प्रेग्नेंसी आदि ऐसे कई कारण होते हैं, जो शरीर में आयरन की कमी की वजह बनते हैं। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर उचित उपाय किए जाने चाहिए। आइए जानते हैं आयरन की कमी के लक्षणों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 12:55:31

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

स्वस्थ सेहत के लिए जरूरी हैं कि शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ती कराई जाए। हर पोषक तत्व का अपना विशेष महत्व होता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं आयरन के बारे में जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मददगार साबित होता हैं। आयरन की कमी होने से कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ठीक प्रकार से नहीं पहुंच पाता है जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी पैदा होने से कई बीमारियां पनपती हैं जिसमे से मुख्य हैं एनीमिया। खानपान से लेकर ब्लड लॉस, प्रेग्नेंसी आदि ऐसे कई कारण होते हैं, जो शरीर में आयरन की कमी की वजह बनते हैं। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर उचित उपाय किए जाने चाहिए। आइए जानते हैं आयरन की कमी के लक्षणों के बारे में...

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

सिरदर्द की समस्या होना

सिर में दर्द कई कारणों से हो सकता है। जैसे- अत्यधिक तनाव या शरीर में पानी की कमी। हालांकि, शरीर में आयरन की कमी होने पर भी लोगों को सिर में दर्द की शिकायत होती है। हालांकि, ऐसा क्यों होता है, इसके बारे में ठीक तरह से कुछ नहीं कहा जा सकता। डोपामाइन की शिथिलता, एस्ट्रोजन के स्तर और आयन की कमी के बीच संबंध पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

मुंह में होने वाली समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आपके मुंह में दिखाई देने वाले कुछ संकेत बता सकते हैं कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। एनएचएस गाइडलाइंस के अनुसार भोजन से अजीबो-गरीब स्वाद आना आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है। आपको सामान्य भोजन के स्वाद में अजीब तरह का बदलाव महसूस हो सकता है। अगर आपको लगातार इस तरह की दिक्कत का अनभुव होता है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लें। ऐसी स्थिति में जीपी नामक एक साधारण रक्त परीक्षण करके समस्या की पुष्टि की जा सकती है।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

थका हुआ महसूस करना

जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो आप बिना किसी कारण भी खुद को बहुत अधिक थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि आपके टिश्यूज तक ऑक्सीजन कम मात्रा में पहुंचती है। जिसके कारण आपके शरी को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिलती है और ऐसे में आपको अत्यधिक थकान का अहसास होता है।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

मुंह में बार-बार छाले होना

रिपोर्ट के अनुसार आयरन की कमी की स्थिति में आपके मुंह के एक या दोनों तरफ दर्द, लाल परतदार दरारें दिखाई दे सकती हैं। होंठ फटने की तुलना में यह अधिक गंभीर हो सकता है। इसके अलावा बार-बार मुंह में छाले होना या मुंह के अंदर सफेद धब्बे बनने लगना भी इस बात की ओर इशारा है कि आपमें आयरन की कमी हो रही है। इन लक्षणों को अनदेखा करने की गलती न करें।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

स्किन में पीलापन नजर आना

जब आपके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो हो सकता है कि आपकी स्किन सामान्य से अधिक पीली नजर आए। खासतौर से, आपके चेहरे, लोअर इनर आईलिड और नाखून पीले नजर आ सकते हैं। यह पीलापन हीमोग्लोबिन के निम्न स्तर के कारण होता है, जो ब्लड को रेडनेस देता है।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

जीभ भी देती हैं संकेत

मुंह के अलावा जीभ में भी होने वाले कुछ परिवर्तनों के आधार पर आयरन की कमी का पता लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जीभ में सूजन, पीलापन, दर्द और अजीब तरह से चिकनाहट का एहसास हो सकता है। जीभ का रंग हल्का गुलाबी से बदलकर सफेद होने लगना भी इस समस्या की ओर इशारा हो सकता है। इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूरी हो जाती है।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

सांस की तकलीफ होना

कुछ लोगों के शरीर में आयरन की कमी होने पर सांस लेने में भी तकलीफ होती है। अमूमन लोग इसे अस्थमा से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह आयरन की कमी का एक लक्षण भी हो सकता है, क्योंकि कम हीमोग्लोबिन का स्तर आपके शरीर को आपकी मांसपेशियों और ऊतकों तक ऑक्सीजन को प्रभावी ढंग से पहुंचाने से रोकता है। जिससे सांस लेने में परेशानी होती है।

शरीर में आयरन की कमी पैदा कर सकती हैं कई समस्याएं, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान

बाल और स्किन का सूखा और डैमेज्ड होना

यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो इससे आपकी स्किन और बालों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जिससे आपको स्किन व हेयर में सूखापन या डैमेज का सामना करना पड़ सकता है। अधिक गंभीर मामलों में, यह बालों के झड़ने का कारण भी बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा