न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर इतनी देर तक नहीं खड़े हो पाते एक पैर पर, दोगुना बढ़ जाता है मौत का खतरा, जानें क्या कहती है ये रिसर्च

रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग लोग जो 10 सेकंड के लिए एक पैर पर संतुलन नहीं बना सकते, उनकी मौत का खतरा 10 सालों में लगभग दोगुना बढ़ जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jun 2022 9:05:28

अगर इतनी देर तक नहीं खड़े हो पाते एक पैर पर, दोगुना बढ़ जाता है मौत का खतरा, जानें क्या कहती है ये रिसर्च

अगर आपको भी एक पैर पर खड़े होने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। यह एक ऐसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। आपकी हेल्थ का पता इस चीज से लगाया जा सकता है कि आप कितनी अच्छी तरह से अपनी बॉडी को बैलेंस कर पाते हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग लोग जो 10 सेकंड के लिए एक पैर पर संतुलन नहीं बना सकते, उनकी मौत का खतरा 10 सालों में लगभग दोगुना बढ़ जाता है। इससे पहले हुई एक और रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि जो लोग एक पैर पर खड़े होकर बॉडी को बैलेंस नहीं कर पाते, उनमें स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा होता है। इसके लिए यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड और ब्राजील के एक्सपर्ट्स ने 12 साल तक एक स्टडी की जिसमें ये खुलासा हुआ है। रिसर्च में 51 से 75 साल के कुल 1702 लोगों को शामिल किया गया। यह रिसर्च साल 2008 से लेकर 2020 तक चली।

standing on one leg,research,health study,health news,healthy living

रिसर्च में सभी प्रतिभागियों को बिना किसी सहारे के 10 सेकंड के लिए एक पैर पर खड़े होने के लिए कहा गया। इस दौरान प्रतिभागियों से एक पैर को दूसरे पैर के पीछे रखने के लिए और दोनों हाथों को साइड में रखने के लिए कहा गया। एक पैर पर खड़े होने के लिए उन्हें सिर्फ तीन मौके दिए गए। रिसर्च के दौरान 51 और 55 के बीच 5% प्रतिभागी असफल रहे, 56-60 के बीच के 8% असफल रहे, 61-65 के बीच के 18% फेल हुए, 66-70 में से लगभग 37% असफल रहे, 71-75 के बीच 54% प्रतिभागी असफल रहे। टेस्ट के बाद अगले 10 सालों के अंदर 123 लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। मरने वाले लोगों में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा थी, जो इस टेस्ट को पास नहीं कर पाए थे।

जो लोग इस टेस्ट में फेल हुए, उनकी सेहत ज्यादा खराब पाई गई। 10 सेकेंड तक एक पैर पर ना खड़े रह पाने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज की समस्या ज्यादा कॉमन थी। ऐसे लोगों में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिसीज की शिकायत भी ज्यादा देखने को मिली।

रिसर्च के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर क्लाडिओ गिल अराजुओ ने कहा कि मुझे लगता है कि शरीर के खराब संतुलन का सीधा संबंध खराब जीवनशैली से है। इसक मतलब है कि लोग फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज नहीं करते हैं। अक्सर बुजुर्ग खराब बैलेंस की वजह से गिरकर चोट खाते हैं। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से 51-75 साल के बुजुर्ग लोगों के रुटीन हेल्थ चेक अप में सेफ बैलेंस टेस्ट को भी शामिल किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
कांग्रेस को ममता का साथ मिलते ही गिरफ्तार हुए मिलन प्रधान, नंदीग्राम में क्यों गरमाई राजनीति?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान, सुरक्षा शर्तों को लेकर पवन खेड़ा ने MP सरकार को घेरा
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर