न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसान के शरीर में मिला नया अंग, Respiratory System को रखता है दुरुस्त

ज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में एक नए अंग की खोज की है। असल में हैं ये कोशिकाएं है लेकिन काम पुरे अंग की तरह करती है। ये कोशिकाएं इंसानी फेफड़ों के अंदर मौजूद पतली और बेहद नाजुक शाखाओं में पाई जाती हैं और इनका मुख्य काम है श्वसन प्रणाली को दुरुस्त रखना होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 2:32:59

इंसान के शरीर में मिला नया अंग, Respiratory System को रखता है दुरुस्त

ज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में एक नए अंग की खोज की है। असल में हैं ये कोशिकाएं है लेकिन काम पुरे अंग की तरह करती है। ये कोशिकाएं इंसानी फेफड़ों के अंदर मौजूद पतली और बेहद नाजुक शाखाओं में पाई जाती हैं और इनका मुख्य काम है श्वसन प्रणाली को दुरुस्त रखना होता है। इस नए अंग यानी कोशिका को बेहद रोचक नाम दिया गया है। इसका नाम है रेस्पिरेटरी एयरवे सेक्रेटरी (Respiratory Airway Secretory - RAS)। यह फेफड़ों के अंदर मौजूद नसों की शाखा ब्रॉन्किओल्स (Bronchioles) में मौजूद रहते हैं। इनका संबंध एल्वियोली (Alveoli) के साथ भी रहता है। ये वहीं अंग है जो खून के अंदर ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसकी मदद से वो धूम्रपान संबंधी बीमारियों से लोगों को बचा पाएंगे। या ठीक कर पाएंगे।

रेस्पिरेटरी एयरवे सेक्रेटरी कोशिकाएं किसी स्टेम सेल्स (Stem Cells) की तरह होती हैं। इन्हें ब्लैंक कैनवास (Blank Canvas) कोशिकाएं कहते हैं, क्योंकि ये शरीर के अंदर किसी भी तरह के नए अंग या कोशिकाओं की पहचान करते हैं। ये क्षतिग्रस्त एल्वियोली को सुधारती हैं। नए एल्वियोली कोशिकाओं का निर्माण करती है ताकि खून में गैसों का बहाव सही बना रहे।

human lungs,new organ found,respiratory airway secretory - ras,health news

शोधकर्ताओं ने देखा कि RAS कोशिकाएं फेफड़ों पर निर्भर रहने से फ्रस्टेट होने लगती हैं। क्योंकि उनका पूरा काम फेफड़ों से संबंधित प्रणालियों से ही चलता है।

प्रो एडवर्ड मॉरिसे और उनकी टीम को फेरेट्स (Ferrets) के फेफड़ों (Lungs) में भी RAS कोशिकाएं मिली हैं, जो इंसानी कोशिकाओं से मिलती-जुलती हैं। इसके बात वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि ज्यादातर स्तनधारी जीवों में चाहे वह छोटे हों या बड़े... उन सभी के फेफड़ो में RAS कोशिकाएं होती हैं।

RAS कोशिका का दो ही मुख्य काम है- पहला ये ऐसे कणों का रिसाव करते हैं, जो ब्रॉन्किओल्स में बहने वाले तरल पदार्थों के लिए लाइनिंग बनाने का काम करते हैं। ताकि पहले एयर सैक खराब न हों। साथ ही फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाए। दूसरा काम ये करते हैं कि ये प्रोजेनिटर कोशिकाओं की तरह यानी एल्वियोलर टाइप-2 (AT2) कोशिकाओं जैसे काम करते हैं। यह खास तरह की कोशिका होती है जो क्षतिग्रस्त एल्वियोली को ठीक करने के लिए रसायन निकालती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर एडवर्ड मॉरिसे ने कहा कि नई तकनीकों के विकसित होने से हमें यह फायदा हुआ कि हम इस नई कोशिका को खोज पाए। हम उसके सैंपल की जांच कर पाए।

human lungs,new organ found,respiratory airway secretory - ras,health news

प्रो. एडवर्ड ने कहा कि RAS कोशिकाएं फेफड़ों के अंदर मौजूद फैकल्टेटिव प्रोजेनिटर्स हैं। ये फेफड़ों को सुरक्षित भी रखती हैं, साथ ही कई तरह के काम भी करती हैं। ये कोशिकाएं धूम्रपान यानी स्मोकिंग संबंधी कई बीमारियों के इलाज में काम आ सकती हैं। भविष्य में क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीस (COPD) को रोकने में मदद कर सकती हैं। COPD स्मोकिंग से या फिर वायु प्रदूषण से होता है।

COPD में फेफड़ों के अंदर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण नहीं हो पाता। एयरसैक्स सूज जाती हैं। इसके लक्षण दमा की तरह होते हैं। इसके अलावा यह एम्फीसेमा (Emphysema), क्रोनिक ब्रॉन्काइटिस (Chronic Bronchitis) जैसी बीमारियों को भी जन्म देती हैं। इसमें लंबे समय तक खांसी बनी रहती है। हर साल दुनिया में करीब 30 लाक लोगों की COPD की वजह से मौत हो जाती हैं ऐसे में प्रो एडवर्ड मॉरिसे ने कहा कि आने वाले समय में RAS कोशिकाएं COPD के इलाज में मदद कर सकती हैं। हालांकि इसके बारे में अभी सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं। क्योंकि इन कोशिकाओं का काम ही ऐसा है। लेकिन अगर ये भविष्य में अपने काम से इस तरह की बीमारी को ठीक कर सकती हैं, या फिर इंसान को बचा सकती है, तो लाखों लोगों का जान बचाई जा सकती है। यह स्टडी हाल ही में Nature जर्नल में प्रकाशित हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!