Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 गलतियों की वजह से इंटरमिटेंट फास्टिंग के बावजूद नहीं हो पाता वजन कम, रखें ध्यान

आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान रख इंटरमिटेंट फास्टिंग को सफल बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 10:29:29

इन 6 गलतियों की वजह से इंटरमिटेंट फास्टिंग के बावजूद नहीं हो पाता वजन कम, रखें ध्यान

वर्तमान समय में वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का प्रचलन काफी चल रहा हैं। सेलेब्रिटी हो या आमजन इसकी मदद से कुछ ही दिनों में प्रभावी असर देखने को मिलता हैं। इसमें कई विधि से फास्टिंग कर वजन कम किया जाता हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करना इतना सरल नहीं है, जितना लगता है। लेकिन कई बार इसमें कुछ गलतियां हो जाती हैं जिस वजह से वजन कम नहीं हो पाता हैं। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान रख इंटरमिटेंट फास्टिंग को सफल बनाया जा सकता हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने का तरीका

16:8 आहार में आप दिनभर में 8 घंटे तक खा सकते हैं, जबकि 16 घंटे तक उपवास रखना होता है। 5:2 आहार डाइट प्रोग्राम व्यक्ति को सप्ताह में दो बार 500-600 कैलोरी खाने की इजाजत देता है। जबकि वे बाकी के दिनों में सामान्य खाना खा सकते हैं। जबकि ईट-स्टॉप-ईट विधि में 24 घंटे उपवास रखने की जरूरत होती है। सप्ताह में एक या दो बार इसे फॉलो करना होता है। वैसे तो इंटरमिटेंट फास्टिंग के कई तरीके हैं,जिनका आप सहारा ले सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसी गलतियां हैं, जो आपके वजन घटाने की प्रक्रिया में बाधा बनती हैं।
Health tips,health tips in hindi,intermittent fasting,weight loss इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान होने वाली गलतियां

आप इसे धीमी गति से ले रहे हैं

जब लोग किसी डाइट पर स्विच करते हैं, तो पहली गलती करते हैं वो ये कि इसे धीमा और स्थिर नहीं लेते। इंटरमिटेंट फास्टिंग में ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं। जो व्यक्ति 24 घंटे भूखा नहीं रह सकता, उसे छोटी फास्टिंग विंडो से शुरूआत करनी चाहिए और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाना चाहिए। Health tips,health tips in hindi,intermittent fasting,weight loss आपने गलत इंटरमिटेंट फास्टिंग प्लान चुना है

इंटरमिटेंट फास्टिंग प्लान चुनना बेहद जरूरी है। यदि आप कोई ऐसा तरीका चुनते हैं, जो आपके सोने के समय या आपकी दिनचर्या के साथ मेल नहीं खाता , तो आपको ज्यादा नुकसान होगा। जैसा कि बताया गया है कि बिगनर्स को धीमी गति से शुरूआत करनी चाहिए और सीधे 24 घंटे के उपवास नहीं करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आप सामान्य से ज्यादा कैलोरी खा लेंगे , जिससे आपका वजन बढ़ जाएगा। Health tips,health tips in hindi,intermittent fasting,weight loss ईटिंग विंडो के दौरान ज्यादा खा रहे हैं

फास्टिंग के दौरान 24 घंटे या 16 घंटे का उपवास रखना पड़ताहै। इसका मतलब यह नहीं कि अपनी ईटिंग विंडों में आप जरूरत से ज्यादा खा लें। अपने फास्टिंग टाइम को ध्यान में रखें और सोच-समझकर लिमिट में रहकर ही खाएं। Health tips,health tips in hindi,intermittent fasting,weight loss आपका आहार पौष्टिक नहीं है

यह फास्टिंग ये तो बताती है कि कब खाना चाहिए, लेकिन इस बात पर ध्यान केंद्रित नहीं करती कि क्या खाना चाहिए। वे लोग जो वास्तव में प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रोसेस्ड और हाई कैलोरी फूड आइटम्स का सेवन करने के बजाय पौष्टिक स्वस्थ भोजन करना चाहिए। लंबे समय तक आप उपवास कर रहे हैं, तो अपनी ईटिंग विंडों के दौरान केवल फाइबर युक्त, कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जब आप ऐसा करेंगे, तो ही वजन कम करने में कामयाब हो पाएंगे। Health tips,health tips in hindi,intermittent fasting,weight loss आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान लोग कम पानी पीने की भूल कर देते हैं। इसलिए जब आप उपवास कर रहे हों, तो खूब पानी पीएं। यह आपके ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। यदि आप अधिक मात्रा में पानी नहीं पीते, तो पूरी संभावना है कि आप डाइट पर टिके नहीं रह पाएंगे। Health tips,health tips in hindi,intermittent fasting,weight loss जब खाना चाहिए, तो खाना छोड़ देते हैं

उपवास करने के दौरान खाना खाने के समय खाना छोड़ देते हैं, तो आप प्लानिंग को ब्रेक कर रहे हैं। ऐसा करना आपको कमजोर बना देगा और समय के साथ आपको ऊर्जा से वंचित कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology