न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा फायदे के चक्कर में ना करे अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

किशमिश में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन B-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल बढ़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 11:07:37

ज्यादा फायदे के चक्कर में ना करे अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

अंगूर को सुखाकर ही किशमिश तैयार की जाती है। किशमिश खाने में जितनी मीठी होती है उतने ही अधिक इसके गुण भी हैं। खासतौर पर सर्दियों में किशमिश खाने से इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। थकावट दूर करने से लेकर कई बीमारियों में राहत देने तक के काम आती है किशमिश। जिन लोगों का एनर्जी लेवल काफी लो रहता है उनके लिए किशमिश का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। किशमिश का सेवन एनर्जी के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। किशमिश में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन B-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल बढ़ता है। यूं तो किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है लेकिन किसी भी चीज का सेवन अगर सिमित मात्रा में किया जाए तो उसका फायदा मिलता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। किशमिश के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ऐसे में आइए जानते हैं अत्यधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने के नुकसानों के बारे में...

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

पाचन क्रिया पर पड़ता है बुरा असर

किशमिश में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन डाइजेस्टिव हेल्थ पर गलत असर डालता है। किशमिश का अधिक सेवन डिहाईड्रेशन, अपच और अन्य पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

स्किन एलर्जी

किशमिश खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार किशमिश खा रहे हैं और आपको स्किन रैशेज, लालीपन, खुजली होती है तो इसका सेवन करने से बचें।

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

सांस लेने में परेशानी

किशमिश का अधिक सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही नहीं, इससे दस्त, उल्टी, गैस और बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है।

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

बढ़ता है वजन

किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है। ये वजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या वेट लॉस डाइट पर हैं तो आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

किशमिश में शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है ऐसे में कम मात्रा में इसका सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

फैटी लिवर

लिवर के लिए भी किशमिश का अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा ज्यादा होती है जिससे फैटी लिवर व अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।

raisins,diabetes,fatty liver,alllergy,breathing problems,soaked raisins,raisins limitations,raisins side effects,raisins benefits,Health,healthy living tips,Health tips

एक दिन में कितनी खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रातभर भिगोई हुई किशमिश खाना ही बेहतर होते हैं। आप एक दिन में 5-7 किशमिश खा सकते हैं, खाली पेट इनका सेवन ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

40-50 ग्राम किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा

कैलोरी - 129

प्रोटीन - 1.42 ग्राम

वसा - 0.11 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट - 34.11 ग्राम

शर्करा - 28.03 ग्राम

डायबिटो - 1.9 जी

विटामिन सी - 1 मिलीग्राम (मिलीग्राम)

कैल्शियम - 27 मिलीग्राम

लोहा - 0.77 मिलीग्राम

मैग्नीशियम - 15 मिलीग्राम

पोटेशियम - 320 मिलीग्राम

फॉस्फोरस - 42 मिलीग्राम

सोडियम - 11 मिलीग्राम

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस

'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित

आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!