Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाक के बाल भी है अच्छी सेहत के लिए जरूरी, बचाते है कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से

मेडिकल साइंस यह बात सदियों पहले से कह रहा है कि रेस्पिरेटरी सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए नाक के बाल जरूरी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 3:28:14

नाक के बाल भी है अच्छी सेहत के लिए जरूरी, बचाते है कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से

इन दिनों लोगों के बीच नोज वैक्सिंग का चलन जोरों पर है। लेकिन क्या आप जानते है कि नाक के बाल उस हवा को फिल्टर करते हैं जिसमें हम सांस लेते हैं। ये बाल हवा में मौजूद वायरस, बैक्टीरिया और अन्य बीमारी फैलाने वाले रोगजनक से बचाते हैं। मेडिकल साइंस यह बात सदियों पहले से कह रहा है कि रेस्पिरेटरी सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए नाक के बाल जरूरी हैं।

नाक का बाल मानव शरीर का नैसर्गिक हिस्सा है और हमारी बॉडी के लिए किसी रक्षात्मक प्रणाली (डिफेंस सिस्ट‍म) की तरह काम करता है। आपको तो पता ही है कि वातावरण में प्रदूषण का जहर कितना ज्यादा फैल गया है। हवा में धूल-मिट्टी की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ चुकी है। सड़कों पर लोग अब चेहरे पर फिल्टर और मास्क लगाकर चलते दिखाई देते हैं। नाक का बाल हमारी बॉडी का नेचुरल मास्क‍ और एयर फिल्टर है। नाक का बाल हानिकारक धूल को हमारे शरीर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है और हम जो सांस लेते हैं उसकी नमी को मेनटेन रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साल 1896 में डॉक्टर्स के एक ग्रुप ने प्रेस्टीजियस मेडिकल जर्नल द लैंसेट में लिखा था कि कई बार नाक में पिंपल्स या फुंसी भी हो जाती है जिसे नेजल वेस्टिब्यूलिटिस या फॉलिक्यूलिटिस भी कहा जा जाता है। यह प्रदूषण और धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया की वजह से होता है। नाक के बाल नमी के साथ एक ऐसा जाल बनाते हैं जो किसी भी तरह के वायरस या बैक्टीरिया को फेफड़े तक जान से रोकते हैं। यानी की नाक के अंदर की संरचना पूरी तरह से कैविटी रोकने वाली होती है।

इसलिए जब लोग नाक के बाल ट्रिम या फिर वैक्स करा देते हैं तो वायरस और बैक्टीरिया के लिए एक क्लीन ट्रैक तैयार हो जाता है। जिससे वो आसानी से फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। आसान भाषा में समझिए नाक के बाल बेहद जरूरी क्यों?

नाक में बालों का होना हमारे शरीर के ल‍िए फायदेमंद होता है क्योंकि ये हमारे शरीर में गंदगी जाने से रोकते हैं। सांस के साथ-साथ धूल, मिटटी भी चली आती हैं अगर हमारे नाक में बाल न हों तो ये हमारे शरीर में प्रवेश करने लगते हैं जिससे कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं और अगर आपके नाक में बाल हों तो गंदगी आपके नाक के बाल में ही जमकर रह जाती है। आपके शरीर के अंदर नहीं जा पाती, इसलिए नाक के बालों को नहीं काटना चाहिए। जैसे पलकें हमारी आंखों को साफ रखती हैं वैसे ही नाक के बाल हमारी नाक को साफ और स्वस्थ रखते हैं। नाक में बाल नहीं होंगे तो इन प्रदूषित बैक्टीरिया के कारण हम किसी इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology