न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खून का गाढ़ापन पहुंचाता हैं दिल को नुकसान, इन 7 कुदरती तरीकों से दूर करें समस्या

आज हम आपको कुछ ऐसे कुदरती तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से खून के गाढेपन की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 6:45:04

खून का गाढ़ापन पहुंचाता हैं दिल को नुकसान, इन 7 कुदरती तरीकों से दूर करें समस्या

शरीर के हर हिस्से में खून का स्त्राव होता हैं जिससे ही ऑक्सीजन पूरे शरीर में संचरण कर पाती हैं। शरीर के रक्त परिसंचरण तंत्र में आई खराबी शरीर के अंगों में होने वाले विकार का कारण बनती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार खून गाढ़ा हो जाने की वजह से यह शरीर के हर अंग तक नहीं पहुंच पाता हैं, खासतौर से खून के गाढेपन की वजह से दिल को काफी नुकसान पहुंचता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कुदरती तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से खून के गाढेपन की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम व जि़ंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी ब्लड क्लॉटिंग को रोकने में भी कारगर है। आप हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

लहसुन

लहसुन शरीर में जमा फ्री रेडिकल को खत्म करने का काम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और खून को पतला करने में भी यह मददगार है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

अदरक

अदरक में एंटी−इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्त के थक्के को रोक सकता है। इसमें सैलिसिलेट नामक एक प्राकृतिक एसिड होता है, जो रक्त को पतला करने में मदद करता है। आप ताजा या सूखे अदरक का उपयोग करके अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

फाइबर वाला भोजन करें

अगर अपनी डाइट में फाइबर वाला भोजन शामिल करते हैं तो खून पतला होगा। खून को शुद्ध करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना जरूरी है। इससे पाचन शक्ति अच्छी रहती है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। ब्राउन राइस, गाजर, ब्रोकली, मूली, शलजम, सेब और इसका जूस अपनी डाइट में शामिल करें।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

फिश ऑयल

फिश ऑयल खून को पतला करने में मददगार है। चिकन,मटन को छोड़कर मछली के तेल का सेवन करें। डॉक्टर की सलाह से फिश फिश ऑयल के टैबलेट्स भी ले सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

केयेन मिर्च

मसालेदार खाना खाने के शौकीन हैं तो केयेन मिर्च को खाने में शामिल करें। इसमें खून को पतला करने के लिए उच्च मात्रा में सेलिसिलेट होता है। जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखकर ब्लड सर्कुलेशन नियमित करने के साथ खून को भी पतला करता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,blood problems

दालचीनी

अगर आप नेचुरल तरीके से अपने रक्त को पतला करना चाहते हैं तो इसके लिए दालचीनी का सेवन करना यकीनन एक अच्छा विचार है। दालचीनी रक्त को पतला करने के साथ−साथ रक्तचाप को कम करने और सूजन की स्थिति से राहत दिलाने में मदद करता है। इससे स्ट्रोक होने की संभावना कम हो सकती है। हालांकि, दालचीनी के लंबे समय तक सेवन से लीवर खराब हो सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप इस मसाले का उपयोग सीमित मात्रा में ही करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
'धक्का दोगे तो चोट तो लगेगी ही, 99% पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं', पुलिस के दावे पर CJP का बड़ा बयान
'धक्का दोगे तो चोट तो लगेगी ही, 99% पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं', पुलिस के दावे पर CJP का बड़ा बयान
दिल्ली पुलिस का दावा- NEET प्रदर्शन में बाहरी उपद्रवियों की घुसपैठ, छात्रों की भीड़ की आड़ लेकर वर्दीधारियों पर कर रहे हमले
दिल्ली पुलिस का दावा- NEET प्रदर्शन में बाहरी उपद्रवियों की घुसपैठ, छात्रों की भीड़ की आड़ लेकर वर्दीधारियों पर कर रहे हमले
'यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल', NEET विवाद पर NDA सहयोगियों में भी बढ़ी बेचैनी
'यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल', NEET विवाद पर NDA सहयोगियों में भी बढ़ी बेचैनी
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!