न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केला : इन बेशुमार फायदों के साथ दिलों पर कर रहा राज, खाने का सही टाइम भी जानें...

केले से कौन परिचित नहीं होगा। भारत सहित पूरे विश्व में केले को लोग बहुत ही पसंद से खाते हैं। केला और दूध अनेकों लोगों का पसंदीदा...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 1:50:07

केला : इन बेशुमार फायदों के साथ दिलों पर कर रहा राज, खाने का सही टाइम भी जानें...

केले से कौन परिचित नहीं होगा। भारत सहित पूरे विश्व में केले को लोग बहुत ही पसंद से खाते हैं। केला और दूध अनेकों लोगों का पसंदीदा भोजन है। बहुत सारी जगहों पर केले के फूल की सब्जी भी बनाई जाती है, तो कई स्थानों पर केले के पत्तों में भोजन किया जाता है। क्या आप यह जानते हैं कि केला एक जड़ी-बूटी भी है और अधिक प्यास लगने की समस्या, घाव, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में केले के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं कुष्ठ रोग, कान के रोग, दस्त आदि रोगों में भी केले के औषधीय गुण से लाभ मिलता है।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

केला खाने का सही समय

वर्कआउट के बाद केला का सेवन जरुर करना चाहिए, इससे तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप किसी खेल से जुड़े हैं और शारीरिक व्यायाम अधिक होता है, तो भी आपको केला का सेवन करना चाहिए। किसी खेल से जुड़े खिलाड़ी बीच-बीच में केला का सेवन करते हैं। इससे उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है और ये उनके खेल के दौरान बनी रहती है। तनाव होने पर केले का सेवन करना चाहिए। केले में मौजूद अमीनो एसिड, शरीर में तनाव के हार्मोन को कम करता है। इसलिए यह तनाव दूर करने के लिए अच्छा उपाय है।

विद्यार्थियों को एग्जाम के पहले केला खाना चाहिए, इससे उनमें एनर्जी बनी रहती है और केले में मौजूद हाई पोटेशियम उनके दिमाग को तेज बनाता है, जिससे परीक्षा लिखने में बहुत मदद मिलती है। केला को सुबह के नाश्ते में खाना चाहिए, इससे लंच तक बीच-बीच में आपको भूख महसूस नहीं होगी। लेकिन केले को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले में मौजूद मैग्नीशियम, खाली पेट शरीर में जाकर कैल्शियम का स्तर गड़बड़ा देती है, जिसके बहुत से दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

केला खाने के फायदे

वजन कम करने में सहायक

अगर आप और लोगों की तरह ये सोचते हैं कि केला खाने से वजन बढ़ता है तो आज से अपनी सोच बदल दीजिए। केले में कैलोरी तो होती है लेकिन ये फायदेमंद होती है। केला खाने से कैलोरी के साथ और भी बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं। तो आज से सेहत के लिए खाने में केले को जगह दीजिए और दूसरे ऐसे आहार जिनसे वजन बढ़ता है और कोई फायदा भी नहीं होता उन्हें हटाइए। केले में प्राकृतिक मिठास होती है जो मीठा खाने की आपकी चाह को पूर्ण करती है।

वजन घटाने वालों के साथ कई बार ऐसा होता है कि उन्हें अंदर से बहुत तेज कुछ मीठा खाने की चाह होती है। ऐसे में वे कोई चॉकलेट या मिठाई खा लेते हैं जिनमें बहुत अधिक कैलोरी होती है और कोई पोषक तत्व भी नहीं होते। ये आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। ऐसे समय में आप केला खाइए पूरा फायदा मिलेगा। केला में बहुत अधिक फाइबर होता है, जिसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ महसूस करते हैं।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

दिल के लिए

रोज केला खाने से हमारा दिल सही ढंग से काम करता है। केला में बहुत अधिक पोटेशियम होता है। जब हम केला खाते हैं तो पोटेशियम हमारे शरीर में जाता है और वह खून में मिलकर नसों के द्वारा पूरे शरीर में फैलता है। केला दिल को पूरी तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेहत के लिए केला खाने के फायदे मे यह सबसे बड़ा फायदा है।

अल्सर बीमारी के लिए

अल्सर की बीमारी में केला खाने से बहुत हद तक आराम मिलता है। केला खाने से पेट में मौजूद अल्सर के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। अल्सर होने पर कच्चे केले का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

एसिडिटी होने पर

एसिडिटी की समस्या के लिए घरेलू उपचार के रूप में यह कार्य करता है। एसिडिटी होने पर केला खाने से पेट में आराम मिलता है। एसिडिटी में होने वाली जलन को केला शांत करता है। इसके लिए आप दही में शक्कर और केला मिलाएं अब इसे खाएं। इससे पेट से सम्बंधित और भी बीमारी दूर होती है।

डायरिया व डीहाइड्रेट

डायरिया व डीहाइड्रेट होने पर केला खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में पोटेशियम व पानी की पूर्ती होती है।
पाचन तंत्र के लिए

केला खाने से पेट में पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करते हैं। केला को हमेशा भोजन के बाद खाना चाहिए, इससे खाना पचाने में मदद मिलती है।

पेट ख़राब होने पर

पेट खराब होने पर केले को दही में मिलाकर खाइए। जल्द ही आपका पेट ठीक हो जाएगा।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

आंखों के लिए

केला में विटामिन A भी होता है जिसे खाने से आंख सुरक्षित रहती है और यह आपकी आंखों की रोशनी भी बढाता है।
ऊर्जा प्रदान करता है

शारीरिक कसरत के बाद केला खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है व कमजोरी महसूस नहीं होती है।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

डायबिटीज में

केला खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज में लोग मीठा नहीं खा पाते हैं, लेकिन केला खाने से उनकी मीठे की चाह पूरी होती है व उन्हें पोषक तत्व भी मिलते हैं।

ब्लड प्रेशर

सेहत के लिए केला खाने के फायदे के अनुसार ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में केला बहुत सहायक होता है। इसे रोज खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

अस्थमा

अस्थमा या दमा के घरेलू उपचार के लिए यह बहुत फायदेमंद है। सेहत के लिए यह बहुत ही अच्छा है। एक शोध के अनुसार रोज एक केला खाने से अस्थमा होने के 34% कम चांस होते हैं।
पेशाब की बीमारी

अगर बार-बार पेशाब आने की बीमारी हो तो केले को मैश कर उसमें घी मिलाकर खाइए, बहुत फायदा मिलेगा।

banana,banana medicine,weight,eyes,heart,ulcer,acidity,diarrhea,diabetes,blood pressure,asthma,cancer,health article in hindi

जले हुए भाग पर

शरीर का कोई भाग अगर जल जाता है तो उस पर केले को मैश कर लगाइए, जलन बहुत जल्दी कम हो जाएगी।

कैंसर

बचपन से ही अगर रोज केला खाने की आदत डाली जाए तो कैंसर होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। केला में विटामिन C होता है। इसे खाने से कैंसर होने के चांस कम हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग