Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 दिनों में डायबिटीज कम करती है ये खास चीज, सेवन के और भी है कई फायदें

स्टडी में पाया गया कि कटहल का आटा 7 दिनों में ब्लड ग्लूकोज को घटा देता है। शोध में टाइप-2 डायबिटीज के 40 मरीजों की डाइट में चावल और गेहूं की जगह तीन महीने तक 30 ग्राम कटहल का पाउडर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 1:57:43

7 दिनों में डायबिटीज कम करती है ये खास चीज, सेवन के और भी है कई फायदें

डायबिटीज के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उम्रदराज ही नहीं, बल्कि बच्चे भी आसानी से इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज (Diabetes) एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। यह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बहुत अधिक होता है। जब, व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि, इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है। इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता। तब, व्यक्ति को डायबिटीज़ की समस्या हो जाती है। आमतौर पर डायबिटीज के मुख्य कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-

- इंसुलिन की कमी
- परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना
- बढ़ती उम्र
- हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
- एक्सरसाइज ना करने की आदत
- हार्मोन्स का असंतुलन
- हाई ब्लड प्रेशर
- खान-पान की गलत आदतें
jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips ब्लड शुगर बढ़ जाने से मरीज को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। डॉक्टरों की स्टडी के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों में कटहल को काफी फायदेमंद पाया गया है। कच्चा होने पर कटहल को सब्जी के रूप में और पका होने पर फल की तरह खाया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'नेचर' में छपी स्टडी के अनुसार कटहल बहुत प्रभावी तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल करता है। स्टडी में पाया गया कि कटहल का आटा 7 दिनों में ब्लड ग्लूकोज को घटा देता है। शोध में टाइप-2 डायबिटीज के 40 मरीजों की डाइट में चावल और गेहूं की जगह तीन महीने तक 30 ग्राम कटहल का पाउडर दिया गया। तीन महीने के बाद इनके फास्टिंग ब्लड शुगर, पोस्टप्रांडियल ब्लड ग्लूकोज और HbA1c के स्तर में काफी कमी देखी गई। इसके अलावा इन मरीजों के वजन में भी कमी देखी गई। स्टडी के मुताबिक कटहल का आटा ब्लड शुगर कम करने के साथ-साथ ग्लाइसेमिक नियंत्रण में भी सुधार करता है।

कैसे तैयार करें कटहल का आटा-

कटहल का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले इसके बीज को अच्छी तरह से सूखा लें। सूख जाने पर इसके ऊपरी छिलके को अच्छी तरह से निकाल लें। इसके बाद कटहल के बीज को काटकर पीस लें। आप हर दिन 30 ग्राम कटहल के आटे को सामान्य आटे में भी मिलाकर खा सकते हैं। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips कटहल खाने के और फायदें

आपको बता दे, कटहल के अंदर कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक आदि। इसमें खूब सारा फाइबर पाया जाता है। इसमें बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है। पके हुए कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबाला जाए और इस मिश्रण को ठंडा कर एक गिलास पीने से ताजगी आती है।

- कटहल का सेवन दिल के रोगियों के लिये फायदेमंद साबित होता है। कटहल में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
- पके कटहल में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन-सी कारगर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
- डाइजेशन की समस्या व्यक्तियों को कटहल का सेवन फायदेमंद होता है। पका हुआ कटहल अल्‍सर और पाचन संबंधी समस्‍या को दूर करता है और साथ ही कब्‍ज की समस्‍या से भी छुटकारा दिलाता है।
- कटहल रेसवेरेट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। पके कटहल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मोटापे को रोकने में मदद करते हैं।
jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips - जिन लोगों को मुंह में बार-बार छाले होने की शिकायत रहती है, उन्हें कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूकना चाहिए। इससे छालों की समस्या में आराम मिलता है।
- पका कटहल खाने से लीवर हेल्दी रहता है। पके हुए कटहल में मौजूद पोषक तत्व लीवर को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
- कटहल में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह एनीमिया दूर करता है। शरीर में रक्तसंचार बढ़ाता है।
- कटहल की जड़ अस्‍थमा के रोगियो के लिए लाभदायक मानी जाती है इसकी जड़ को पानी के साथ उबाल कर बचा हुआ पानी छान कर लेने से अस्‍थमा पर नियंत्रण होता है।
- थायराइड के लिए भी कटहल उत्तम है इसमें मौजूद सूक्ष्म खनिज और कॉपर थायराइड चयापचय के लिये प्रभावशाली होता है।
- कटहल में मौजूद मैग्‍नीशियम हड्डी में मजबूती लाता है।
- आंखों तथा त्‍वचा के लिए भी कटहल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। इस फल में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा निखरती है।
jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips डायबिटीज के मरीजों को करना चाहिए इन चीजों का सेवन

अंडे


अंडे को प्रोटीन का पॉवरहाउस कहा जाता है। इसमें एल्ब्यूमिन प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखता है और भूख लगने वाले हॉर्मोन को दबाकर वजन घटाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज अगर अपना वजन नियंत्रित रखें तो इससे उनका सेहत काफी हद तक सही रहता है। एक अंडे में 6 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन व शरीर के लिए आवश्यक 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं। सल्फर समेत अन्य खनिज-विटामिन होने के चलते अंडा बालों व नाखूनों के लिए अच्छा होता है। इसके साथ-साथ अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद आवश्यक है। यह शरीर में सूर्य की किरणों के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips शकरकंद

शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है और इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। शकरकंद डायबिटीज के लिए जरूरी कार्ब्स में से एक है। एक मध्यम आकार के शकरकंद में 4 ग्राम फाइबर और विटामिन C होता है। इसके अलावा शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन A भी पाया जाता है। सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips फैटी फिश

अमेरिकन हार्ट एसोशिएशन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। ऐसी मछलियां जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है जैसे सालमन, हेरिंग, सार्डिन, मैकेरल, ट्राउट और ट्यूना फिश से दिल की बीमारी का खतरा और इंफ्लेमेशन कम होता है। डायबिटीज की वजह से होने वाली आंखों की दिक्कत भी फैटी फिश से दूर होती है। डायबिटीज के मरीजों को हफ्ते में 2 बार फैटी फिश खानी चाहिए। इसके साथ ही जो लोग नियमित रूप से मछली का सेवन करते हैं उन्हें कैंसर होने का खतरा कम होता है। मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कैंसर से बचाव करता है। इसे खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो अपने आहार में मछली को इस्तेमाल जरुर करें। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips पालक

पालक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है, सर्वसुलभ एवं सस्ता है। पालक में पाए जाने वाले तत्वों में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, श्वेतसार, विटामिन 'ए' एवं 'सी' आदि उल्लेखनीय हैं। पालक में कार्ब्स और कैलोरी बहुत कम और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। पालक बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियों में पॉलीफेनोल और विटामिन C होता है। इसे नियमित रूप से खाने से डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो इंसुलिन प्रतिरोध से लड़ने में मदद करता है। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips एवोकाडो

एवोकाडो एक पॉपुलर सुपरफूड (Superfood) है। एवोकाडो को मीठे और नमकीन दोनों व्यंजनों में शामिल किया जाता एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड (Fatty Acids) के साथ विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाया जाता है। ये फल हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत होता है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं जो बल्ड शुगर को नियंत्रित करके इंसुलिन स्पाइक्स को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरीज ज्यादा होती हैं इसलिए इसके खाने की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। एक मध्यम आकार के एवोकाडो के आधे भाग में 180 कैलोरी होती है। एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज एवोकाडो खाकर फायदा ले सकते हैं। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips फलियां

अपने किचन में कुछ दास, फलियां और छोले हमेशा रखें। इन्हें बनाना बहुत आसान होता है और ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips दही

दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। दही खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। कोशिश करें कि बिना चीनी वाली दही खाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़े से जामुन या अनार डालकर भी खा सकते हैं। दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं।
jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips बेरीज

बेरीज में प्राकृतिक मिठास होती है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इनमें पाया जाने वाला फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है और दिल की बीमारी को भी दूर रखता है। इन्हें आप कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं। jackfruit,jackfruit aata,jackfruit benefits,jackfruit health benefits,jackfruit benefit for health,Health,Health tips नट्स

डायबिटीज के मरीजों को बिना नमक वाले स्नैक्स खाने चाहिए। इनसे फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है जो बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम इंसुलिन प्रतिरोध से लड़ने में मदद करता है। कैलोरी को नियंत्रण में रखने के लिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology