न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

हेल्दी लाइफ के लिए स्वस्थ शरीर का होना बेहद आवश्यक होता है और स्वस्थ शरीर के लिए आपकी हड्डियां भी स्वस्थ होनी चाहिए। हड्डियां शरीर की बनावट बनाए रखने के साथ-साथ मासंपेशियों को भी सही रखती हैं और कई अंगो की रक्षा भी करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Feb 2023 10:04:34

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

हेल्दी लाइफ के लिए स्वस्थ शरीर का होना बेहद आवश्यक होता है और स्वस्थ शरीर के लिए आपकी हड्डियां भी स्वस्थ होनी चाहिए। हड्डियां शरीर की बनावट बनाए रखने के साथ-साथ मासंपेशियों को भी सही रखती हैं और कई अंगो की रक्षा भी करती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढती चली जाती हैं हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अगर सही समय पर इनका ख्याल ना रखा जाए, तो बुढ़ापे में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपकी हड्डियां कमजोर होने लगी हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

नाखूनों का टूट जाना

वैसे तो नाखूनों का टूटना बेहद आम बात है, मगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की आवश्यकता है। शरीर में कोलेजन और कैल्शियम की कमी होने के कारण नाखून अपने आप ही टूटने लगते हैं। कोलेजन से शरीर को प्रोटीन प्राप्त होता है और कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे बचने के लिए आप बेर, सोया या हरी सब्जियां खाएं।

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

पकड़ कमजोर होना

कई स्टडी में हाथों की पकड़ और कलाई, रीढ़ और कूल्हे के हड्डियों के घनत्व के बीच एक संबंध पाया गया है। पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं पर हाल ही में की गई एक स्टडी में पूरे शरीर में हड्डियों के घनत्व को जानने के लिए हाथों की पकड़ की मजबूती सबसे जरूरी फिजिकल टेस्ट माना गया।

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

हड्डियों में दर्द महसूस होना

बढ़ती हुई उम्र में हड्डी और मांसपेशियों में दर्द की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। लेकिन आपकी हड्डियों में ज्यादातर दर्द की शिकायत रहती है, तो यह एक गंभीर परेशानी की ओर इशारा करता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो आपको हड्डियों में हमेशा यह दर्द महसूस होता है। जिससे आपकी हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है।

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

शरीर झुक जाना

हड्डियों के फ्रैक्चर की वजह से शरीर आगे की तरफ झुकने लगता है। ये कमजोर हड्डियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है। बिना ज्यादा भार के अगर आपकी रीढ़ की हड्डी झुक जाती है या खराब तरीके से बैठने की वजह से रीढ़ के आसपास की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, तो संभव है कि आपकी हड्डियां कमजोर होनी शुरू हो गई हैं।

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

दिल का तेजी से धड़कना

दिल धड़कने की औसतन दर 60 और 100 बीट्स प्रति मिनट के बीच की है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना कि प्रति मिनट 80 बीट्स से अधिक पल्स रेट होने से हिप, पेल्विस और स्पाइन फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। हृदय गति आपके फिटनेस के स्तर को बताती है।

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

दांतों का मसूढ़ों से दूर होना

ऐसा तब होता है जब दांत का मसूढ़े से दूर जाने की वजह से जबड़ा कमजोर होने लगता है और हड्डी का द्रव्यमान भी कम हो जाता है। मसूड़े दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसा अगर आपके साथ हो रहा है, तो आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

हड्डियों की कमजोरी बिगाड़ सकती हैं आपका भविष्य, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

फिटनेस में कमी

अगर आपकी फिटनेस में गिरावट आ रही है तो हो सकता है कि आपके बोन मास (हड्डियों के घनत्व) में कमी आ रही हो। स्टडी से पता चला है कि वजन कम करने वाले एक्सरसाइज से हड्डियों को नुकसान कम होता है और ये कैल्शियम और हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के जरिए मजबूत हड्डी बनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री