Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में नकसीर आना है आम समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से मिनटों में मिलेगी राहत

गर्मियों का मौसम जारी हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं तापमान में भी वृस्शी देखने को मिल रही हैं। गर्मियों के इन दिनों में चिलचिलाती धूप और लू की वजह से कई बार नाक से खून आने लगता हैं जिसे नकसीर भी कहा जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 3:57:34

गर्मियों में नकसीर आना है आम समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से मिनटों में मिलेगी राहत

गर्मियों का मौसम जारी हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं तापमान में भी वृस्शी देखने को मिल रही हैं। गर्मियों के इन दिनों में चिलचिलाती धूप और लू की वजह से कई बार नाक से खून आने लगता हैं जिसे नकसीर भी कहा जाता हैं। हालांकि नकसीर फूटना कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ऐसा यदि बार-बार हो, तो ये किसी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। गर्मियों के इन दिनों में अगर आपके साथ या किसी नजदीकी के साथ नकसीर फूटने की समस्या होती हैं तो घबराने की बजाय यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को आजमाए। इन नुस्खों की मदद से आप इस समस्या का उपचार कर सकते हैं और मिनटों में राहत पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips बर्फ से नाक की सिकाई

नाक से अचानक खून निकलने पर आप ठंडी चीज से उसे रोक सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को जल्द ही रोक देता है। इसके लिए जब भी आपकी नाक से अचानक खून बहने लगे तो सबसे पहले एक महीन कपड़े में बर्फ के टुकड़े लें। अब कुर्सी पर सिर को पीछे की ओर झुकाकर बैठ जाएं। बर्फ के कपड़े को नाक के ऊपर हल्के हाथ से लगाएं। ऐसा नाक के दोनों तरफ करें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि नाक से खून बहना बंद हो जाएगा। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips एप्पल साइडर विनेगर

इसमें ऐसा एसिड मौजूद होता है जो रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है जिससे ब्लीडिंग रुक जाती है। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर या सफेद सिरका लें और उसमें रूई को डुबोकर प्रभावित नथुने पर 8 से 10 मिनट के लिए लगाएं। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips एसेंशियल ऑयल

सिप्रेस ऑयल या लैंवेडंर ऑयल से नकसीर का इलाज कर सकते हैं। सिप्रेस ऑयल में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जबकि लैवेंडर ऑयल नाक की रक्त वाहिकाओं को पहुंची चोट को ठीक करता है। ऑयल की दो से तीन बूंदें लें और एक कप पानी और एक पेपर टॉवल रखें। पानी में एसेंशियल ऑयल डालें और पेपर टॉवल को इसमें भिगो दें। पेपर को निचोड़कर कुछ मिनटों के लिए नाक पर रखें। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips प्याज का टुकड़ा

प्याज का टुकड़ा भी नकसीर होने पर आपको तुरंत आराम देगा। इसके लिए बस आप प्याज का एक मोटा टुकड़ा लें और उसे छील लें। अब इस टुकड़े को अपनी नाक के नीचे रखें और फिर सूंघें। कुछ मिनटों में ही आपकी नाक से बहता खून रुक जाएगा। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips विटामिन ई

एक विटामिन ई कैप्सूल लें और उसका ऑयल कटोरी में निकाल कर रख लें। इस ऑयल को नथुनों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। विटामिन ई ऑयल से नाक की झिल्लियों को मॉइस्चराइज रखा जा सकता है। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips धनिया पत्तियां

धनिया की पत्ती नाक से खून रोकने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप धनिया की पत्तियों को पीस लें और उसे माथे पर लगाएं। ऐसा करने से माथे को ठंडक मिलेगी और खून जल्द ही रुक जाएगा। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips सलाईन वॉटर

आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच बेकिंग सोडा और डेढ़ कप पानी लें। पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब एक सिरिंज में इस मिश्रण को डालकर एक नथुने में डालें। इस दौरान दूसरा नथुना बंद होना चाहिए। अब माथे को नीचे झुकाकर पानी को बाहर आने दें। आपको इसे कई बार दोहराना है। सलाईन वॉटर नासिका मार्ग में अधिक म्यूकस बनाने वाले संक्रमणों से छुटकारा दिलाता है। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips नमक का पानी

नमक का पानी भी नकसीर रोकने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप आधा कप पानी में चुटकी भर नमक डालें। अब इस मिश्रण की कुछ बूंदें नाम में डालें। ऐसा करने से नाक के अंदर की झिल्ली को नमी मिलेगी। साथ ही चंद मिनटों में नाक से खून निकलना भी बंद हो जाएगा।
nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips नेटल लीफ

एक चम्मच नेटल लीफ टी, एक कप गर्म पानी और कॉटन पैड लें। गर्म पानी में नेटल लीफ टी डालें और इसके ठंडा होने पर इसमें कॉटन पैड डुबोकर नाक पर लगाएं। नाक पर कॉटन पैड को तब तक लगाकर रखें जब तक कि ब्लीडिंग रुक नहीं जाती है। नेटल लीफ प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट और हीमोस्टेटिक एजेंट से युक्त होती है। ये एलर्जी से होने वाली नकसीर का इलाज कर सकती है। nose bleeding,home remedies to treat nose bleeding,nose bleeding cure tips,Health,Health tips तुलसी

तुलसी भी नाक से खून रोकने का सबसे कारगर उपाय है। जैसे ही आपकी नाक से खून बहे तो तुलसी की 4 से 5 पत्तियों को धीरे धीरे चबाएं। इससे कुछ देर में ही नाक से खून निकलना बंद हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology