न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बलगम कर रहा हैं आपको परेशान, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे छुटकारा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बलगम से जल्द छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 4:25:17

क्या बलगम कर रहा हैं आपको परेशान, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे छुटकारा

सर्दियों के मौसम में कफ जमने अर्थात बलगम की परेशानी होना आम हैं, लेकिन कई लोगों को गर्मियों के दिनों में भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कुछ भी ठंडा खाते ही बलगम की वजह से नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत आना, कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। अगर शुरू में ध्यान ना दें तो ये आगे चलकर और भी ज्यादा परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में दवाइयों की जगह आपको जरूरत हैं कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाने की जो जड़ से बलगम को दूर करने में आपकी मदद करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बलगम से जल्द छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में..

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

सफेद-मिर्च

आधी चम्मच सफेद कालीमिर्च को पीस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस मिक्सचर को 10-15 सेकेंड माइक्रोवेव करें। फिर पी लें। इसे पीते ही आपको फौरन आराम मिलेगा। बलगम से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए इस मिक्चर को एक हफ्ते तक दिन में तीन बार जरूर लें।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

प्याज और नींबू

आपको शायद ना पता हो मगर प्याज और नींबू के इस्तेमाल से भी बलगम छाती से निकल जाता है। प्याज को छीलकर काट लीजिए अब इसे महीन पीस लीजिए, इसमें नींबू का रस मिलाकर एक कटोरी में उबाल लें। उबलने के बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं, इससे काफी राहत मिलती है।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

गरारे

बलगम से छुटकारा पाने के लिए गरारे करना बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक ग्लास पानी गर्म करें उसमें एक दो से तीन चुटकी नमक मिलाएं अब इससे गरारे करें। सुबह और शाम दोनों बार गरारे करने से आप कुछ ही दिनों में कफ से छुटकारा पा सकते हैं।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

काली मिर्च और शहद

काली मिर्च से भी बलगम की समस्या दूर होती है। काली मिर्च को पीस लीजिए और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर 15 सेकेंड के लिए चम्मच में गर्म कर लीजिए, इसे खाने से खांसी और बलगम की समस्या दूर हो जाती है।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

भाप लेना

गर्म भाप लेने से बलगम ढीला हो जाता है और आसानी से बाहर आ सकता है। यह सर्दी जुकाम को ठीक करने और बलगम को बाहर निकाने का सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है। सोने से पहले रात में भाप लेना अधिक प्रभावी होता है इसके अलावा आप दिन में 3 से 4 बार भाप लेने का प्रयास जरुर करें। बलगम का घरेलू उपचार करने के लिए विक्स को गर्म पानी में मिला कर और अपने सर को एक तोलिये या टाबिल की मदद से पूरी तरह ढक कर भाप लें। आप चाहे तो केवल गर्म पानी की भाप भी ले सकते है।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी में बहुत ही प्रभावी एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बलगम में मौजूद बैक्टीरिया को मारते हैं। इस तरह कफ बनना रुक जाता है। इसके साथ ही हल्दी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करती है। सबसे पहले एक चम्मच हल्दी को एक ग्लास दूध में डाल दें। फिर इस मिश्रण को सुबह और रात को सोने से पहले पिएं। या फिर आप पूरे दिन में दो से तीन बार आधा चम्मच हल्दी को पानी के साथ खाएं।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

अदरक और शहद

अदरक को शहद के साथ खाने से सर्दी जुकाम के साथ बलगम की समस्या से भी राहत मिलती है। सबसे पहले अदरख घिस लें और उसमें दो चम्मच शहद मिला दें। इस पेस्ट को दिन में दो से तीन बार लें, कफ निकल जाएगा।

home remedies to treat cough,healthy living,Health tips

नीलगिरी

नीलगिरी के उत्पादों का उपयोग वर्षों से खांसी को कम करने और बलगम को कम करने के लिए किया जाता है। वे आमतौर पर सीधे छाती पर लगाए जाते हैं। नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें भी नाक और छाती में जमा कफ को हटा सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में तेल मिलाकर स्नान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!