Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी-जुकाम से हो चुके हैं परेशान, करें इन प्रभावी घरेलू उपायों का इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको सर्दी-जुकाम के इन प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 9:54:23

सर्दी-जुकाम से हो चुके हैं परेशान, करें इन प्रभावी घरेलू उपायों का इस्तेमाल

सर्दियों का दौर जारी हैं और देश के उत्तरी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। इस ठंड के कहर ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया हैं और सर्दी-जुकाम का शिकार बना दिया हैं। सर्दी-जुकाम के दौरान सिरदर्द, नाक बहना, बलगम, तेज़ बुखार, आँखों में खुजली जैसी समस्या होने लगती हैं को परेशान करती हैं। वैसे तो सर्दी जुकाम को ठीक करने का कोई सटीक उपाय नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खें हैं जो आपको इसमें आराम जरूर दिलाएंगे। आज इस कड़ी में हम आपको सर्दी-जुकाम के इन प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips हल्दी दूध

हल्दी में करक्यूमिन होता है जिसमे एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। गर्म दूध को हल्दी के साथ पीने से सर्दी जुकाम और कफ से राहत मिलती है। सबसे पहले दूध में हल्दी मिलाएं और फिर पूरे दूध को अच्छे से मिला लें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को पी लें। जब तक जुकाम चला नहीं जाता तब तक दूध को इसी तरह रात को सोने से पहले पियें।

home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips दालचीनी

दालचीनी में एंटीवाइरल और सूजनरोधी गुण होते हैं जो संक्रमण और सर्दी जुकाम के लक्षणों का इलाज करने में मदद करते हैं। 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 चम्मच शहद के साथ मिला लें। मिलाने के बाद इसे खा जाएँ। इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो बार ज़रूर दोहराएं। home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips सेंधा नमक

बलगम को निकालने के लिए और सर्दी जुकाम की वजह से होने वाले थकान से सेंधा नमक का पानी आपको राहत दिलाने में मदद करेगा। सेंधा नमक मिलाने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मदद मिलेगी। नमक को गुनगुने पानी में मिलाएं और फिर उससे गरारे करें।


home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips मछली का तेल

मछली के तेल के सप्लीमेंट्स को बहुत सी सूजनरोधी समस्याओं के लिए डॉक्टर द्वारा बताया जाता है। यह इसलिए क्योंकि इस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जिसमे सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं। मछली के तेल के सप्लीमेंट्स नाक को खोलते हैं और सूजन को दूर करते हैं। यह जुकाम से होने वाले संक्रमण को खत्म करता है। home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips तुलसी

यदि आप फिल्म देखने के शौकीन हैं तो आपने यह ज़रूर देखा होगा कि जब बारिश में कोई भीग जाता है और उसे सर्दी हो जाती है तो उसे तुलसी का काढ़ा दिया जाता है। आपको कुछ नहीं करना है, बस तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर उन्हें धो लें। फिर उसे सीलबट्टे में कूटकर मैश कर लें। अब एक कप से थोड़ा ज़्यादा पानी उबालने के लिए रखे, पानी में उबाल आते ही उसमें मैश करी हुई तुलसी डालें और 3-4 मिनट और उबलने दें। गैस बंद कर दें और 5 मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही रहने दें। फिर छान कर इस काढ़े को गरमागर्म सर्व करें।

home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips गुड़

जब भी आपकी सर्दी बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है तो आपकी छाती में भी कफ जमने लगता है जिसकी वजह से आपको असहज महसूस होने लगता है। ऐसे में रात को सोने से पहले आप कुछ दिन एक गुड़ का टुकड़ा खाकर सोएँ। इससे आपके शरीर का तापमान गर्म रहेगा और आप सर्दी की समस्या से राहत पाएँगे। यह प्रयोग आप केवल ठंडी के दिनो में ही करें। कई बार गर्मी में भी गले में इन्फेक्शन आदि होने के कारण सर्दी हो जाती है, तो तब आप यह प्रयोग ना करें। home remedies to treat cold and cough,healthy living,Health tips शहद

शहद में एंटीवाइरल गुण मौजूद होते हैं। ये जुकाम और ख़राशों का इलाज करने के लिए बेहद प्रभावी उपाय है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रतिरोधक क्षमता को वायरस से लड़ने में मदद करते है या सर्दी जुकाम करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। अच्छा परिणाम पाने के लिए आप कच्चा या आर्गेनिक शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सिर्फ एक चम्मच शहद खा सकते हैं या एक ग्लास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं। शहद का इस्तेमाल पूरे दिन में दो बार ज़रूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology