न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन कम करने की सोच रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 8 हेल्दी स्नैक्स

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से भूख कम लगती हैं और यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 4:15:23

वजन कम करने की सोच रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 8 हेल्दी स्नैक्स

वर्तमान समय की जीवनशैली में वजन बढ़ना और मोटापा होना एक आम समस्या बन चुकी हैं। बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते इस बढ़ते वजन पर नियंत्रण पाया जाए और खुद को स्वस्थ रखा जाए। इसके लिए व्यायाम के साथ आपको खानपान में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से भूख कम लगती हैं और यह आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

भुना हुआ चना

प्रोटीन और फाइबर का प्रमुख स्त्रोत होने के साथ-साथ इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, इसलिए इसे हेल्दी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। वेट लॉस के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है। इससे न सिर्फ भूख मिटती है, खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

मूंगफली

स्नैक के तौर पर मूंगफली भी खा सकते हैं, इसमें पोटेशियम, कॉपर, कैल्शियम, आयरन और सेलेनियम काफी मात्रा में होता है। आप इसे शाम या सुबह किसी भी वक्त खा सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

मिक्स नट्स

समान मात्रा में काजू-बादाम-अखरोट-अंजीर-मुनक्का खाने से भूख की क्रेविंग शांत होती है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है। वजन घटाने के दौरान मिक्स नट्स शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

अंडे का सफ़ेद वाला भाग

अंडे की सफेदी में प्रोटीन बहुत अधिक होता है। वेट लॉस के दौरान 2-3 अंडे का सफ़ेद वाला भाग खाने से पेट काफी समय तक भरा रहता है। इसे स्नैक्स के तौर पर किसी भी वक्त खाया जा सकता है।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

दही

गुड प्रोबायोटिक होने के कारंण पेट संबधी सभी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। कैल्शियम और प्रोटीन युक्त कम फैट वाला दही वजन कम करने में सहायक होता है, इसलिए डाइट में इस हेल्दी स्नैक्स को शामिल करें।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

बेक्ड/बॉयल्ड स्वीट पोटैटो

वेट लॉस कर रहे हैं, तो अपनी डायट में शकरकंध को शामिल करें। इसमें बीटा कैरोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता हैं और इसे बेक्ड या उबाल कर खाने से अधिक समय तक भूख नहीं लगती है।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

स्प्राउट्स वेजिटेबल सलाद

पौष्टिकता से भरपूर इस सलाद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और खाने पर संतुष्टि का एहसास होता है।

Health tips,health tips in hindi,weight loss food

मखाना

खाने में स्वादिष्ट मखाने को वेट लॉस के लिए सबसे बेहतरीन स्नैक्स माना गया है। ग्लूटिन फ्री और प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट से युक्त मखाना पॉपकॉर्न जैसा क्रंची अहसास देता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग