न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर हमें कई प्रकार के फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। फलों के सेवन से हमारे शरीर में ऐसे पोषक तत्वों की पूर्ति जो किसी शायद किसी और चीज के सेवन से नहीं होती। ऐसे ही एक खास फल है एवोकाडो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 6:18:35

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

अच्छी सेहत के लिए डॉक्टर हमें कई प्रकार के फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। फलों के सेवन से हमारे शरीर में ऐसे पोषक तत्वों की पूर्ति जो किसी शायद किसी और चीज के सेवन से नहीं होती। ऐसे ही एक खास फल है एवोकाडो। एवोकाडो एक पॉपुलर सुपरफूड है जिसके ढ़ेरो फायदे है। एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड के साथ विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाया जाता है। एवोकाडो में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही यह ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत भी होता है। एवोकाडो वजन घटाने, ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने के लिए, दिल के स्वास्थ्य, ब्रेनपावर, कोलेस्ट्रॉल , बालों, त्वचा के साथ कई रोगों में फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडो में 20 तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो रक्तचाप सामान्य करने में मदद करते हैं। माना जाता है कि एवोकाडो विटामिन बी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है। तो चलिए विस्तार से जानते है एवोकाडो के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में...

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

एवोकाडो ​शरीर में लाता है उर्जा

एवोकाडो का दूध और शहद के साथ सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में किसी काम को करने के दौरान भी आप बिल्कुल थकावट नहीं महसूस करेंगे।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

पौरुष शक्ति मजबूत करता है एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन करने के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने में मदद मिलती है जिसके कारण और पौरुष शक्ति के कमजोर होने का खतरा कई गुना तक कम हो सकता है। इसलिए अगर आप भी ऐसे ही परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एवोकाडो का दूध के साथ सेवन करना शुरू कर सकते हैं।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद एवोकाडो

एवोकाडो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो एक हाई फैट और लो कर्ब फूड है। एवोकाडो में बीटा-सिटोस्टीरॉल पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता एवोकाडो

पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद रहता है। एवोकाडो में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर एक ऐसा पौष्टिक तत्व है जो पाचन क्रिया को ठीक करने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो एवोकाडो को अपनी डायट में जरूर शामिल करें।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

यूवी किरणों से बचाता है एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। सूरज की यूवी किरणों से बचने के लिए आप एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर एवोकाडो का इस्तेमाल स्किन को पोषण देकर कई त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

आर्थ्राइटिस में उपयोगी एवोकाडो

आर्थ्राइटिस के मरीजों के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद साबित होता है। एवोकाडो में एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह टिश्यू, जोड़ों, मांसपेशियों की सूजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड, कैरोटीनोइड, फिटोस्टरोल, फैटी अल्कोहल और ओमेगा -3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं। यह ऊतक, जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन को कम करने के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

कैंसर की रोकथाम करता एवोकाडो

ब्रैस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर समेत कई तरह के कैंसर के जोखिमों को कम करता है एवोकाडो का सेवन। एवोकाडो में कैरोटिनोइड्स मोनो अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट ग्लूटाथियोन भी पाया जाता है, जो कोशिकाओं के मुक्त कणों को खतरनाक प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करता है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

सांसों की बदबू को दूर एवोकाडो

सांसों की बदबू का मुख्य कारण अपच या ख़राब पेट के कारण होती है। पाचन स्वास्थ्य में सुधार के द्वारा मुंह से दुर्गंध का सफाया किया जा सकता है ऐसे में एवोकैडो में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सिडेंट फ्लैनोनोइड भी आपके मुंह में जीवाणुओं को मार सकते हैं जिससे सांसों की बदबू भी कम हो सकती है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

लिवर को मजबूत बनाता है एवोकाडो

एवोकाडो में ऑर्गेनिक यौगिक पाया जाता है जो लिवर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें कई घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

आंखों की रक्षा करता है एवोकाडो

एवोकाडो में लुटेइन और ज़ेकैक्टीन जैसे कैरोटीनॉइड होते हैं जो मोतियाबिंद, उम्र से संबंधित आँखों के रोग और धब्बेदार अध: पतन के विरुद्ध आपकी आंखों की रक्षा में मदद करते हैं। इन बिमारियों की मुख्य वजह आंखों के ऊतकों में जमा मुक्त कण होते हैं। ऐसे में एवोकाडो में मौजूद कैरोटीनोड्स की एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि इन मुक्त कणों के प्रभावों को बेअसर करती है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

बालों के लिए फायदेमंद एवोकाडो

बालों को डैमेज होने से बचाने में भी फायदेमंद होता है। एवोकाडो पल्प को मैश करके हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों मे लगाने से फायदा मिल सकता है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

एवोकाडो खाने से वजन होता है कम

एवोकाडो वजन को सही रखने में बहुत मदद करता है। यह शरीर को पोषण मूल्य प्रदान करता है और वजन को नियंत्रण रखने में मदद करता है।

एवोकाडो में होते हैं 20 तरह के विटामिन और मिनरल, सेवन से होते ये फायदे

मधुमेह का इलाज करता एवोकाडो

एवोकाडो के पत्ते का अर्क रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को उपयोगी शर्करा में बदलने में मदद करता है, इसलिए यह शरीर के द्वारा अधिक संतुलित तरीके से अवशोषित कर लेता है।

जरुरी बात: एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। इसलिए इसका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है। कई लोगों को इससे एलर्जी की शिकायत हो जाती है। इसका अधिक सेवन जठरांत्र संबंधी जलन का भी कारण बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?