न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

जब भी कभी बीमार होते हैं तो सबसे पहले ही दाल का पानी दिया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको डालके पानी से सेहत को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 8:11:12

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें शरीर की सेहत बनाने के लिए अपने खानपान पर ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इन दिनों में बीमारियों से बचाव के लिए शरीर को मजबूत बनाने की जरूरत होती हैं। ऐसे में आप अपने खानपान में दाल का पानी शामिल कर सकते हैं जिसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं। जब भी कभी बीमार होते हैं तो सबसे पहले ही दाल का पानी दिया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको डालके पानी से सेहत को होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

वजन करे कंट्रोल

दाल का पानी वजन घटाने में किसी औषधि की तरह काम करता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। इस हेल्दी ड्रिंक को पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसके साथ ही इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं। ऐसे में वजन घटाने व शरीर को सही शेप दिलाने के लिए दाल के पानी का सेवन करें। दाल के पानी में प्रोटीन, मिनिरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और अन्य न्यूट्रीएंट्स होते हैं। ये वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आप मसूर, मूंग, अरहर, काली आदि दाल का पानी पी सकते हैं।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

पाचन तंत्र रहेगा मजबूत

दाल फाइबर से भरपूर होता है। इसे पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। यह कब्ज, एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग, पेट में मरोड़ आदि परेशानियों में फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा डायरिया में भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। खासतौर पर मूंग दाल का पानी।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

सर्दी भगाएं

दाल के पानी का सेवन करने से शरीर में गर्माहट आती है। ऐसे में आप सर्दी भगाने के लिए दाल के पानी का सेवन कर सकते हैं।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

दाल का पानी पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज से भरा होता है। इसेक सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। दाल के पानी में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ाने के साथ इम्यून सेल्स में भी बदलाव लाने में मदद करता है। ऐसे में इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

एनर्जी का अच्छा स्त्रोत

जो लोग कमजोरी व थकान से भरे रहते हैं उन्हें दाल का पानी जरूर पीना चाहिए। यह एक एनर्जी ड्रिंक की तरह का काम करता है। दाल के पानी में विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर, कार्ब्स, मैग्नीशियम, आयरन, थियामिन, नियासिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से तेजी से एनर्जी बूस्ट होती है। आप दाल का पानी बनाने के कुछ घंटों बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे इसकी गुणवता बरकरार रहेगी।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

बच्चों के लिए फायदेमंद

दाल का पानी बड़े ही नहीं बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पानी शिशु को पिलाने से उनका कब्ज, दस्त आदि की समस्या से बचाव रहता है। इससे बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। बच्चे के दिल व दिमाग के लिए दाल का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दाल का पानी पीने से बच्चों में आयरन की कमी भी पूरी होती है।

पाचन तंत्र और इम्युनिटी को मजबूत करता है दाल का पानी, जानें इसके अन्य फायदे

डायरिया में फायदेमंद

डायरिया की परेशानी में दाल का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर के लिए इलेक्ट्रोलाइट वाटर की तरह काम करता है। ऐसे में इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसतरह डायरिया या लूज मोशन से आराम मिलता है। एक्सपर्ट अनुसार भी दस्त या डायरिया की परेशानी होने पर दाल का पानी या खिचड़ी खाना फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा