Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मसूर की दाल केवल आहार नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य का भी रखती है ख्याल, देखें...

दाल में आपने अरहर, मुंग का नाम तो सुना होगा लेकिन मसूर दाल इन दालों से अलग होता है। मसूर की दाल को छिलके व बिना छिलके के साथ खाया जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 7:21:01

मसूर की दाल केवल आहार नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य का भी रखती है ख्याल, देखें...

दाल में आपने अरहर, मूंग का नाम तो सुना होगा लेकिन मसूर दाल इन दालों से अलग होती है। मसूर की दाल को छिलके व बिना छिलके के साथ खाया जाता है। इसमें छिलके में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। लेकिन अरहर की दाल बिना छिलके में अधिक पसंद किया जाता है उसी तरह मसूर की दाल को लोग अधिकतर बिना छिलके के उपयोग में लाते है। मसूर की दाल अन्य दाल की तुलना में जल्दी पकता है और खाने में स्वादिष्ट होता है। हालांकि मसूर की दाल फलिया परिवार से जुडी है और इनके कई किस्म होते है जिनमे लाल मसूर, काली मसूर, पीली व भूरे मसूर आदि होती है। शायद कई लोग यह नहीं जानते है मसूर की दाल केवल आहार नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य की कई तरह समस्या को रोकने में मददगार होता है। इसमें अनगिनत पोषक तत्व और खनिज की अच्छी मात्रा शामिल है।
masoor dal,masoor dal benefits,health benefits of masoor dal,Health,Health tips हृदय और कोलेस्ट्रॉल के लिए

मसूर दाल में पाया जाने वाला फाइबर और फोलेट का अनोखा मिश्रण आपके हृदय के लिए लाभदायक हो सकता है। फाइबर आपके शरीर से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। मसूर दाल में पाया जाने वाला फोलेट होमोसिस्टीन (जो दिल के दौरे के लिए एक जोखिम कारक होते हैं) के खतरे को कम करता है। इस प्रकार मसूर दाल के उपयोग से दिल के दौरे के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे अनियंत्रित रक्तचाप को भी नियंत्रित किया जा सकता हैं। masoor dal,masoor dal benefits,health benefits of masoor dal,Health,Health tips कैंसर को रोके

हमारे अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए मसूर के फायदे जाने जाते हैं जिनमें कैंसर का सामना करने की क्षमता भी शामिल है। मटर, सोयाबीन, मूंगफली और गेहूं जैसे प्रोटीन में समृद्ध खाद्य पदार्थ कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करते हैं। इसके साथ ही लेक्टिन या प्रोटीन साइटोटोक्सिसिटी और एपोप्‍टोसिस का कारण बन सकता है जिसका अर्थ है कि वे कैंसर के विकास को प्रतिबंधित कर सकते हैं। इसके साथ एक अन्‍य अध्‍ययन में पाया गया कि मसूर में एंटीऑक्‍सीडेंट की उच्‍च मात्रा होती है जो कैंसर को रोकने में मदद करती है। masoor dal,masoor dal benefits,health benefits of masoor dal,Health,Health tips पेट के विकारों में है लाभकारी

पाचन से सबंधित समस्याओं के कारण ही अक्सर पेट में अनेक प्रकार के विकार उत्पन्न हो जाते हैं। बता दें कि पाचन क्रिया को ठीक करने वाले कई पौष्टिक तत्व मसूर की दाल में पाए जाते हैं जो न सिर्फ पाचन तंत्र को ठीक करते हैं अपितु पेट से सम्बंधित विकारों को भी नष्ट करते हैं। पेट से सम्बंधित विकारों को दूर करने के लिए आप मसूर दाल का सूप बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। masoor dal,masoor dal benefits,health benefits of masoor dal,Health,Health tips एजिंग को रोके

लाल मसूर को सबसे अच्छा एंटी-एजिंग फूड्स में से एक माना जाता है। मसूर दाल में फाइबर, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए इसे न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है जो आपके शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाते, फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और एजिंग को रोकते हैं। masoor dal,masoor dal benefits,health benefits of masoor dal,Health,Health tips दांतो के लिए

दोस्तों आज के समय में कम उम्र में ही दांत कमजोर होने लगे हैं इसके आलावा दांतों का ठीक से ख्याल नहीं रखने की वजह से दांत कई रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं। यदि आपके दांतो पर पीलापन, दांतों से खून आता है अथवा आप दांतो से संबधित किसी भी रोग से पीड़ित हैं तो आप मसूर दाल का उपयोग कर सकते हैं। दांतों के रोगों से छुटकारा पाने के लिए आप दाल को जलाकर उसका मंजन बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology