न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

अमरूद न केवल पोषण से भरपूर है बल्कि स्वाद में भी बेजोड़ है। इसका नियमित सेवन न केवल आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 5:03:28

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

अमरूद न केवल पोषण से भरपूर है बल्कि स्वाद में भी बेजोड़ है। इसका नियमित सेवन न केवल आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। अमरूद में सेब की तुलना में 9.81 गुना ज़्यादा प्रोटीन और 2.25 गुना ज़्यादा फाइबर होता है। आइए, जानते हैं कि अमरूद खाने के कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं और यह किन समस्याओं में मददगार है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है : अमरूद में पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह रक्त में सोडियम की मात्रा को कम करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को अपने आहार में अमरूद को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल : अमरूद में घुलनशील फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बाहर निकालने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बनाए रखता है। यह दिल की सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

सर्दी-खांसी में देता है राहत : सर्दियों में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अमरूद का सेवन बेहद लाभकारी होता है। अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। कफ की समस्या हो तो अमरूद के बीज चबाकर खाना और ऊपर से गर्म पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

डायबिटीज के लिए फायदेमंद : डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए अमरूद किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर रक्त में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, अमरूद की पत्तियों में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और ट्राइटरपेन ग्लूकोज के चयापचय को बेहतर बनाते हैं।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

दांत दर्द से दिलाए आराम : अगर दांत दर्द से परेशान हैं तो अमरूद के पत्तों का काढ़ा बेहद फायदेमंद होता है। अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर उसमें नमक मिलाकर कुल्ला करें। इससे दांत दर्द में राहत मिलती है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

पाचन तंत्र को मजबूत करता है : अमरूद में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त करता है। सर्दियों में अमरूद खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

त्वचा के लिए फायदेमंद : गुलाबी और लाल अमरूद में लाइकोपीन नामक यौगिक होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में मदद करता है। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

वजन घटाने में मददगार : अमरूद वजन घटाने के लिए भी एक बेहतरीन फल है। इसमें कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

आंखों के लिए लाभकारी : अमरूद में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रतौंधी जैसी समस्याओं को दूर करता है।

सर्दियों में रोज़ाना खाएं इस फल को, कई बीमारियों में है फायदेमंद

इम्यूनिटी को बढ़ाता है : अमरूद विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें संतरे की तुलना में चार गुना अधिक विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे आप संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

अमरूद का सेवन कैसे करें?

अमरूद का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं:

ताजे अमरूद: इसे नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में खाएं।
अमरूद का जूस: अमरूद का जूस बनाकर पिएं। यह ताजगी देने के साथ पाचन को भी बेहतर करता है।
अमरूद की चटनी: इसे पुदीना और धनिया के साथ पीसकर चटनी के रूप में खाएं।
अमरूद की स्मूदी: अमरूद और दही मिलाकर स्मूदी बनाएं। यह स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है।
अमरूद का अचार: सर्दियों में आप अमरूद का अचार भी बना सकते हैं।

सावधानियां

अधिक मात्रा में अमरूद का सेवन करने से पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है।
अमरूद को हमेशा अच्छी तरह से धोकर खाएं, ताकि किसी भी प्रकार के कीटाणु न रहें।

नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी