न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए के राधाकृष्णन बनाम विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी, दिलचस्प होगा मुकाबला

उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उम्मीदवार होंगे, जिनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 2:58:27

उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए के राधाकृष्णन बनाम विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी, दिलचस्प होगा मुकाबला

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव इस बार बेहद रोचक होने जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जहां एनडीए ने तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है, वहीं विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ही उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि मजबूत है, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। हालांकि संसदीय संख्या बल को देखते हुए एनडीए का पलड़ा फिलहाल भारी माना जा रहा है।

खरगे ने किया विपक्षी उम्मीदवार का ऐलान

विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जहां बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। उन्होंने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि सुदर्शन रेड्डी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के एक निरंतर और साहसी समर्थक रहे हैं। अगर आप उनके कई फैसले पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने कैसे गरीबों का पक्ष लिया और संविधान तथा मौलिक अधिकारों की रक्षा की। अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे फैसले दिए जो गरीबों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने वाले रहे। यही कारण है कि विपक्ष उन्हें "जनता का सच्चा पक्षधर" बताकर चुनाव मैदान में उतार रहा है।

जाति जनगणना पर अहम भूमिका

तेलंगाना में जाति जनगणना और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की निगरानी में भी उनका योगदान अहम रहा। रेड्डी ने उस विशेषज्ञ समिति का नेतृत्व किया जिसने राज्य सरकार को अपनी 300 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट ने सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक आधार पर किए गए सर्वेक्षण को वैज्ञानिक और भरोसेमंद करार दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वेक्षण भविष्य में देशभर के लिए एक आदर्श साबित हो सकता है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं, और यही कारण है कि हमने बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।" उन्होंने कहा कि सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। सभी विपक्षी दलों के सांसद बुधवार की दोपहर 1 बजे सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं।"

एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर सोमवार को उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया था। बैठक में तय किया गया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 20 अगस्त को नामांकन करेंगे।

मुकाबले की संभावनाएं

भले ही संख्या बल के आधार पर एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को बढ़त हासिल है, लेकिन विपक्ष की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना रहा है। विपक्ष इस दांव से संदेश देना चाहता है कि वह सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के मुद्दे को मजबूती से आगे रख रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह चुनाव सत्ता और विपक्ष के बीच महज आंकड़ों की लड़ाई बनकर रह जाता है या फिर वैचारिक जंग का रूप भी लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर