Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनिल शर्मा ने की ‘गदर 3’ और अमीषा से विवाद पर बात, एक्ट्रेस के पास हैं 300-400 लग्जरी बैग, कीमत...

साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी ‘गदर 2’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 11:37:34

2 News : अनिल शर्मा ने की ‘गदर 3’ और अमीषा से विवाद पर बात, एक्ट्रेस के पास हैं 300-400 लग्जरी बैग, कीमत...

साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी ‘गदर 2’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। देशभक्ति से भरी इस फिल्म ने देश के साथ विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई की। अब फैंस को 'गदर 3' का इंतजार है। फिल्म का तीसरा सीक्वल पहले ही अनाउंस हो चुका है। इस बीच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अमीषा के साथ अपने मतभेदों और ‘गदर 3’ पर बात की है। अनिल ने न्यूज18 शोशा से बात करते हुए कहा कि अमीषा के साथ मेरा रिश्ता अब बहुत अच्छा है। वक्त के साथ-साथ सब चीजें सही हो जाती हैं। अभी सब बढ़िया है।

‘सकीना’ और ‘तारा’ के कैरेक्टर ‘गदर’ का एक कभी ना अलग होने वाला हिस्सा हैं लेकिन हमें 'गदर 3' की रिलीज से पहले उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा सोचना पड़ेगा। ‘गदर 3’ जरूर बनेगी। हमने ‘गदर 2’ के आखिरी सीन में दर्शकों से वादा कर दिया है, जहां उत्कर्ष के किरदार ‘जीते’ को बताया जाता है कि वो सेना में भर्ती होने के काबिल है। हमने फिल्म का अंत इस मैसेज के साथ किया है कि ये आगे भी जारी रहेगा लेकिन ‘गदर 3’ बनने में थोड़ा वक्त लगेगा। वैसे दर्शक निश्चिंत रह सकते हैं कि इसमें 20 साल और नहीं लगेंगे। हमें उम्मीद है कि अगले दो सालों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

हम स्क्रिप्ट पर काम कर चुके हैं। ये ‘तारा’ और ‘जीते’ की कहानियों पर बेस्ड होगी। बता दें अमीषा फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कुछ शर्तें रख चुकी हैं। अमीषा ने कहा था कि वह 'गदर 3' तभी करेंगी जब उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आएगी। साथ ही अमीषा ने बताया कि 'गदर 3' का क्लाइमेक्स सीक्वेंस उनके बिना शूट किया गया। ऐसे में वह फिल्म तभी करेंगी जब सही तरीके से कॉन्ट्रेक्ट साइन किए जाएंगे। ऐसी भी खबरें आईं कि अमीषा ने शर्त रखी है कि फिल्म में ‘तारा’ और ‘सकीना’ की लव स्टोरी पर खास फोकस रखा जाए।
anil sharma,director anil sharma,gadar 3 movie,gadar 2,gadar,ameesha patel,actress ameesha patel,anil ameesha,farah khan,sunny deol,ameesha bags यूट्यूब पर अपने व्लॉग के लिए अमीषा पटेल के घर पहुंची थीं फराह खान

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए हाल ही में अमीषा पटेल के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने अमीषा के बैग कलेक्शन की एक झलक दिखाई। वीडियो में फराह ने कहा कि मैंने कभी अमीषा को कोई बैग दोबारा इस्तेमाल करते नहीं देखा। उनके पास इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिजाइनर बैग हैं। इस पर अमीषा ने बताया कि उनके पास लगभग 300-400 लग्जरी बैग हैं। इसके अलावा क्लच और बेल्ट बैग भी हैं। वह लग्जरी वॉच की भी कलेक्टर हैं। फराह ने एक कपबोर्ड की तरफ इशारा किया और कहा कि यह अमीषा के बिरकिन बैग से भरा है।

बिरकिन दुनिया के सबसे एक्सक्लूसिव ब्रांड्स में से एक है और इसकी कीमत 2–3 करोड़ तक हो सकती है। अमीषा के पास एक ऑर्गनाइज्ड लिस्ट है जिसमें बैग्स की जानकारी शेल्फ के हिसाब से लिखी हुई है। इसमें लिखा है, “शेल्फ 7 : हर्मेस येलो एवलीन, हर्मेस बेबी पिंक एवलीन, हर्मेस फक्सिया पिंक एवलीन, हर्मेस ऑरेंज एवलीन, हर्मेस पाउडर ब्लू एवलीन, हर्मेस मिनी रेड एवलीन, हर्मेस मिनी व्हाइट एवलीन, डियोर डेनिम सैडल बैग, फेंडी फोन केस, एलवी फोन केस।”

अमीषा ने हंसते हुए कहा कि अगर मुझे बैग्स इकट्ठा करने की आदत नहीं होती, तो मैं मुंबई में पेंटहाउस की मालकिन होती। फराह ने एक बोटेगा वेनेटा का बैग उठाया और कहा कि यह दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स में से एक है। अमीषा ने अपना एंडियामो लार्ज टोटे दिखाया। इस पर फराह ने मजाक में कहा कि इसको दिखाओ मत, दिलीप इसे सब्जियों के लिए इस्तेमाल कर लेगा। अमीषा ने कहा कि लोग मजाक करते हैं कि मेरे बैग बड़े और भारी हैं, इसलिए सब्जियों के लिए ही इस्तेमाल होते हैं। यह बैग 5,80,000 रुपए का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका