न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौंफ के ये फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे आप इसका रोजाना सेवन, आइये जानें

हम आपको सौंफ के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप भी रोजाना इसका सेवन करने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 12:55:17

सौंफ के ये फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे आप इसका रोजाना सेवन, आइये जानें

जब भी कभी आप किसी होटल या ढ़ाबे पर खाना खाने जाते हैं तो आपने देखा ही होगा कि भोजन के बाद उनके द्वारा सौंफ जरूर दी जाती हैं और घरों में भी लोग मुखवास के तौर पर खाने के बाद सौंफ का सेवन करना पसंद करते हैं जो कि स्वाद में तो अच्छी लगती ही हैं लेकिन इसी के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। जी हां, औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको सौंफ के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप भी रोजाना इसका सेवन करने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

वजन घटाने में असरदार

सौंफ फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो बार-बार भूख लगने की परेशानी को कम करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर का वजन संतुलित रह सकता है। नियमित रूप से हरी सौंफ का सेलन करने से काफी हद तक वजन कम कर सकते हैं। हालांकि, सौंफ खाने के साथ आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज और सही डाइट की आवश्यकता होती है।

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

पेट की समस्याओं में रामबाण है सौंफ

सौंफ के बीज को कब्ज, पेट के सूजन और अपच को ठीक करने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। गर्मियों में सौंफ की ठंडाई पेट को ठंडक देने के साथ पेट फूलने और अपच की समस्या में काफी लाभदायक मानी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल जैसे आवश्यक तत्व होते हैं जो एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीस्पास्मोडिक गुणों के लिए जाने जाते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए भोजन के बाद एक चुटकी सौंफ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

हरी सौंफ में फाइटोन्यूट्रिएंट्स (phytonutrients) की उच्च मात्रा होती है, जो साइनस की समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करती है। नियमित रूप से इस छोटे से बीज का सेवन करने से ब्रोन्कियल को आराम मिलता है, जो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

रक्तचाप को करता है कंट्रोल

जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत बनी रहती है, सौंफ का सेवन उनके लिए भी विशेष लाभदायक हो सकता है। जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि सौंफ चबाने से लार में नाइट्राइट का स्तर बढ़ जाता है। यह प्राकृतिक तत्व, रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है। इसके अलावा सौंफ में पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होती है जो रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित करने में सहायक है।

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

कैंसर से करे बचाव

हरी सौँफ के नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि हरी सौंफ में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स के प्रभावों को कम कर सकते हैं। साथ ही यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मददगार हो सकते हैं। ऐसे में हरी सौंफ कैंसर के जोखिमों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए फायदेमंद

सौंफ में गैलेक्टोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जिसका अर्थ है कि यह दूध के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है। शोध से पता चलता है कि सौंफ का सेवन रक्त में प्रोलैक्टिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। यह हार्मोन शरीर को स्तन के दूध का उत्पादन करने का संकेत देता है। यही कारण है कि प्रसव के बाद अक्सर माताओं को सौंफ चबाने को दिया जाता रहा है।

health benefits of fennel seeds,Health tips,healthy living

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में हरी सौंफ काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए और एसेंशियल विटामिन होता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हरी सौंफ के अर्क का सेवन करने से ग्लूकोमा जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!