न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद फायदेमंद है नारियल पानी, पथरी समेत दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

नारियल का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक नारियल में करीब 200 मिलीलीटर या उससे कुछ अधिक मात्रा में पानी होता है। ये मीठा और ताजगीभरा होता है। साथ ही ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक भी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 12:45:47

बेहद फायदेमंद है नारियल पानी, पथरी समेत दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

नारियल का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक नारियल में करीब 200 मिलीलीटर या उससे कुछ अधिक मात्रा में पानी होता है। ये मीठा और ताजगीभरा होता है। साथ ही ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक भी है। नारियल पानी में 94% वॉटर और बहुत ही कम मात्रा में फैट पाया जाता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी और कई प्रमुख लवण होते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। साथ ही इसमें मौजूद cytokinins बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। नारियल पानी पीने का सबसे सही समय सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक होता है। इस बीच इसे पीने से बॉडी सबसे ज्यादा पोषक तत्व अवशोषित करती है। नारियल पानी खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम आपको नारियल पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है...

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

शरीर में पानी की कमी को दूर करता

शरीर में पानी की कमी हो जाने पर या फिर शरीर की तरलता कम हो जाने पर, डायरिया हो जाने पर, उल्टी होने पर या दस्त होने पर नारियल के पानी का सेवन फायदेमंद रहता है। इससे पानी की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही जरूरी लवणों की मात्रा भी संतुलित बनी रहती है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

कमजोरी को दूर करता नारियल पानी

नारियल पानी ऊर्जा का स्त्रोत है। इसमें प्रचुर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। थकान या कमजोरी लगने पर नारियल का पानी पीने से तुरंत लाभ मिलता है। साथ ही शारीरिक दुर्बलता भी खत्म होती है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

हाई ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रित

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो नारियल के पानी का सेवन फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते है। साथ ही ये हाइपरटेंशन को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

दिल के लिए फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

वजन भी करता कम

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पेट की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं जो त्वचा रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना पीने से दाग-धब्बे और कील-मुंहासे आदि दूर होते हैं। नारियल पानी गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। नारियल पानी पिने से बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे नियमित रोजाना सेवन से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही वे घने, काले और रेशमी बनते हैं।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

पथरी की समस्या में फायदेमंद

पथरी की समस्या से ग्रसित मरीज को नियमित नारियल के पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से यूरीन इंफेक्शन दूर होता है। साथ ही पथरी गलकर पेशाब नली से बाहर भी निकल जाती है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

इम्यूनिटी होती मजबूत

नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है इससे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

यूरिन संबंधी समस्या में फायदेमंद

नारियल पानी मूत्रवर्धक के तौर पर काम करता है, पेशाब के प्रवाह को बढ़ावा देता है। यूरिन संबंधी समस्या वाले लोगों के लिए ये बहुत मददगार है।

coconut water benifits,coconut water,benefits of coconut water,consumption of coconut water,benefits of coconut water for children

दिमागी तनाव को करता कम

नारियल पानी दिमागी तनाव से लड़ने का सबसे अच्छा ड्रिंक समझा जाता है और मन को शांति प्रदान करता है। सोने के समय नारियल के पानी पीने से आपके दूषित पदार्थ बाहर निकलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग