न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं आंवला जूस, ये हैं 15 बड़े फायदे

आंवले को पोषक तत्वों का राजा माना जाता है। आंवला ना सिर्फ त्वचा, और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 7:11:27

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं आंवला जूस, ये हैं 15 बड़े फायदे

आंवले को पोषक तत्वों का राजा माना जाता है। आंवला ना सिर्फ त्वचा, और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है। आंवला का प्रयोग कई तरह से किया जाता है, जैसे- आमला जूस , आंवला पाउडर, आंवला अचार आदि। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल, और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं, जो आंवला को अनमोल गुणों वाला बनाते हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है। आंवला कोल्ड, कफ के अलावा शरीर में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होने देता है। आंवले में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स से लड़ने का काम करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, आंवले का जूस शरीर की सभी प्रक्रियाओं को संतुलित करता और त्रिदोष यानी वात, कफ, पित्त को खत्म करता है। आइए जानते हैं आंवला शरीर को और किन तरीकों से फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको अपने इस लेख में आंवला जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है...

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

मुंह के छालों में उपयोगी आंवले का रस

मुंह में छाले होने पर आंवले के रस का सेवन फायदेमंद रहता है। आंवले को एक कारगर घरेलू उपाय की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए दो चम्मच आंवले के जूस को पानी में मिलाकर उससे गरारे करें।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

कोलेस्ट्रॉल को रखता है सही आंवले का रस

नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और शरीर सेहतमंद रहता है। इसमें पाया जाने वाला एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की वजह से दिल सुचारू रूप से काम करता है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

अस्थमा में फायदेमंद आंवले का रस

आंवले का रस सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा को सही रखने में मदद करता है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

लिवर को सुरक्षित रखता है आंवले का रस

आंवला का रस लीवर को सुरक्षा प्रदान करता है। ये शरीर से सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

न्यूट्रिशन ड्रिंक आंवले का रस

आंवले में विटामिन सी के अलावा आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भी काफी मात्रा में पाया जाता है और इसे एक न्यूट्रिशन ड्रिंक की तरह भी रोज पीया जा सकता है.

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

बालों के लिए फायदेमंद आंवले का रस

बालों के लिए आंवला एक दवा की तरह काम करता है। बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है। हमारे बालों की संरचना 99% प्रोटीन का योगदान होता है। आंवले में पाया जाने वाला अमीनो एसिड और प्रोटीन बालों को बढ़ाता है इसे झड़ने से रोकता है मजबूती प्रदान करता है। जैसे आप बालों में तेल लगाते हैं, वैसे ही एक कटोरी में आंवले का पानी निकाल लें। फिर बालों में रूई से स्कैल्प पर आंवले का पानी लगाएं। फिर आधा घंटा छोड़ दें और अपने बालों को धो लें। इसके अलावा अगर आप बालों में मेहंदी लगाते हैं तो आप इसमें आंवले का पानी मिला सकते हैं। इसके लिए रात भर मेहंदी को आंवले के पानी मिला कर छोड़ दें। सुबह आप देखेंगे कि मेहंदी हल्की काली हो गई होगी।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद आंवले का रस

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। डायबिटीज पीड़ि‍त व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद आंवले का रस

एसिडिटी की समस्या आज के समय में आम हो गई है। ऐसे में आंवले का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मि‍लती है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

पथरी की समस्या में फायदेमंद आंवले का रस

पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता आंवले का रस

रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, रोजाना आंवले के रस का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

आंखों के लिए अमृत समान आंवले का रस

आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, इसका नियमित सेवनआंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

बुखार में फायदेमंद आंवले का रस

बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

ठंडक प्रदान करता आंवले का रस

शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवला सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी आराम मिलता है।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

दाग-धब्बों को दूर करता है आंवले का रस

आंवला जूस स्किन ट्रीटमेंट के काम भी आता है। आंवले के रस को रूई में भिगोकर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।

amla,amla health benefits,amla benefits in hindi,amla for good health,healthy living,Health tips

याददाश्त बढ़ाता आंवले का रस

याददाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सुबह के समय आंवला के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है, इसके अलावा आप प्रतिदिन आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग