न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद गुणकारी हैं इलायची का पानी, जानें सेहत को मिलने वाले इसके चमत्कारी फायदे

छोटी इलायची तासीर में ठंडी होती है। इसलिए इसका पानी कई रोगों में लाभदायक होता है। आइए जानें इलायची का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ और इसे बनाने का तरीका...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 7:17:29

बेहद गुणकारी हैं इलायची का पानी, जानें सेहत को मिलने वाले इसके चमत्कारी फायदे

भारतीय रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों में से एक हैं इलायची जिसका महत्व आयुर्वेद में भी बताया गया हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इलायची में राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी, मिनरल, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं। इसके फायदों के चलते दैनिक तौर पर इलायची का पानी पीने की सलाह दी जाती हैं। छोटी इलायची तासीर में ठंडी होती है। इसलिए इसका पानी कई रोगों में लाभदायक होता है। आइए जानें इलायची का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ और इसे बनाने का तरीका...

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

एलर्जी में फायदेमंद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इलायची एंटी एलर्जिक होती है। इसलिए शरीर से एलर्जी आदि से छुटकारा पाने के लिए इलायची के पानी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। यही नहीं इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी सेप्टिक प्रॉपर्टीज आदि भी पाई जाती हैं, जो त्वचा संबंधित समस्याओं में बेहद प्रभावशाली होती हैं। इसपर हुए एक शोध में यह पाया गया कि इलायची का सेवन आपकी ओरल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

पेट हो जाएगा अंदर

अगर आपका पेट निकला हुआ है और आप इसे अंदर करना चाहते हैं तो रात को 2 इलायची खाकर गर्म पानी पी लीजिए। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, बिटामिन B1, B6 और बिटामिन C बॉडी की अतिरिक्त चर्बी को पिघला देते हैं। और इसमें मौजूद फाइबर और कैल्शियम वजन को भी कंट्रोल करते हैं। इसलिए इलायची खाकर गर्म पानी पीना न भूलें।

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायक

इलायची का पानी आपकी शरीर के लिए एक डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर काम करता है। यह आपकी शरीर से सभी टॉक्सिन्स का सफाया करने में मदद करता है। शरीर से विषाक तत्वों को फ्लश आउट करने के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार इलायची के पानी का सेवन कर सकते हैं। इलायची के पानी का सेवन करने से आपकी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का स्तर भी बेहतर होता है, जिससे आपर त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे एक्ने आदि से भी बच सकते हैं।

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

दांतों के लिए लाभदायक

यह तो हम सभी जानते हैं कि इलायची चबाने से आपके मुंह की दुर्गंध दूर होती है लेकिन अगर आप इसके पानी का सेवन करते हैं तो आप सांसों की बदबू के साथ-साथ मुंह के छाले व गले के संक्रमण में भी काफी हद तक आराम मिलता है।

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

कोलेस्ट्रॉल को करें नियंत्रित

उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इलायची के पानी का सेवन करना चाहिए। ये पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है और इस प्रकार हृदय रोगों को दूर रखता है। ये शरीर में खून के थक्के जमने के खतरे को भी कम करता है।

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

कोल्ड और कफ को रखे दूर

बदलते मौसम में अक्सर लोगों को खांसी-जुकाम की शिकायत होती है। खासतौर से, छोटे बच्चे इस तरह की परेशानी की चपेट में बार-बार आते हैं लेकिन नियमित रूप से इलायची के पानी का सेवन आपको इस तरह की बीमारियों को होने से रोकता है। दरअसल, यह आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है, जिसके कारण आपको बीमारियां जल्दी से अपनी गिरफ्त में नहीं ले पातीं।

cardamon water,cardamon water benefits,health benefits of  cardamon water,cardamon benefits,cardamon healthy food,Health,healthy living,Health tips

फेफड़ों के लिए लाभदायक

डॉ। श्रेय ने बताया कि इलायची का पानी आपके फेफड़ों के लिए अत्यंत लाभकारी औषधि साबित होता है। इस पानी में थोड़ी सी शहद की मात्रा मिला देने से फेफड़ों के लिए इसके फायदे दुगने हो जाते हैं। इलायची में सिनेयॉल नामक इंग्रीडियेंट मौजूद होता है, जो आपको फेफड़ों के इंफेक्शन के साथ ही ब्रोन्काइटिस, अस्थमा व फेफड़ों से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। इसलिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं इलायची का पानी

अब तक आपने यह तो जान लिया कि इलायची का पानी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें इलायची का पानी बनाना ही नहीं आता होगा। दरअसल, इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले इलायची को अच्छे से कूट लें और फिर एक बर्तन में पानी व इलायची डालें। इसमें आप 2-3 लौंग भी डाल दें और इस पानी को उबालें लेकिन आवश्यकता से अधिक नहीं। जरूरत से ज्यादा उबालने पर इसका स्वाद कड़वा हो जाएगा। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो आप सादे पानी में तीन चम्मच इलायची का पानी मिलाएं और पीएं। आप चाहें तो अंत में इस पानी में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज