न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ता वजन ही नहीं ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है हरी इलायची, सेवन के ये भी फायदे

इलायची का सेवन आमतौर पर मुखशुद्धि के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। इलायची को 'मसालों की रानी' भी कही जाती है। इलायची में कई प्रकार के मेडिसिनल गुण मौजूद होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 3:46:35

 बढ़ता वजन ही नहीं ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है हरी इलायची, सेवन के ये भी फायदे

इलायची का सेवन आमतौर पर मुखशुद्धि के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। इलायची को 'मसालों की रानी' भी कही जाती है। इलायची में कई प्रकार के मेडिसिनल गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर को विभिन्न रोगों से बचाए रखने में मदद करते हैं। इलायची में विटामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी , मिनरल, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इलाइची में एंटीऑक्सीडेंट और डाययूरेटिक गुण भी मौजूद होते हैं।

इलायची के पौषक तत्व (Nutrients of Cardamom)

मात्रा प्रति 100 ग्राम

कैलोरी -311

कुल वसा 7 ग्राम 10%

संतृप्त वसा 0.7 ग्राम 3%

पॉलीअनसेचुरेटेड वसा 0.4 ग्राम

मोनोअनसैचुरेटेड वसा 0.9 ग्राम

कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम 0%

सोडियम 18 मिलीग्राम 0%

पोटेशियम 1,119 मिलीग्राम 31%

कुल कार्बोहाइड्रेट 68 ग्राम 22%

आहार फाइबर 28 ग्राम 112%

प्रोटीन 11 ग्राम 22%

विटामिन ए 0%

विटामिन सी 35%

कैल्शियम 38%

लौह 77%

विटामिन डी 0%

विटामिन बी -6 10%

कोबालामाइन 0% मैग्नीशियम

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

आइए जानते हैं हरी इलायची का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ऐसे ही कौन से फायदे।

मुंह की दुर्गंध से राहत

मुंह की दुर्गंध से कई लोग परेशान होते हैं। इसे बैड ब्रीद के नाम से भी जाना जाता है। इलायची में ऐसे औषधीय गुण मौजूद रहते हैं जिसको चबाकर खाने से मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने में मदद मिलती है।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

रोग प्रतिरोधक क्षमता

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए इलायची का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इलायची को भूनकर शहद के साथ सेवन करे। यह रोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

बदहजमी

यदि केले अधिक मात्रा में खा लिए हों, तो तत्काल एक इलायची का सेवन करे ले। केले पच जाएंगे और आपको हल्कापन महसूस होगा।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

लंग्स के लिए अच्छी

नियमित तौर पर छोटी इलायची का इस्तेमाल करना लंग्स के लिए काफी अच्छा माना जाता है। छोटी इलायची लंग्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी इलायची खाने से हार्ट प्रॉब्लम की समस्या भी दूर रहती है।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

हरी इलायची की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आपको सर्दी-खांसी या गले की खराश की समस्या रहती है, तो ऐसे में हरी इलायची का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा। इसके लिए रात को गुनगुने पानी के साथ इलायची को चबा-चबाकर खाएं।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

वजन घटाने में मददगार

इलायची में कई ऐसे तत्व होते हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। भोजन में इलायची को शामिल करने से इसके मौजूद पौषक तत्व तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं। अगर इलायची को उबालकर रोज सुबह उसका पानी पिया जाए तो पाचन क्रिया ठीक रहती है और वजन घटता है।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

जी मिचलाना

बहुतों को यात्रा के दौरान बस में बैठने पर चक्कर आते हैं या जी घबराता है। इससे निजात पाने के लिए एक छोटी इलायची मुंह में रख लें।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

खराश

यदि आवाज बैठी हुई है या गले में खराश है, तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायची ( Elaichi/cardamom) चबा-चबाकर खाएं और गुनगुना पानी पिएं।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

गले में सूजन

यदि गले में सूजन आ गई हो, तो मूली के पानी में छोटी इलायची पीसकर सेवन करने से लाभ होता है।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

अल्सर

इलायची का सेवन करने से पेट में अल्सर की समस्या से छुटकारा मिलता है। क्योंकि इलायची के रोजाना सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। शोध के मुताबिक, इलायची का अर्क गैस्ट्रिक अल्सर के आकार को कम से कम 50% तक पूरी तरह खत्म कर देता है।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

ब्लड प्रेशर

हर दिन दो से तीन बार इलायची का सेवन करने से रक्त चाप सामान्य रहेगा और घबराहट की समस्या दूर होगी।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

लीवर से जुड़ी परेशानियां

इलायची के अर्क का रोजाना सेवन करने पर लीवर से जुड़ी बीमारियों (लीवर के आकार, लीवर के वजन और फैटी लीवर) का खतरा कम होता है। क्योंकि इलायची के अर्क में मौजूद एंजाइम, ट्राइग्लिसराइड से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है।

cardamom,health benefits of cardamom,cardamom health benefits,cardamom benefits

सिर दर्द

अगर आपको अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है तो बड़ी इलायची के तेल से मसाज करना फायदेमंद रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग