न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

काले नमक को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। काला नमक खाने के फायदे के बारे में जानने के बाद हर कोई इसका उपयोग नियमित रूप से करना चाहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 10:02:09

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

काला नमक एक विशेष प्रकार का रॉक साल्ट है, जिसका खनन कई स्थानों से किया जाता है। इसमें सोडियम क्लोराइड जैसे कई कंपाउंड होते हैं, जो इस नमक को रंग और सुगंध प्रदान करते हैं। आयरन और अन्य खनिजों की वजह से इसका रंग गुलाबी होता है। काले नमक में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा सादे नमक की तुलना में काफी ज्यादा होती है। काले नमक को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। काला नमक खाने के फायदे के बारे में जानने के बाद हर कोई इसका उपयोग नियमित रूप से करना चाहेगा। तो चलिए आज हम आपको काला नमक खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं...

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

डायबिटीज

डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज मरीजों को कम मात्रा में चीनी और नमक के सेवन की सलाह दी जाती है। काले नमक में सामान्य नमक से कम सोडियम होता है। ऐसे में इसके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

सीने की जलन से राहत

अक्सर सीने में जलन की शिकायत वाले लोगों के लिए काले नमक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। एक शोध में सामने आया है कि काले नमक में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो सीने की जलन से राहत दिलाने का काम कर सकती है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

वजन घटाने में करता मदद

बढ़े हुए वजन से परेशान लोगों के लिए काले नमक का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। मोटापा कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में एक शोध में सामने आया है कि आहार में अधिक मात्रा में सोडियम लेने पर मोटापा बढ़ सकता है। काले नमक में एंटी-ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो मोटापा और वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

कब्ज की समस्या में राहत

खराब खान-पान की वजह से कब्ज की समस्या आज आम हो गई है। ऐसे में काले नमक का सेवन कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है। दरअसल, काले नमक में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है, जो पेट में गैस और अन्य समस्या से निजात दिला सकता है। कब्ज के इलाज में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक चूर्ण का उपयोग किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से काला नमक शामिल होता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

ब्लड प्रेशर के लिए

आहार में अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप बढ़ सकता है। ऐसे में साधारण नमक की जगह सीमित मात्रा में काले नमक का सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद साबित होता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि काले नमक में सोडियम क्लोराइड की मात्रा कम होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकता है। लिहाजा, काला नमक के लाभ रक्तचाप को संतुलित रखने के लिए हो सकता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

मांसपेशियों के ऐंठन से राहत

मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम की कमी मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बन सकती है। वहीं, काले नमक में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा पाई जाती है, जो ऐंठन की समस्या को कम कर सकता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

बच्चों के लिए काला नमक के फायदे

बच्चों की सेहत के लिए भी काले नमक का सेवन फायदेमंद साबित होता है। एक शोध में सामने आया है कि बच्चों को हृदय संबंधी जोखिम से बचाने के लिए खाने में सोडियम की मात्रा कम रखनी चाहिए। ऐसे में काला नमक का उपयोग बच्चों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि काले नमक में साधारण नमक की तुलना में कम सोडियम पाया जाता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है उनको काले नमक का सेवन करना चाहिए। एक शोध में सामने आया कि काले नमक में लैक्सेटिव गुण होने के साथ-साथ पाचन क्रिया की समस्या से राहत देने का गुण भी होता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं का निदान हो सकता है।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

त्वचा के लिए काला नमक

काले नमक त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। काला नमक प्राकृतिक मिनरल से समृद्ध है, जिस कारण इसे स्क्रब और स्पा की तरह उपयोग में किया जा सकता है। इससे मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिल सकती है। काला नमक त्वचा की कोशिकाओं को पुन: जीवित (स्किन रिजुवनेशन) करने का काम कर सकता है। इसमें क्लींजिंग प्रॉपर्टीज भी होती है, जो त्वचा की गंदगी को साफ करने का कम कर सकती है। काले नमक को गुनगुने पानी में डालकर नहाने से त्वचा को फायदे हो सकते हैं।

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या तक, काले नमक के सेवन से होते हैं ये फायदे

बालों के लिए

काला नमक का फायदा बालों के लिए भी हो सकता है। काले नमक में क्लींजिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो स्कैल्प और बालों को साफ करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, नमक युक्त पानी से बाल धोने पर बालों की कंडीशनिंग हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?