न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं करते हेडफोन और ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल, नुकसान जान बढ़ जाएगी चिंता

हेडफोन और ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल कान के साथ ही कई अन्य तरीकों से शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 6:27:50

कहीं आप भी तो नहीं करते हेडफोन और ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल, नुकसान जान बढ़ जाएगी चिंता

वर्तमान समय तकनिकी का हैं जहां संगीत सुनने या फोन पर बात करने के लिए हेडफोन और ईयरफोन का इस्तेमाल किया जाता हैं। खासतौर से इस कोरोना काल में बच्चे क्लास लेते समय या ऑफिस की मीटिंग में भी लोग इन्हीं का इस्तेमाल करते हैं। कहते हैं ना की किसी भी चीज की अती नुकसानदायक होती हैं, ऐसा ही कुछ इनके साथ भी हैं। हेडफोन और ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल कान के साथ ही कई अन्य तरीकों से शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,harmful effects of earphone

कान का सुन्न होना

कान, नाक और गला विशेषज्ञों के अनुसार, बेशक ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल से अनचाही आवाज़ें सुनाई नहीं देती, लेकिन रोज़ाना कई-कई घंटों तक ईयरफोन और हेडफोन का बहुत अधिक इस्तेमाल करने पर कान सुन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। कान के अंदर मौजूद नाजुक कोशिकाएं दिमाग तक ध्वनि पहुंचाने का काम करती हैं। जब ईयरफोन त्वचा के माध्यम से इन कोशिकाओं को छूता है, तो इनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है।

Health tips,health tips in hindi,harmful effects of earphone

एकाग्रता में कमी

शोधकर्ताओं के अनुसार, हेडफोन और ईयरफोन पर तेज़ आवाज में संगीत सुनने के साथ-साथ पढाई करने से एकाग्रता में कमी आती है। क्योंकि तेज़ आवाज़ों की वाइब्रेशन सुनने में अच्छी लगती हैं, लेकिन इन तेज़ वाइब्रेशन से धीरे-धीरे एकाग्रता में कमी आने लगती है। जरुरी नहीं कि हमेशा दिमाग़ दो चीज़ों पर एक साथ फोकस करे। धीरे-धीरे तेज़ आवाज़ों के कारण लोगों की एकाग्रता में कमी आने आती है। अध्ययन से यह बात भी साबित हुई है कि शोर-शराबे वातावरण में पढाई करने पर बच्चों की एकाग्रता में कमी आती है।

Health tips,health tips in hindi,harmful effects of earphone

कान का परदा फटना

हेडफोन और ईयरफोन के ज्यादा, लगातार और ऊंची आवाज़ में उपयोग करने पर कान के पर परदों को बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि तेज़ और ऊंची आवाज़ से कान के परदे लगातार वाइब्रेट होते रहते हैं, जिसकी वजह से कान के परदे फटने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप लगातार ईयरफोन और हेडफोन का उपयोग करते हैं, तो ऐसा करने से आपका कान कम दूरी की आवाज़ सुनने का आदी हो जाएगा और आपको अधिक दूरीवाली आवाज़ों को बिना ईयरफोन या हेडफोन के सुनने में परेशानी होगी।

Health tips,health tips in hindi,harmful effects of earphone

दिमाग़ पर बुरा असर

हेडफोन और ईयरफोन से सिर्फ़ कानों पर बुरा असर नहीं पड़ता, बल्कि दिमाग़ पर भी बुरा असर पड़ता है। इनके इस्तेमाल से उत्पन्न विद्युत चुम्बकीय तरंगों दिमाग़ के लिए हानिकारक होती हैं। इसके अलावा मस्तिष्क और कान की अंदरूनी संरचना आपस में जुडी होती हैं, इसलिए अगर कान में किसी तरह का गंभीर संक्रमण या क्षति होती है, तो दिमाग़ इसका बुरा असर पड़ता है

Health tips,health tips in hindi,harmful effects of earphone

चक्कर आना

हेडफोन और ईयरफोन के अधिक इस्तेमाल से कब चक्कर आने शुरू हो जाते हैं, लोगों को इस बात का अहसास तक नहीं होता। इनकी तेज़ आवाज़ों के कारण ईयर कैनाल में दबाव बढ़ता है जिसके कारण चक्कर भी आ सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,harmful effects of earphone

कान में दर्द होना

कान में दर्द होने की वजह संक्रमण के अलावा ईयरफोन और हेडसेट की खराब फिटिंग ही हो सकती है। इनकी फिटिंग सही न होने के कारण कान के आसपास के जबड़े से लेकर सिर के ऊपर तक दर्द होता है और कभी-कभी तो यह दर्द कान के अंदरूनी हिस्से तक पहुंच जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग