न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा हैं कोरोना! इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में करें इन चीजों का सेवन

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्मियों के दिनों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 2:10:11

एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा हैं कोरोना! इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में करें इन चीजों का सेवन

बीते दो साल कोरोना की वजह से कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हुई हैं और लगभग हर परिवार का कोई ना कोई सदस्य इसकी चपेट में जरूर आया हैं। हांलाकि पीछले कुछ समय से हालात में बहुत सुधार हुआ है। लेकिन कुछ समय पहले भारत में कोरोना का नया वैरिएंट XE भी 2 राज्यों (गुजरात और महाराष्ट्र) में दस्तक दे चुका है, जिसने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सावधानी बरतते हुए अपने शरीर की इम्युनिटी को मजबूत किया जाए। लेकिन गर्मियों के दिनों में आपको संभलकर चीजों का सेवन करने की जरूरत होती हैं अन्यथा शरीर में गर्मी होने का डर रहता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्मियों के दिनों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

आम

फलों का राजा आम विटामिन-ए, सी और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम ना सिर्फ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है। स्वाद में बेहतरीन आम को खाने से हमारे शरीर को और भी कई फायदे होते हैं।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

केला

केला खाने से हमारे शरीर को कई पौषक तत्वों की प्राप्ति होती है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। आपने इस बात पर कभी ना कभी जरूर गौर किया होगा कि केले को यदि छीलकर रख दो तो वो काला हो जाता है। ऐसा आयरन के कारण होता है। केले में मौजूद आयरन हमारे फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। इससे कोरोना जैसे श्वसनतंत्र को प्रभावित करनेवाले वायरसों से लड़ने की ताकत हमारे शरीर को मिलती है।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

तुलसी के बीज

तुलसी के बीजों को सब्जा के बीज भी कहते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुणकारी तत्व शामिल हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को दुरुस्त रखने में बेहद कारगर हैं। इतना ही नहीं, तुलसी के बीज मजबूत हड्डियां, मांसपेशियों के फंक्शन और लाल रक्त कोशिकाओं का भी उत्पादन करते हैं।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

खरबूजा

खरबूजा गर्मियों में खाए जाने वाला एक स्वादिष्ट फल है जो न्यूट्रिएंट्स के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है। फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 ना सिर्फ शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देता है, बल्कि इन्फेक्शन से भी बचाव करता है।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

विटामिन सी भरपूर फल

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। गर्मियों में विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे स्ट्रॉबेरी, संतरे, चेरी, ब्लैकबेरी आदि काफी मिलते हैं। ऐसे में इसे अपने खानपान में शामिल करें। मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम को बनाए रखने के लिए विटामिन-सी का सेवन भी आवश्यक है।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

प्रोटीन

प्रोटीन ना सिर्फ हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि ये शरीर में एंटीबॉडीज बनाने में भी मदद करता है। अंडा, दूध, पनीर, दाल, मछली और सोयाबीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। डॉक्टर्स खुद कोरोना से रिकवरी और पोस्ट रिकवरी में मरीजों को ये चीजें खाने की सलाह देते हैं।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। लहसुन, पालक, ब्रोकली से लेकर टमाटर तक यह सभी सब्जियां इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती हैं। लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन कंपाउंड इम्यूनिटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर ब्रोकली कई बीमारियों की संभावना को कम करती है।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

छाछ

छाछ हमारे पाचनतंत्र को ठीक बनाए रखने का काम करती है। छाछ पीने से हमारा शरीर लू के असर से भी बचा रहता है। अगर हर दिन दोपहर के समय गुड़ के साथ देसी छाछ का उपयोग किया जाए तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। जब हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है तो हमारे खाए हुए भोजन का पूरा लाभ हमारे शरीर को मिलता है। इससे हमारे गट बैक्टीरिया को भी लाभ मिलता है और शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

आंवला

आंवले का सेवन कई वर्षो पहले से ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एलर्जी, इनफेक्शन से लेकर अन्य समस्याओं से लड़ने में कारगर होता है। वहीं आंवले की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कर सकती हैं। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बनाने में आपकी मदद करती हैं।

foods to increase immunity,healthy living,Health tips

पानी

गर्मियों में पानी ना सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि इंफेक्शन का खतरा भी कम करता है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी के नैचुरल प्रोसेस को बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए डॉक्टर रोजाना करीब 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!