न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

हम आपके लिए आज कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो वर्कआउट की शुरुआत करते समय आपके लिए लाभदायक साबित होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 7:32:50

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

इस व्यस्ततम जीवनशैली में व्यक्ति को खुद की सेहत बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज या वर्कआउट के लिए समय निकालना बहुत जरूरी हैं। बेहद कम लोग हैं जो सतर्क हैं और अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल कर रहे हैं। बढ़ती बिमारियों के इस समय में खुद की इम्युनिटी को बढ़ाने और फिट रखने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी हैं। आप धीरे-धीरे अपने रूटीन में हल्के वेट की एक्सरसाइज शामिल करें। ऐसे में हम आपके लिए आज कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो वर्कआउट की शुरुआत करते समय आपके लिए लाभदायक साबित होती हैं। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स आपकी पूरी बॉडी की मसल्स का निर्माण करने में हेल्प करता हैं। साथ ही, यह एक्सरसाइज आपकी बॉडी में एक्‍स्‍ट्रा फैट को जलाने का भी काम करती है। इसके अलावा, इस एक्‍सरसाइज को रोजाना करने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती हैं। विभिन्न प्रकार के स्क्वाट्स हैं जैसे चेयर स्क्वेट, पाइल स्क्वाट, एयर स्क्वाट, फ्रंट स्क्वाट आदि, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आप बिगिनर्स हैं, तो आप सिर्फ बॉडी वेट स्क्वॉट करें। हालांकि, शुरुआत में आपको बॉडी पेन या फिर पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

लंज

बिगिनर्स के लिए लंज एक्सरसाइज भी है, जो लोअर बॉडी की स्ट्रेच के लिए काफी अच्छी है। इसे करने के लिए बस आपको थोड़ा फोकस और स्टेमिना की जरूरत होगी। इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी की स्ट्रेंथ और मसल्स पर खिंचाव होता है। साथ ही, आपके पैरों और नीचे की बॉडी को अधिक स्ट्रेच मिलता है, इसलिए इसे अच्छे से करना चाहिए।

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

बेंट ओवर रो

यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है इसे करने के लिए अपने दोनों पैरों को कंधे के बराबर लाएं। घुटनों को ढ़ीला छोड़ते हुए हल्का सा मुड़ा हुआ रखें। अब अपने हाथों में हल्के वजन का डंबल या बार्बेल लें, बार्बेल को पीछे की तरफ खींचें और खींचते समय ख्याल रखें कि कोहनी शरीर से अधिक दूर न जाएं। इसके बाद नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। इस वर्कआउट का 3 से 4 सेट करें।

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

स्टेप अप

यह शुरुआत में लोअर बॉडी में स्ट्रेच लाने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। अगर आप अपने पैरों की मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं या अपनी बॉडी को एक्सरसाइज करने के लिए बिल्ड करना चाहते हैं, तो आप स्टेप अप कर सकते हैं। साथ ही, इसे करना बहुत आसान है क्योंकि इसे घर की सीढ़ियों की सहायता से आसानी से किया जा सकता है।

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

बॉक्स जंप

शुरुआत में लोअर बॉडी के लिए बॉक्स जंप भी एक आसान एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए आपको किसी इक्युपमेंट की जरूरत नहीं होगी। बस आपको एक बॉक्स चाहिए होगा जिस पर आप आसानी से जंप कर सकें। यह एक्सरसाइज शुरुआत में कोर को स्टेबल करने के लिए की जाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बॉक्स की ऊंचाई अधिक नहीं हो वर्ना आपको चोट भी लग सकती है।

आप भी करने जा रहे हैं वर्कआउट की शुरुआत, ये 6 एक्सरसाइज आपके लिए रहेगी बेस्ट

पुश अप्स

आपने कई लोगों को पुशअप्स करते देखा होगा। क्योंकि यह एक ही समय में आपके शरीर में कई मांसपेशियों को शामिल करता है। पुशअप्‍स भी फोरआर्म के लिए मददगार हैं। इसके लिए एक प्लैंक पोज़ में शुरू करें। आपका कोर टाइट होना चाहिए, कंधे नीचे और पीछे खींचे गए और आपकी गर्दन तटस्थ रखें। अपनी कोहनी मोड़ें और अपने शरीर को फर्श पर नीचे करें। धीरे-धीरे और लगातार, इसे ऊपर उठाएं। मूवमेंट के दौरान अपनी कोहनी को अपने शरीर के करीब रखने पर ध्यान दें। जितना संभव हो उतनी बार दोहराएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 2000 से अधिक कॉल्स, इंटरनेट पर खोजे हत्या के तरीके, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
सोना 3 दिन में 7500 रुपये टूटा, चांदी में 11,300 रुपये की बड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव और वजहें
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?