न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद खतरनाक है कोरोना का नया Delta+ वैरिएंट, जानें इसके लक्षण और बचाव

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को काफी खतरनाक वैरिएंट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट सबसे तेजी से फैलने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 8:34:29

 बेहद खतरनाक है कोरोना का नया Delta+ वैरिएंट, जानें इसके लक्षण और बचाव

भारत में कोरोना वायरस के नए वैरियंट डेल्टा प्लस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी इस वैरिएंट को संदिग्ध माना गया है। जानकारी मिली है कि इसी सप्ताह में इन चार राज्यों में डेल्टा प्लस की मौजूदगी का पता चल सकता है। इस वेरिएंट को तीसरी लहर का संकेत भी माना जा रहा है। ऐसे में आपका जानना ये जरूरी है कि आखिर डेल्टा प्लस वैरिएंट है क्या। साथ ही इसके लक्षण और कैसे बचाव किया जाए ये भी जानिए।

कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को बी.1.617.2 स्ट्रेन भी कहते हैं। खास बात है कि कोरोना वायरस के रूप में बदलावों की वजह से डेल्टा प्लस वैरिएंट बना है। भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को काफी खतरनाक वैरिएंट बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट सबसे तेजी से फैलने वाला है। यहां तक कि इस वैरिएंट को 60% और ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। डेल्टा प्लस वैरिएंट कोरोना का नया घातक स्वरूप है। यह बहुत तेजी से फैलता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट संक्रमित के फेफड़ों की कोशिकाओं से बहुत मजबूती से चिपकता है। वहीं, इसमें शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इस सीक्वेंस को लेकर विशेषज्ञ चिंतित हैं।

कोरोना वायरस के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट के अलग-अलग लक्षण देखे जा रहे हैं। जानें इसके लक्षणों के बारे में...

डेल्टा प्लस के प्राथमिक लक्षण

-सूखी खांसी होना
-बुखार आना
-थकान महसूस होना।

डेल्टा प्लस के हल्के लक्षण

-शरीर के हर हिस्से में दर्द
-त्वचा पर चकत्ते होना
-पैर की उंगलियों में एलर्जी
-गले में खराश
-स्वाद और गंध का पता न लगना
-सिरदर्द, दस्त लगना।

डेल्टा प्लस के गंभीर लक्षण

-सांस फूलना
-सीने में दर्द उठना
-सांस लेने में कठिनाई होना
-बोलने में तकलीफ होना।

बचाव का तरीका

-घर से बाहर निकलने से पहले डबल मास्क पहनें।
-बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
-हाथों को सैनिटाइज करते रहें।
-सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी रखें।
-बाहर से घर पहुंचें तो साबुन-पानी से 20 सेकेंड तक हाथों को धाेएं।
- बाहर से लाए हुए सामान को संक्रमण मुक्त करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग