न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें इन 5 सप्लीमेंट्स को, सेहतमंद जीवन जीने में मिलेगी मदद

30 की उम्र के बाद पुरुषों को अपने स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। इस उम्र में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना शुरू हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 10 Dec 2024 12:00:42

30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें इन 5 सप्लीमेंट्स को, सेहतमंद जीवन जीने में  मिलेगी मदद

हेल्दी लाइफस्टाइल और पोषण से भरपूर डाइट न केवल सेहतमंद जीवन जीने में मदद करती है, बल्कि बुढ़ापे में भी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखती है। कम उम्र से ही सही खानपान का ध्यान रखना आपके शरीर को बीमारियों से बचाने और बुढ़ापे को आसान बनाने में मदद कर सकता है। खासकर 30 की उम्र के बाद पुरुषों को अपने स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है। इस उम्र में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना शुरू हो जाती है, जिससे थकान, कमजोरी, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, शरीर को सही पोषण देने के लिए डाइट में कुछ सप्लीमेंट्स को जोड़ना बेहद जरुरी है जिसकी जानकारी आज हम लेकर आए है।

डाइट में शामिल करें ये ज़रूरी सप्लीमेंट्स

विटामिन डी3

विटामिन डी3 आपके हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है। इसे डाइट में शामिल करने के लिए रोजाना 600 से 800 मिलीग्राम दूध पिएं और सुबह 15-20 मिनट सूरज की रोशनी में समय बिताएं। वसायुक्त मछलियां जैसे सैल्मन और मैकेरल भी विटामिन डी3 का अच्छा स्रोत हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे रोजाना 250 से 500 मिलीग्राम की मात्रा में लेना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में सैल्मन, सार्डिन, अलसी के बीज और चिया सीड्स शामिल कर सकते हैं।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम मांसपेशियों और नर्व फंक्शन को सही बनाए रखने के लिए जरूरी है। 30 की उम्र के बाद आपको रोजाना 400-420 मिग्रा मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। कद्दू के बीज, पालक, और बादाम इसके अच्छे प्राकृतिक स्रोत हैं।

जिंक

हार्मोनल संतुलन के लिए जिंक बेहद महत्वपूर्ण है। उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव पुरुषों में भी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में डेली 11 मिग्रा जिंक का सेवन करें। जिंक के लिए सीप, बीफ, कद्दू के बीज और छोले जैसे खाद्य पदार्थ खाएं।

विटामिन बी

विटामिन बी (बी6, बी12, बी9) शरीर को ऊर्जा देने और मेटाबॉलिज्म सही रखने के लिए आवश्यक है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए साबुत अनाज, अंडे, मांस, और पत्तेदार सब्जियां खाएं। यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन सभी सप्लीमेंट्स को एक संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ लें ताकि आपका शरीर हर जरूरी पोषक तत्व प्राप्त कर सके।

इन सप्लीमेंट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे, बल्कि बढ़ती उम्र में भी आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमता बनी रहेगी।

नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका