न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीरियड्स के दौरान अपने खानपान में शामिल करें ये 8 आहार, मिलेगा काफी आराम

पीरियड्स अर्थात मासिक चक्र महिलाओं के जीवन चक्र का नियमित और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह समय महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता हैं जब उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इस दौरान सिर दर्द, कभी जी मिचलाना, थकान, पेट में सूजन और पेट में तेज दर्द जैसी कई समस्याएं सामने आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 2:35:49

पीरियड्स के दौरान अपने खानपान में शामिल करें ये 8 आहार, मिलेगा काफी आराम

पीरियड्स अर्थात मासिक चक्र महिलाओं के जीवन चक्र का नियमित और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह समय महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता हैं जब उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इस दौरान सिर दर्द, कभी जी मिचलाना, थकान, पेट में सूजन और पेट में तेज दर्द जैसी कई समस्याएं सामने आती हैं। वैसे तो ये समस्याएं महीने के कुछ दिनों के लिए ही होती हैं लेकिन इनका असर भी कई तरह से हमारे लाइफ स्टाइल पर होता है। पीरियड्स के दौरान संतुलित खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर हम इस दौरान होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए है जिन्हें आपको इन दिनों में जरूर अपने दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

हरी सब्जियां

पीरियड्स के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है इसलिए इनके सेवन से शरीर में खून की कमी जैसी समस्या कम उत्पन्न होती है। खून की कमी के दौरान भी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। सब्जयों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को तनाव से मुक्त रखने का काम करते हैं।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

हर्ब्स और मसालों को डाइट में शामिल करें

पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आपको इस दौरान ज्यादा से ज्यादा मसाले या हर्ब्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए मुख्य रूप से आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्दी के इस्तेमाल से शरीर में दर्द की समस्या कम होती है। पीरियड्स होने से कुछ दिन पहले आप 1 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 चम्मच धनिया पाउडर को मिलाकर पाउडर तैयार करें और इसका सेवन करें ये पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने में मदद करता है, शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में और साथ ही पीरियड्स के फ्लो को भी कंट्रोल करता है।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

दही

कैल्शियम की प्रचुर मात्रा से भरपूर दही का सेवन पीरियड्स के दौरान बेहद फायदेमंद होता है। मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द से राहत दिलाने में दही का सेवन महत्वपूर्ण होता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन की समस्या में भी दही बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मासिक धर्म या पीरियड्स में दही के सेवन से हैप्पी हॉर्मोन भी बनते हैं जो तनाव और मूड स्विंग की समस्या से राहत देने का का काम करते हैं।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पीरियड्स के दौरान होने वाले मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। अदरक मतली और उल्टी को कम करने में भी मदद करता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

ताजे फल

ताजे और हरे फलों में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। फलों का सेवन पीरियड्स के दौरान बेहद फायदेमंद होता है, फलों के जूस की तुलना में साबुत फल बेहतर होते हैं क्योंकि साबुत फल का सेवन करने से जूस बनाने के बाद मिलाये जाने वाले अतिरिक्त शुगर और फाइबर के सेवन से बच सकते हैं। हां इस दौरान ताजे नींबू का पानी और नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है क्योंकि शरीर को हाइड्रेट रखने में ये बेहद फायदेमंद होते हैं।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

सूखे मेवे

अधिकतर नट्स ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन का एक अच्छा स्रोत होते हैं। नट्स का सेवन आयरन के स्तर को बनाए रखने और तनाव को कम करने में मदद करता है।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

वैसे तो पानी ज्यादा मात्रा में पीना हमेशा सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन पीरियड्स के दौरान ज्यादा पानी आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। पानी से शरीर के टॉक्सिन निकालने में मदद मिलती है और ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। कई बार पीरियड्स के दौरान होने वाला सिर दर्द शरीर में पानी की कमी की वजह से होता है इसलिए ज्यादा पानी का सेवन इस समस्या को भी कम करने में मदद करता है।

periods,healthy food during periods,healthy living,Health tips

चिकन और मछली

चिकन आयरन और प्रोटीन से युक्त भोजन होता है, पीरियड्स के दौरान इसे भोजन में शामिल करना फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है मासिक धर्म के दौरान चिकन के सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। वहीं आयरन, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर, मछली का सेवन भी पीरियड्स के दौरान कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाली आयरन की कमी को दूर करने के लिए मछली का सेवन फायदेमंद होता है इसके अलावा मछली के सेवन से मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!