Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिंक की कमी से दिल संबंधी गंभीर बीमारियों को दावत देता हैं शरीर, इन 10 आहार से करें भरपाई

जब भी सेहत की बात की जाती हैं तो पोषक तत्वों युक्त आहार की बात की जाती हैं। देखा जाता हैं की लोग ज्यादातर आयरन और कैल्शियम आहार पर ध्यान देते हैं, लेकिन जिंक भी शरीर के लिए उतना ही जरूरी हैं। हांलाकि दैनिक आहार में जिंक की बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 4:04:05

जिंक की कमी से दिल संबंधी गंभीर बीमारियों को दावत देता हैं शरीर, इन 10 आहार से करें भरपाई

जब भी सेहत की बात की जाती हैं तो पोषक तत्वों युक्त आहार की बात की जाती हैं। देखा जाता हैं की लोग ज्यादातर आयरन और कैल्शियम आहार पर ध्यान देते हैं, लेकिन जिंक भी शरीर के लिए उतना ही जरूरी हैं। हांलाकि दैनिक आहार में जिंक की बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है। लेकिन इसके बावजूद दुनिया की लगभग 31 प्रतिशत आबादी को पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं मिल पाता है। जिंक की कमी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देती है, खासतौर से दिल संबंधी। जिंक हमारी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो शरीर में जिंक की भरपाई करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living मूंगफली

मूंगफली जिंक का सबसे अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें आयरन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड तथा फाइबर भी होता है। इसमें फ्री रेडिकल्स से बचाने वाला ‘रिसवेरेट्राल’ नामक ऐंटी-ऑक्सिडेंट भी पाया जाता है। इनमें फैट व कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में होता है। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living अंडे

संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। यह बात तो आपने सुनी होगी कि रोजाना 1 अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। अंडे में भी जिंक की बहुत अधिक मात्रा होती है। इसके अलावा अंडे में कई अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, प्रोटीन, कोलीन और सेलेनियम भी शामिल हैं। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living ओएस्टर

ओएस्टर उन फूड्स में से एक है जिनमें जिंक बहुत अधिक मात्रा में होता है। जी हां ओएस्टर बहुत ही हेल्दी सी फूड है। इसमें जिंक के अलावा विटामिन बी 12, आयरन, कॉपर और सेलेनियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन ओएस्टर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने के कारण इसे कंट्रोल मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। इसके अलावा मीट, बीफ झींगा मछली, पोर्क चॉप लॉइन और डार्क मीट चिकन भी जिंक के कुछ बेहतरीन स्रोत हैं। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living रामदाना

रामदाना को राजगिरा भी कहा जाता है। रामदाना का सेवन आमतौर पर व्रत के दौरान किया जाता है। आपको बता दें रामदाना जिंक, प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। रोजाना एक कटोरी दूध में मिलाकर इसका सेवन कर आप इसके स्वास्थ्य लाभ उठ सकते हैं और जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living डेयरी प्रोडक्ट

दूध, दही और चेडर पनीर जिंक से भरपूर होते हैं। इस पोषक तत्व के अलावा, इन डेयरी प्रोडक्ट में हमें अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living लहसुन

लहसुन में भी बहुत जिंक पाया जाता है। साथ ही रोज लहसुन की एक कली के सेवन से शरीर को विटामिन ए, बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living डार्क चॉकलेट

क्या चॉकलेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है? इस पर एक बार पुन: विचार करें। क्योंकि आपको बता दें चॉकलेट की 100 ग्राम खुराक में 30 प्रतिशत जिंक का आरडीए होता है। ऐसे में शरीर में जिंक की कमी पूरा करने के लिए आप सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living बींस और दालें

बींस और दाल में भी जिंक से भरपूर होता है। जिंक के अलावा, इसमें प्रोटीन, कार्ब और फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में होता हैं। जिंक की मात्रा लेने के लिए अपनी डाइट में राजमा, दालें तथा सोयाबीन शामिल करें। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living काला चना

काला चना पोषक तत्वों के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और वजन को नियंत्रित कर मसल्स को मजबूत बनाता है। zinc deficiency,heart disease,zinc for health,Health,healthy living बाजरा

हम में से बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे की बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। बाजरे का सेवन ना केवल खाने के लिए किया जाता है बल्कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसके औषधीय गुण खाने की इच्छा को बढ़ाने के साथ दर्दनिवारक और पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology