न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीयर पीने से सेहत का हो जाता है बुरा हाल, दिल से लेकर पुरुषों की मर्दानगी पर भी डालती है बुरा असर

भारत में तकरीबन 30 फीसदी लोग बीयर पीने का शौक रखते हैं। लोग शराब से ज्यादा बियर पीते हैं। केवल 5 से 12 फीसदी तक एल्कोहल होने के कारण बीयर को अन्य नशीले ड्रिंक्स के मुकाबले कम हानिकारक माना जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 9:06:06

बीयर पीने से सेहत का हो जाता है बुरा हाल, दिल से लेकर पुरुषों की मर्दानगी पर भी डालती है बुरा असर

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि बीयर शराब का सबसे लोकप्रिय विकल्प है। भारत में तकरीबन 30 फीसदी लोग बीयर पीने का शौक रखते हैं। लोग शराब से ज्यादा बियर पीते हैं। केवल 5 से 12 फीसदी तक एल्कोहल होने के कारण बीयर को अन्य नशीले ड्रिंक्स के मुकाबले कम हानिकारक माना जाता है। बहुत से लोग दिनभर की थकान और आराम पाने के लिए ठंडी बियर पीना पसंद करते है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि बीयर पीने से उम्र बढ़ सकती है, दर्द कम हो सकता है और हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है। लेकिन इन सबके बीच हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इसमें कम ही सही लेकिन अल्कोहल तो होता है और इसका अधिक और नियमित सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का कारण बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप हर रात बीयर पीते हैं तो आपके शरीर का क्या हाल हो जाता है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

बैली फैट लगती है बढ़ने

यह सही है कि बीयर में अल्कोहल की मात्रा कम होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। आम तौर पर लोग एक बार में एक से अधिक बोतल बीयर पीते हैं, जिससे कुल कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है। बीयर में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में अलग तरह की कैलोरी होती है, जो आपका बैली फैट बढ़ाने का काम करती है। इस बात को जान लें कि कमर के आस-पास चर्बी बहुत खतरनाक होती है। इसलिए एक गिलास बीयर ही आपके लिए काफी है। आपको बता दे, एक गिलास बियर में लगभग 150 कैलोरी होती है और अल्कोहल की मात्रा बढ़ने से कैलोरी की ज्यादा बढ़ जाती है। एक अन्य शोध में दावा किया जा चुका है कि पेट की चर्बी बढ़ने से पुरुषों में पिता बनने की क्षमता 10 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

दिल के लिए खतरा

कई शोध में यह सामने आया है कि दिल के लिए बियर पीना अच्छा है लेकिन यदि इसका सेवन लिमिट से अधिक हो जाता है तो यह उल्टा असर दिखाना शुरू कर देती है। अधिक बीयर का सेवा हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है जिससे स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, टाइप-2 मधुमेह और दिल की अनियमित धड़कन का खतरा बढ़ जाता है। नियमित शराब पीने वालों की तुलना में साप्ताहिक भारी शराब पीने वालों (सप्ताह में दो बार) में जोखिम और भी अधिक है। यह रक्तचाप के स्तर में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण होता है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

​किडनी खराब कर सकती है बीयर

पुरुषों के लिए प्रतिदिन दो पेय और महिलाओं के लिए एक पेय को मध्यम पेय माना जाता है। इस सीमा से आगे जाने पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं। शराब की मात्रा में अधिक बीयर पीने से आपको उच्च रक्तचाप और किडनी की बीमारियों का खतरा हो सकता है। दरअसल, बीयर मूत्रवर्धक (diuretic) है और आपकी किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। यह डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकती है और शरीर को इंबैलेंस कर सकती है। बीयर का नियमित सेवन आपके गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे किडनी स्टोन या किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

पुरुषों के सेक्स हार्मोन पर बुरा असर

एक शोध में सामने आया है कि नियमित या अधिक मात्रा में बीयर का सेवन पुरुषों के सेक्स हार्मोन पर बुरा असर डालता है। जिसकी वजह से पुरुषों के पिता बनने की क्षमता को 50% तक कम हो जाती है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

लिवर को नुकसान

बीयर के नियमित सेवन से लिवर पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इसमें जो एल्कोहल पाया जाता है, वह लीवर को नुकसान पहुंचता है और यदि ऐसा हुआ तो समझ लीजिए आपकी पाचन शक्ति पूरी तरह से बिगड़ जाएगी।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

रोज बीयर का सेवन करने से शरीर में कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। ऐसे में जब इन पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। एल्कोहल को मेटाबोलाइज करने के लिए, हमारे शरीर को कुछ बी विटामिन जैसे अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हम अपनी रोज की डाइट में पोषक तत्व आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए शरीर को उन्हें ऑब्जर्ब करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

दिमाग पर पड़ता है बुरा असर

लगातार बियर पीने से दिमाग की सारी कोशिकाएं नष्ट हो जाती है, जिससे कि वह किसी भी चीज पर अपने दिमाग को केंद्रित नहीं कर पाते और सोचने समझने की शक्ति कम हो जाती है।

beer,beer side effects,beer side effects in hindi,Health,Health tips

अनिद्रा का शिकार बना सकती है बीयर

शराब और रात की अच्छी नींद का आपस में अच्छा मेल-जोल नहीं है। कुछ अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि बीयर पीने से एक व्यक्ति को जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है, लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं होता है। शाम को बीयर पीने से दिन के समय आप एकाग्रता के साथ काम नहीं कर पाते हैं, साथ ही आपको थकान भी महसूस होती है। ऐसे में शराब आपकी नींद और मूड दोनों को के लिए नुकसानदायक है। कुछ लोग अत्यधिक शराब के सेवन के कारण रात में ठीक से सो नहीं पाते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग