Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप पर भारी ना पड़ जाए ओवरस्लीपिंग की आदत, जानें इसके नुकसान

सोना हमारी दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना हर किसी के लिए जरूरी है। सुबह जब आप भरपूर नींद लेकर जागते हैं, तो आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 2:44:31

कहीं आप पर भारी ना पड़ जाए ओवरस्लीपिंग की आदत, जानें इसके नुकसान

सोना हमारी दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना हर किसी के लिए जरूरी है। सुबह जब आप भरपूर नींद लेकर जागते हैं, तो आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं। लेकिन, कुछ लोग होते हैं जो ओवरस्लीपिंग करते हैं और लिमिट से कई घंटे अधिक सो जाते हैं। देर तक सोना आपके लिए तब तक ही अच्छा है जब तक आपको इसकी आदत ना हो। अगर आप ओवरस्लीपिंग की आदत बना लेते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक स्थिति पैदा करता हैं। आवश्यकता से अधिक सोना सेहत को हानि पहुंचाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi मोटापे की समस्या

नींद और मोटापे के बीच सीधा संबंध है। शरीर की जरूरत से बहुत कम या बहुत अधिक नींद लेने से व्यक्ति कोे मोटापा हो सकता है। दरअसल, जब आप बहुत अधिक सोते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका शरीर लंबे समय के लिए शारीरिक रूप से निष्क्रिय हैं। कम शारीरिक गतिविधि के कारण आपका शरीर कम कैलोरी बर्न करता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। 2010 में सोशल साइंस एंड मेडिसिन में प्रकाशित के एक अध्ययन में यह पाया गया कि एक दिन में 8 घंटे से अधिक नींद लेने से व्यक्ति को मोटापे, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।
oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi दिल की बीमारी

एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि ज्यादा नींद लेने से दिल की समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा सोना आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। जर्नल पीएलओएस में प्रकाशित इस स्टडी में ये भी दावा किया गया है कि यदि आप 9 से 11 घंटे की नींद लेते हैं तो आपको दिल का रोग होने की संभावनाएं 38 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं।
oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi पीठ दर्द
ऑफिस में डेस्क वर्क करने वाले लोग अपना ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठकर गुज़ारते हैं जिससे उन्हें काफ़ी थकान हो जाती है और वे लंबे समय तक सोते हैं। लंबे समय तक सोने के चलते उन्हें पीठ दर्द , गर्दन और कंधों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi डायबिटीज का रिस्क

जरूरत से ज्यादा सोना आपके ब्लड शुगर लेवल के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। दरअसल, जब आप अधिक नींद लेते हैं तो इससे आपकी बॉडी की शुगर को प्रोसेस करने की क्षमता प्रभावित होती है। जिसके कारण व्यक्ति को टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, बहुत अधिक नींद का मतलब है कि आप कम शारीरिक रूप से सक्रिय हैं और यह भी मधुमेह के जोखिम को बढ़ाता है। 2009 में स्लीप मेडिसिन के एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग बहुत अधिक या कम सोते हैं, उन्हें टाइप 2 मधुमेह विकसित होने का अधिक खतरा काफी अधिक होता है।
oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi सिर दर्द

सुबह देर तक सोकर उठने के बाद या फिर 7-8 घंटे से ज्यादा सोने से अक्सर कई लोगों को सिर दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा देर तक सोकर उठते हैं तो अचानक भूख और प्यास लग जाती है, इससे भी सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए समय पर सोना और समय पर उठना ही सेहत के लिए लाभदायक होता है। oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi डिप्रेशन

आपको सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन लगातार जरूरत से ज्यादा सोने से आपके मूड पर असर पड़ता है। यहां तक कि इससे व्यक्ति को डिप्रेशन भी हो सकता है। दरअसल, नींद मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करती है। बहुत अधिक नींद लेने से व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने के लिए व्यक्ति का फिजिकल रूप से एक्टिव होना बेहद आवश्यक है। इससे आपके मूड भी बेहतर होता है। oversleeping,disadvantages of oversleeping,health issue of oversleeping,health news,health news in hindi थकान

बहुत ज्यादा सोने का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह भी हो सकता है कि आपको हर समय सोने का मन करे। ऐसा थकान के कारण हो सकता है। दरअसल, ज्यादा सोने से बॉडी क्लॉक बिगड़ जाता है, जिसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है और ऐसे में थकान महसूस होने लगती है, कुछ करने का मन ही नहीं करता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जाकिर नाइक के संगठन IRF पर अब राज्य भी कर सकेंगे कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश
जाकिर नाइक के संगठन IRF पर अब राज्य भी कर सकेंगे कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने जारी किया नया आदेश
ED की संपत्ति जब्ती पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, न्यायिक सदस्य की मौजूदगी जरूरी
ED की संपत्ति जब्ती पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, न्यायिक सदस्य की मौजूदगी जरूरी
उत्तराखंड के गांव में भीषण आग से 56 परिवार प्रभावित, CM धामी ने घोषित की 5 लाख की सहायता
उत्तराखंड के गांव में भीषण आग से 56 परिवार प्रभावित, CM धामी ने घोषित की 5 लाख की सहायता
केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
केरल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
WhatsApp में आया Scheduled Messages फीचर, अब पहले से तय समय पर भेज सकेंगे मैसेज
WhatsApp में आया Scheduled Messages फीचर, अब पहले से तय समय पर भेज सकेंगे मैसेज
आजम खान बोले- काश अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहते, सपा प्रमुख ने दिया जवाब
आजम खान बोले- काश अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहते, सपा प्रमुख ने दिया जवाब
भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के लिए नहीं कुर्सी के लिए साथ आए दल
भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के लिए नहीं कुर्सी के लिए साथ आए दल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छह दिवसीय दौरा शुरू, केरल के बाद मिजोरम और नागालैंड जाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छह दिवसीय दौरा शुरू, केरल के बाद मिजोरम और नागालैंड जाएंगी
सपा के PDA घोषणापत्र पर भाजपा का हमला, पंकज चौधरी ने बताया 'धोखा पत्र'
सपा के PDA घोषणापत्र पर भाजपा का हमला, पंकज चौधरी ने बताया 'धोखा पत्र'
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
समय रैना ने YouTube पर बनाया इतिहास, 10 लाख चैनल मेंबर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने
समय रैना ने YouTube पर बनाया इतिहास, 10 लाख चैनल मेंबर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने
'रामायण' 1000 करोड़ के करीब, रणबीर कपूर-यश की फिल्म ने 22वें दिन कमाए 9.65 करोड़ रुपये
'रामायण' 1000 करोड़ के करीब, रणबीर कपूर-यश की फिल्म ने 22वें दिन कमाए 9.65 करोड़ रुपये
OTT Releases Today: Drishyam The Conclusion से Hanuman Ansh तक, आज स्ट्रीम हो रहीं ये फिल्में
OTT Releases Today: Drishyam The Conclusion से Hanuman Ansh तक, आज स्ट्रीम हो रहीं ये फिल्में
मलयालम फिल्म 'Hail Mary' को लेकर चर्चा तेज, कुंचाको बोबन की थ्रिलर को समीक्षकों से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
मलयालम फिल्म 'Hail Mary' को लेकर चर्चा तेज, कुंचाको बोबन की थ्रिलर को समीक्षकों से मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
astrology