न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त मूली का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 5:41:55

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें कई फल-सब्जियां ऐसी हैं जो इस सीजन में प्रमुखता से पाई जाती है। ऐसी ही एक सभी हैं मूली जिसकी सर्दियों के सीजन में काफी खपत होती हैं। विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त मूली का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मूली के अधिक सेवन से आपको नुकसान हो सकता हैं...

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

हाइपोग्लाइसीमिया का कारण

जो व्यक्ति डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, उन्हें भी मूली का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मूली लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और उसमें मौजूद शुगर की मात्रा कम करने में आपकी मदद करता है। मूली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त में शर्करा को धीमी गति से छोड़ता है और इस प्रकार रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज की दवाओं के साथ-साथ मूली का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में शुगर की मात्रा काफी कम हो सकती है। जो हाइपोग्लाइसीमिया का कारक बन सकता है। अगर आप डायबिटीज दवाओं के साथ-साथ मूली खाना चाहते हैं, तो डॉक्टर या फिर अपने डायटीशियन से सलाह जरूर लें।

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

किडनी के लिए नुकसानदेह

मूली मूत्रवर्धक प्रकृति की होती है, जिसका अर्थ है कि यह हमारे शरीर में पेशाब के उत्पादन को बढ़ाती है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। मूली का मूत्रवर्धक होना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप बहुत अधिक मात्रा में मूली खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में अतिरिक्त पानी की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर से बहुत अधिक मात्रा में पानी निकलने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें मूली का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

शरीर में फाइबर की अधिकता

मूली का नियमित रूप से सेवन हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसमें भरपूर रूप से विटामिन, खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। साथ ही यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो मल त्याग में सुधार करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि शरीर में फाइबर की अधिकता होना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय हो सकता है। बहुत अधिक फाइबक का सेवन करने से कब्ज, दस्त, आंतों की गैस, आंतों की रुकावट इत्यादि की समस्या हो सकती है।

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

थायराइड रोगी

कच्ची मूली का सेवन थायराइड रोगियों के लिए लाभकारी नहीं माना जाता है। हालांकि, थायराइड की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में मूली लाभकारी माना जाता है। लेकिन अगर आप कच्ची मूली का सेवन करते हैं, तो यह नुकसानदेय हो सकता है। दरअसल, कच्ची मूली में गोइट्रोजन नामक यौगिक होता है, जो थायराइड हार्मोन में हस्तक्षेप कर सकता है और थायराइड ग्रंथि की खराबी का कारण बन सकता है। जब मूली पक जाती है, तो इसमें गोइट्रोजन का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए अगर आप थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं, तो मूली को कच्चे रूप में नहीं बल्कि पके हुए रूप में खाएं। खासतौर पर सलाद का सेवन बिल्कुल भी न करें। आप मूली को उबालकर या फिर पराठे के रूप में कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन कच्ची मूली का सेवन बिल्कुल भी न करें।

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

हाइपरटेंशन का बन सकता है कारण

सीमित मात्रा में मूली का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। दरअसल, मूली में पोटेशियम की उपस्थिति होती है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। इससे आपके शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार आता है। लेकिन अगर आप मूली का अत्यधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके रक्तचाप को असामान्य रूप से निम्न स्तर पर ला सकता है और इससे हाइपोटेंशन या निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। वहीं, अगर आप पहले से ही उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो मूली को अपने आहार में शामिल न करें। यह आपके रक्तचाप पर बुरा असर डाल सकता है।

सेहतमंद मूली का अधिक मात्रा में सेवन भी बना सकता हैं आपको बीमार, होंगे ये 7 नुकसान

आयरन की अधिकता

मूली का नियमित रूप से सेवन एनीमिया के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह एनिमिया के इलाज में प्रभावी माना जाता है। हालांकि, अगर आपके शरीर में आयरन की प्रचूर मात्रा है और आप फिर भी अधिक मात्रा में मूली का सेवन कर रहे हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि शरीर में आयरन की अधिकता से आपको कई तरह के नुकसान जैसे पेट में दर्द, दस्त, उल्टी, चक्कर आना, रक्त शर्करा के स्तर में कमी, लीवर को नुकसान, आंतरिक रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए ब्लड में आयरन की अधिकता होने पर मूली का सीमित मात्रा में करें।

डिहाइड्रेशन की समस्या

मूली का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की पूर्ति हो सकती है। हालांकि, अगर आप अधिक मात्रा में मूली का सेवन करते हैं, तो यह डिहाइड्रेशन का भी कारण बन सकता है। दरअसल, मूली में मूत्रवर्धक गुण होता है, जो आपको बार-बार पेशाब करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर के काफी ज्यादा पानी निकल जाता है, तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए मूली का सेवन सीमित मात्रा में करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा