Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज के रोगी ना करें व्रत के दौरान इन 9 फलों का सेवन, बढ़ सकता हैं शुगर लेवल

या हाई इंसुलिन की समस्या से जूझ रहे हैं तो सभी प्रकार के फल आपके लिए सुरक्षित नहीं हैं। तो आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल नहीं खाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 2:39:25

डायबिटीज के रोगी ना करें व्रत के दौरान इन 9 फलों का सेवन, बढ़ सकता हैं शुगर लेवल

नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और कई लोग इस दौरान व्रत-उपवास करते हैं। कई डायबिटीज के रोगी भी व्रत रखते है और फलाहार के दौरान फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। फलों में पानी, विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। फलों में नेचुरल चीनी पाई जाती है, जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती है। लेकिन डायबिटीज के रोगीयों के लिए कुछ फलों का सेवन घातक साबित हो सकता हैं। जी हां, यदि आप डायबिटिक हैं या हाई इंसुलिन की समस्या से जूझ रहे हैं तो सभी प्रकार के फल आपके लिए सुरक्षित नहीं हैं। तो आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल नहीं खाने चाहिए।
diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips तरबूज

100 ग्राम तरबूज में 30 कैलरीज और 0.4 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है। इसकी कैलरीज तो ज्यादा नहीं हैं, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा है। 100 ग्राम तरबूज में 6.2 ग्राम शुगर होता है। एक स्वस्थ्य मानव शरीर की प्रतिदिन की शुगर की प्राकृतिक जरूरत सिर्फ 5 ग्राम है। यदि आप एक कटोरा तरबूज भी खाते हैं तो आप तकरीबन 12 ग्राम शुगर का सेवन कर रहे हैं। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर तरबूज का काउंट 72 है यानि इसका शुगर बहुत तेजी के साथ ब्लड में मिलकर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि डायबिटिक लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips नाशपाती

एक मध्यम आकार के नाशपाती में लगभग 17 ग्राम चीनी होती है। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। आप चाहें तो इसकी कुछ स्लाइस दही या सलाद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं।

diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips अनानास

शोधकर्ताओं के अनुसार 1 कप अनानास के टुकड़े में 16.3 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। यदि डायबिटीज रोगी इन्हें रोजाना खाएं, तो उनका शुगर लेवल हमेशा हाई रह सकता है।

diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips केला

केले में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। 100 ग्राम पके हुए केले में 12.23 ग्राम शुगर होता है। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर केले का काउंट 51 है। इस तरह देखा जाए तो डायबिटिक लोगों के लिए यह कतई सुरक्षित नहीं है। इसके सेवन से ब्लड शुगर काउंट बहुत तेजी से बढ़ता है। diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips अंगूर

100 ग्राम अंगूर में 15.48 ग्राम शुगर होता है। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर अंगूर का काउंट 53 है। जब हम अंगूर खाते हैं तो बहुत तेजी से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। इसलिए डायबिटिक लोगों को इससे थोड़ा परहेज करना चाहिए। diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips आम

100 ग्राम आम में 13.7 ग्राम शुगर होता है। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर अंगूर का काउंट 51 है। इसलिए डायबिटिक लोगों के लिए आम का सेवन सुरक्षित नहीं है। diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips चेरी

एक कप चेरी में लगभग 18 ग्राम चीनी होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करने की सोच रहे हैं तो चेरी का सेवन सीमित मात्रा में करें। diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips अमरूद

एक मध्यम आकार के अमरूद में 5 ग्राम चीनी और 3 ग्राम फाइबर होता है। अधिक फाइबर प्राप्त करने के लिए अमरूद को बिना छीले ही खाएं। आप इसकी स्मूदी और शेक बनाकर भी ले सकते हैं।

diabetic patients should avoid eating  fruits during fasting,healthy living,Health tips चीकू

100 गाम चीकू में 20.14 ग्राम शुगर होता है। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स में इसका काउंट 53 है। इस लिहाज से ब्लड शुगर के लिए यह फल सुरक्षित नहीं है और डायबिटिक लोगों को इसका सेवन करते हुए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology