न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनीमिया दूर करने के साथ शरीर की इन बिमारियों से भी छुटकारा दिलाता है 'करी पत्ता'

साउथ इंडियन खाने जैसे सांभर और रसम की जान यानि करी पत्ता स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जी ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 5:43:02

एनीमिया दूर करने के साथ शरीर की इन बिमारियों से भी छुटकारा दिलाता है 'करी पत्ता'

साउथ इंडियन खाने जैसे सांभर और रसम की जान यानि करी पत्ता स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जी हां कढ़ी में छौंक लगाने और दाल को टेस्टी बनाने में करी पत्ते में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन 'ए' और 'बी', अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड आदि पाए जाते है। जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये आपके पेट से लेकर आंखों और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स पा सकती हैं।

curry tree,curry tree advantages,curry tree medicinal values,eyesight,anemia,diarrhea,diabetes,weight,grey hair,health article in hindi

आंखों की रोशनी बढ़ाए

करी पत्ता हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद है। यह आंखों की बीमारियों में भी बहुत लाभकारी होता है, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट मोतियाबिंद को शुरू होने से रोकता है। रेगुलर करी पत्ते की कुछ पत्तियों को खाने से आंखों की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल अपनी डाइट में या ऐसे ही कच्चा भी खा सकती हैं।

curry tree,curry tree advantages,curry tree medicinal values,eyesight,anemia,diarrhea,diabetes,weight,grey hair,health article in hindi

एनीमिया दूर करे

करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होने के कारण यह एनीमिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां ज्यादातर भारतीय महिलाओं में एनीमिया (शरीर में आयरन की कमी) के अलावा आयरन को अब्जॉर्ब करने और उसे इस्तेमाल करने की शक्ति कम होने से होता है। एनीमिया की समस्या होने पर एक खजूर को दो कढ़ी पत्तों के साथ सुबह खाली पेट नियमित रूप से खाने से शरीर में आयरन का लेवल बढ़ता है।

curry tree,curry tree advantages,curry tree medicinal values,eyesight,anemia,diarrhea,diabetes,weight,grey hair,health article in hindi

डायरिया दूर करे

करी पत्ते में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की मौजूदगी इसे पेट के लिए बेहद फायदेमंद बनाती हैं। यह डायरिया के मुख्य कारण पित्त को पेट से दूर करता है। डायरिया की समस्या होने पर कुछ करी पत्तों को अच्छे से पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं। ऐसा 1 दिन में 2 बार करने से आराम मिलता है।

curry tree,curry tree advantages,curry tree medicinal values,eyesight,anemia,diarrhea,diabetes,weight,grey hair,health article in hindi

डायबिटीज कंट्रोल करे

एनीमिया और डायरिया दूर करने के साथ-साथ करी पत्ता डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी हेल्प करता है। इसमें एंटी-डायबिटिक एंजेट की मौजूदगी बॉडी में इंसुलिन की एक्टिविटी पर असर कर ब्लड शुगर लेवल को कम करती है। साथ ही करी पत्ते में मौजूद फाइबर डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगी के अपनी डाइट में करी पत्ते की मात्रा को बढ़ाने या फिर रेगुलर सुबह 3 महीने तक खाली पेट खाने से फायदा होता है।

curry tree,curry tree advantages,curry tree medicinal values,eyesight,anemia,diarrhea,diabetes,weight,grey hair,health article in hindi

वजन घटाए

करी पत्ते से वजन को भी आसानी से घटाया जा सकता है। इन पत्तों के सेवन से आपकी बॉडी में जमा फैट निकल जाता है। जी हां करी पत्ते में मौजूद फाइबर से बॉडी से टॉक्सिन निकल जाते हैं। इसका रेचक गुण खाने को जल्दी हजम करवाता है, विशेषकर जब आप बदहजमी महसूस करते हैं। तो देर किस बात की अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में करी पत्ते को शामिल करें।

curry tree,curry tree advantages,curry tree medicinal values,eyesight,anemia,diarrhea,diabetes,weight,grey hair,health article in hindi

बालों की सफेदी रोके

करी पत्ते में विटामिन बी1, बी3, बी9 और सी होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसके रेगुलर इस्तेमाल से सफेद बालों की प्रॉबलम्स से बचा जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रातभर भीगे हुए बादाम को पानी और 10-15 करी पत्तों के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाकर मसाज करें। इसके बाद किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करने से कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

इसके अलावा विभिन्न शोधों के अनुसार, करी पत्ते में ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण होते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बची रहती हैं। करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व बॉडी से टॉक्सिन दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना 8 से 10 करी पत्ते का इस्तेमाल बॉडी को डिटॉक्स करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। तो देर किस बात की अगर आप भी वजन कम करने के साथ-साथ बढ़िया नजर और काले बाल चाहती हैं तो आज से ही अपनी डाइट में करी पत्ते को शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग