न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिट रहने के लिए चलन में हैं ये 6 स्पेशल डाइट, देखें-किसे फॉलो करने से आपको होगा फायदा

डाइट का अर्थ है, जो भोजन हम खाते हैं। लेकिन, आजकल लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं, जिसे ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 1:47:42

फिट रहने के लिए चलन में हैं ये 6 स्पेशल डाइट, देखें-किसे फॉलो करने से आपको होगा फायदा

डाइट का अर्थ है, जो भोजन हम खाते हैं। लेकिन, आजकल लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं, जिसे स्पेशल डाइट या विशेष आहार कहा जाता है। वजन कम करने या किसी समस्या या रोग के कारण भी डॉक्टर आपको स्पेशल डाइट का पालन करने के लिए कह सकते हैं। स्पेशल डाइट को चिकित्सकीय आहार भी कहा जाता है। यह वो मील प्लान है, जिसमें कुछ खास खाद्य पदार्थों और न्यूट्रिएंटस को न खाने की सलाह दी जाती है।

जबकि, कुछ खास न्यूट्रिएंट्स को इसमें शामिल किया जाता है। यह डाइट किसी बीमारी के उपचार का हिस्सा हो सकती है। इस स्पेशल डाइट की सलाह आम तौर पर डॉक्टर देते हैं और किसी एक्सपर्ट डायटीशियन द्वारा इसे प्लान किया जाता है। स्पष्ट रूप से कहा जाए तो स्पेशल डाइट नियमित आहार का एक संशोधन है। यह संशोधन किसी खास न्यूट्रिएंट के रूप में हो सकता है। इसमें डायबिटिक डाइट लौ कैलोरी डाइट, वेगन डाइट आदि शामिल हैं।

special diet,nutrients,diet,low calorie diet,diabetic diet,paleo diet,vegan diet,raw food diet,blood type,ketogenic diet,health article in hindi

पैलियो डाइट

यह खाने का एक प्राकृतिक तरीका है, जिसमें चीनी का सेवन नहीं किया जाता। पैलियो आहार में चीनी फलों से मिलती है। हालांकि चीनी का सेवन न करना ही इस डाइट का हिस्सा नहीं है। बल्कि प्रोसेस्ड आहार और अनाज भी इस स्पेशल डाइट में नहीं लिए जाते। पैलियो आहार से डेयरी भी निकाल दी जाती है। अब सवाल है कि इस डाइट में क्या खाया जा सकता है? एक पैलियो डाइट में मछली, सब्जियां, फल, नट्स, तेल, शकरकंदी, अंडे और मांस को खाने की सलाह दी जाती है।

special diet,nutrients,diet,low calorie diet,diabetic diet,paleo diet,vegan diet,raw food diet,blood type,ketogenic diet,health article in hindi

ब्लड टाइप डाइट

डॉक्टर ब्लड टाइप के अनुसार डाइट पर अभी और रिसर्च कर रहे हैं। इस डाइट की खास बात यह है कि ब्लड टाइप के अनुसार डाइट लेने से सामान्य डाइटरी जरूरतें पूरी होती हैं। जैसे अगर किसी का ब्लड टाइप ओ है, तो उन्हें ऐसे आहार के सेवन की सलाह दी जाती है, जिसमें प्रोटीन अधिक हो। इसके साथ ही वजन कम करने के लिए पालक, ब्रोकली आदि की सलाह दी जाती है और डेयरी पदार्थों का सेवन नहीं करने दिया जाता।

special diet,nutrients,diet,low calorie diet,diabetic diet,paleo diet,vegan diet,raw food diet,blood type,ketogenic diet,health article in hindi

वीगन डाइट

वीगन डाइट में केवल शाकाहारी चीजों को ही खाया जा सकता है। इसमें मीट और एनिमल प्रोडक्ट्स को बिलकुल भी नहीं रखा जाता। इस डाइट का प्रभाव यह होता है कि इसे खाने से कोलस्ट्रोल और सैचुरेटेड फैट बहुत कम हो जाता है। इसके लिए प्लानिंग करनी बेहद जरूरी है। अगर इस डाइट का अच्छे से पालन किया जाए, तो परिणाम बहुत अच्छे आते हैं।

special diet,nutrients,diet,low calorie diet,diabetic diet,paleo diet,vegan diet,raw food diet,blood type,ketogenic diet,health article in hindi

द मेडिटरेनीयन डाइट

यह भी वेजिटेबल हैवी डाइट है, जिसमें मीट के सेवन को नजरअंदाज किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस स्पेशल डाइट से डिप्रेशन में लाभ होता है। ब्लड प्रेशर और वजन कम करने में भी यह लाभदायक है। इसके फायदे यहीं कम नहीं होते। इस डाइट को फॉलो करने से तनाव, ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहते हैं।

special diet,nutrients,diet,low calorie diet,diabetic diet,paleo diet,vegan diet,raw food diet,blood type,ketogenic diet,health article in hindi

रॉ फूड डाइट

इस डाइट में बिना पकाए और अनप्रोसेस्ड आहार का प्रयोग किया जाता है। इस आहार में ऐसे किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं किया जाता जिसे सिंथेटिक्स या ऐडिटिवस के साथ पास्चुरीकृत या उत्पादित किया गया हो। इस डाइट का उद्देश्य एनर्जी बढ़ाना, सूजन कम करने के साथ ही कासीनजन की संख्या को कम करना है।

special diet,nutrients,diet,low calorie diet,diabetic diet,paleo diet,vegan diet,raw food diet,blood type,ketogenic diet,health article in hindi

केटोजेनिक डाइट

केटोजेनिक आहार का उपयोग लम्बे समय से मिर्गी के इलाज के रूप में किया जा रहा है और इसके अन्य उपयोगों के लिए भी पता लगाया जा रहा है। इस स्पेशल डाइट में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना और वसा की मात्रा को बढ़ाना शामिल है। इस डाइट में एवोकाडो, सीड्स या जैतून का तेल को हेल्दी वसा के रूप में रखा जाता है। वजन कम करने में यह डाइट बहुत ही लाभदायक मानी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग