न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

लेकिन आपको यह जानना जरूरी हैं कि किन कारणों की वजह से आपकी प्रजनन क्षमता में कमी आ रही हैं ताकि उसमें सुधार किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 11:28:53

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

इंफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या सिर्फ महिलाओं को ही नहीं होती हैं बल्कि पुरुष भी इसका सामना करते हैं। उम्र बढ़ने के साथ पुरुष और महिला दोनों की प्रजनन क्षमता कम होती जाती है। अगर महिला प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही है तो ऐसे मामलों में से करीब 50 प्रतिशत मामलों में गर्भधारण की परेशानियों का कारण पुरुषों की कमजोर प्रजनन क्षमता होना हैं। अधिकांश लोग आज के समय में भी शर्मिंदगी की वजह से इनफर्टिलिटी जैसे विषयों पर बात नहीं करते हैं। लेकिन आपको यह जानना जरूरी हैं कि किन कारणों की वजह से आपकी प्रजनन क्षमता में कमी आ रही हैं ताकि उसमें सुधार किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

उम्र का असर

लेट मैरेज भी पुरुषों में इंफर्टिलिटी का एक कारण हो सकता है। दरअसल उम्र के साथ पुरुषों की प्रजनन क्षमता कम होती जाती है, 32 की उम्र के बाद शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा भी कम हो जाती है, जिससे वो संतान सुख से वंचित भी रह सकते हैं।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

कैफीन का चस्का

चाय-कॉफी का शौक आपको काफी महंगा पड़ सकता है। शायद ही आपको पता होगा कि चाय-कॉफी की चुस्की आपकी सेक्शुअल हेल्थ खराब कर रही हैं। बता दें, दिन में 2 कप से ज्यादा चाय-कॉफी पुरुषों के प्रजनन सेल्स की हेल्थ खराब करती हैं। इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा दिन में 2 कप ही पीएं।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

कैंसर या उसका इलाज

कैंसर या घातक ट्यूमर भी पुरुषों के प्रजनन अंगों को सीधा नुकसान पहुंचा सकता है। प्रजनन से संबंधित हार्मोंस स्रावित करने वाली ग्रंथियों पर ट्यूमर या कैंसर का असर पड़ता है जिससे पुरुषों में इनफर्टिलिटी पैदा हो सकती है। कुछ मामलों में ट्यूमर का इलाज करने के लिए की गई सर्जरी, रेडिएशन थैरेपी या कीमोथेरेपी भी पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

बिगडती लाइफस्टाइल

पुरुषों में इंफर्टिलिटी का एक कारण खराब लाइफस्टाइल भी हो सकता है, जो आपके पिता बनने के सपने काे तोड़ सकता है। शारीरिक व्यायाम की कमी शुक्राणु की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। विशेष रूप से रात की शिफ्ट में काम करने वाले पुरुषाें में इंफर्टिलिटी की समस्या ज़्यादा हो सकती है, क्योंकि उनके सोने-जागने का कोई नियमित चक्र नहीं होता है। स्पर्म की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अन्य बातों के अलावा उचित नींद का पैटर्न बहुत आवश्यक है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

धूम्रपान और शराब का सेवन

तंबाकू का सेवन करने और स्मोकिंग करने से वीर्य की गुणवत्ता कम हो जाती है और यह शुक्राणु के डीएनए को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा शराब पीने से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है, जिसके कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन और स्पर्म प्रोडक्शन कम हो सकता है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

वेरिकोसेल

पुरुषों में वेरिकोसेल के कारण भी इनफर्टिलिटी हो सकती है। इसमें नसों में सूजन होने के कारण टेस्टिकल सूख जाते हैं। वेरिकोसेल के कारण इनफर्टिलिटी होने के स्पष्ट कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। वेरिकोसेल से स्पर्म की क्वालिटी पर भी खराब असर पड़ता है।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

शुगर ड्रिंक्स का सेवन

शुगर ड्रिंक्स जैसे सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स के शौकीन मर्दों के लिए एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एक दिन में एक से ज्यादा शुगर और कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स पीने से स्पर्म क्वालिटी सीधे तौर पर प्रभावित होती है। ऐसी ड्रिंक्स शरीर में शुगर इंसुलिन रजिस्टेंट को बढ़ाकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करती हैं। जिसकी वजह से स्पर्म कम होते हैं।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता कमजोर होने का कारण बनती हैं ये बातें, जानें और बरतें सावधानी

नशीली दवाओं का उपयोग

कई लोग मसल्स गेन करने के लिए और स्टेमिना बढ़ाने के लिए तरह-तरह की नशीली दवाओं का प्रयोग करते हैं। इससे अंडकोष सिकुड़ सकते हैं और शुक्राणु का उत्पादन कम हो सकता है। इसके अलावा कोकीन या मारिजुआना का उपयोग अस्थायी रूप से आपके शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी को भी कम कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी